छत्तीसगढ़ में सुरक्षा बलों और नक्सलियों की मुठभेड़ में 5 नक्सली ढेर, CRPF के असिस्टेंट कमांडेंट शहीद

बस्तर और सुकमा में हुई नक्सली मुठभेड़ में मारे गए 5 में से दो नक्सलियों पर था लाखों का इनाम, CRPF और DRG ने की थी संयुक्त कार्रवाई, जंगल से LMG और SLR बरामद

Updated: Feb 12, 2022, 11:48 AM IST

Photo Courtesy: navbharat times
Photo Courtesy: navbharat times

रायपुर। छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के खिलाफ सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। बस्तर संभाग में दो अलग-अलग मुठभेड़ों में सुरक्षा बलों ने 5 नक्सलियों को मार गिराया है। इन  नक्सलियों में से एक पर 8 लाख रुपये और अन्य पर एक लाख का इनाम था।

बीजापुर और सुकमा जिलों में ये मुठभेड़ हुई हैं। सुकमा के तोंगपाल थाना स्थित मारजुम इलाके में नक्सलियों के होने की खबर मिली। जिसके बाद दंतेवाड़ा, सुकमा और बस्तर के DRG जवानों की सर्चिंग पर भेजा गया। टीम ने मुठभेड़ में एक महिला नक्सली को मार गिराया। उसकी पहचान मुन्नी के रूप में हुई है। मुन्नी पर 1 लाख रुपये का इनाम था। पहली मुठभेड़ बीजापुर जिले के बांसागुड़ा थाना इलाके में हुई थी। जहां CRPF के असिस्टेंट कमांडेंट एसबी तिर्की शहीद हो गए हैं। वहीं एक अन्य जवान घायल हो गया है। घायल जवान को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया है, उनकी हालत स्थिर है। घटना के बाद से सुरक्षा बलों की टीम ने इलाके में सर्चिंग बढ़ा दी है।

और पढें: उद्योगपति राहुल बजाज का निधन, 5 दशक तक बजाज ग्रुप के चेयरमैन की सम्हाली जिम्मेदारी

यह मुठभेड़ बीजापुर से उसुर ब्लॉक के पुतकेल के जंगलों में हुई थी। जहां पुलिस और CRPF की संयुक्त टीम ने शनिवार सुबह नक्सलियों को मार गिराया। बीजापुर एसपी कमलोचन कश्यप ने इस मुठभेड़ की पुष्टि की है। CRPF की 168 बटालियन के F कंपनी का बल रोड सुरक्षा ड्यूटी के लिए निकला था।

और पढें: शिफ्ट में पानी मिलने से नाराज किसानों का हल्लाबोल, प्रशासन के खिलाफ केवलारी में किया उग्र प्रदर्शन

जहां शनिवार सुबह करीब साढ़े 9 बजे पुतकेल गांव के आगे डोंगल चिंता नाला के पास अज्ञात नक्सलियों ने सुरक्षा बलों पर हमला बोल दिया था। असिस्टेंट कमांडेंट की शहादत के बाद घटनास्थल पर अतिरिक्त रिइंफोर्समेंट फोर्स भेजी गई थी। फायर के बाद नक्सली भाग निकले। नक्सलियों की सर्चिंग जारी है।