भिलाई में शिक्षिका से बलात्कार, उज्जैन के पुजारी पर लगा अप्राकृतिक कृत्य करने का आरोप

उज्जैन के पुजारी ने धार्मिक कार्य के बहाने बढ़ाई नजदीकी, शादी का झांसा देकर किया युवती का शोषण, सम्मोहित कर बनाता था रिश्ते, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

Updated: Feb 02, 2022, 05:27 AM IST

Photo Courtesy: patrika
Photo Courtesy: patrika

भिलाई। जिले में शिक्षिका से रेप का मामला सामने आया है। रेप का आरोप उज्जैन के कथित पुजारी पर लगा है। युवती की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पुजारी को उज्जैन से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने महिला के घर पूजा कराने के बहाने नजदीकी बढ़ाई थी। पुजारी ने युवती को अपनी मीठी-मीठी बातों में फंसा लिया। फिर उससे नजदीकिया बढ़ाई और शादी का झांसा देकर 3 महीने तक युवती का रेप किया। इस दौरान आरोपी ने युवती का अश्लील वीडियो भी बना लिया। जब युवती को पता चला की पुजारी पहले से शादीशुदा है, तब उसने भिलाई पुलिस में मामले की शिकायत की।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार युवती किसी शिक्षण संस्था में गेस्ट लेक्चरार है। किसी पारिवारिक परेशानी की वजह से वह पांच साल पहले उज्जैन में पूजा कराने गई थी। इसी दौरान युवती की पहचान पुजारी से हुई थी। उसकी बातों से प्रभावित होकर युवती के परिवार ने उसे किसी पूजा के लिए भिलाई बुलाया।

  और पढ़ें: मुसलमानों ने गायों के लिए यह क्या कर दिया

इस दौरान युवती और पुजारी में अफेयर शुरू हो गया। पुजारी ने शादी का झांसा देकर युवती से रेप किया।युवती की आरोप है कि वह उससे अप्राकृतिक कृत्य भी करता था। युवती के सामने उसकी शादी की बात  खुलते ही उसने थाने में शिकायत की जिसके बाद पुलिस ने फरार आरोपी के खिलाफ कई धाराओं में केस दर्ज किया। भिलाई पुलिस ने आरोपी पुजारी को उज्जैन के बस स्टैंड से गिरफ्तार किया। उसकी न्यायिक रिमांड के बाद जेल भेज दिया गया है।