विष्‍णुदेव साय chhattisgarh bjp के नए अध्यक्ष

भाजपा ने दिल्ली और मणिपुर के प्रदेश अध्यक्ष भी बदले, दिल्‍ली में आदेश कुमार गुप्ता और मणिपुर में एस टिकेंद्र सिंह को बनाया गया अध्‍यक्ष

Publish: Jun 03, 2020, 04:13 AM IST

Photo courtesy : navbharat
Photo courtesy : navbharat

भारतीय जनता पार्टी ने पूर्व केंद्रीय मंत्री विष्णुदेव साय को छत्तीसगढ़ भाजपा का अध्यक्ष बनाया गया है। इसके साथ ही दिल्‍ली और मणिपुर में भी अध्‍यक्ष बदले गए हैं। दिल्‍ली में आदेश कुमार गुप्ता और मणिपुर में एस टिकेंद्र सिंह को अध्‍यक्ष बनाया गया है।

विधानसभा चुनाव के बाद से ही छत्तीसगढ़ में भाजपा अध्यक्ष बदले जाने की बात चली रही थी। विष्णुदेव साय को छत्तीसगढ़ बीजेपी अध्यक्ष तीसरी बार बनाया गया है। विष्णुदेव साय इससे पहले 2006 से 2009 और फिर 2013 तक पार्टी की कमान सम्हाल चुके हैं। वे रायगढ़ लोकसभा क्षेत्र से 20 सालों तक लगातार चुने गए हैं। जशपुर जिले के कांसाबेल तहसील के छोटे से गांव बगिया में किसान परिवार में जन्‍मे विष्‍णुदेव साय को वर्ष 2014 में सरकार बनने के बाद एनडीए की सरकार में केन्द्रीय मंत्री बनाया गया था। 2019 में वह चुनावी मैदान में नहीं उतरे थे। लोकसभा  से पहले विष्णुदेव साय तपकरा विधानसभा क्षेत्र से अविभाजित मध्यप्रदेश में दो बार विधायक रह चुके हैं।

मनोज तिवारी को दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष पद से हटा कर आदेश कुमार गुप्ता को दिल्ली बीजेपी की कमान सौंपी गई है। दिल्‍ली चुनाव में भाजपा की हार के बाद से ही मनोज तिवारी विरोधियों के निशाने पर थे। पार्टी के कई नेता उनकी कार्यप्रणाली से खुश नहीं थे। हालांकि, कहा गया है कि दिल्ली बीजेपी प्रमुख मनोज तिवारी ने दिल्ली विधानसभा चुनावों में हार के बाद इस्तीफा देने की पेशकश आला कमान से की थी।