भोपाल में फंसे हैं मजदूर, इन्‍हें ले जाइए

कांग्रेस के वरिष्‍ठ नेता दिग्विजय सिंह का छत्‍तीसगढ़ के मुख्‍यमंत्री भूपेश बघेल को पत्र

Publish: May 17, 2020, 09:46 PM IST

प्रवासी मजदूरों को अपने घर सुरक्षित पहुंचाने की मुहिम को आगे बढ़ाते हुए कांग्रेस के वरिष्‍ठ नेता दिग्विजय सिंह ने अब छत्‍तीसगढ़ के मुख्‍यमंत्री भूपेश बघेल को पत्र लिखा है। सिंह ने पत्र के साथ भोपाल में फंसे 800 मजदूरों की सूची भी भेजी है।

Click  श्रम और मंडी कानून में बदलाव तुरंत रद्द करें: दिग्विजय सिंह

अपने पत्र में सिंह ने लिखा है कि छत्तीसगढ़ के लगभग 800 मजदूर भोपाल में फंसे है। कई तरह की परेशानियों के चलते ये अपने घर लौटना चाहते हैं। इन श्रमिकों की पीड़ा को समझते हुए सिंह ने इनको वापस अपने घर जाने की व्यवस्था के लिए छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आग्रह किया है कि वे एमपी की सरकार से समन्‍वय कर उन्हें सुरक्षित घर पंहुचाने में मदद करें।

Click  हॉस्टल में फंसी लड़कियां, दो दिनों से नहीं मिला खाना

गौरतलब है कि सिंह लॉकडाउन के बाद से ही देश और विदेश में फंसे लोगों की सहायता के लिए सक्रिय हैं और उनकी पहल पर प्रवासी मजदूरों के साथ कोटा और अन्‍य स्‍थानों पर रह कर पढ़ रहे विद्यार्थियों को सुरक्षित घर पहुंचाया गया है।