Popular leader भूपेश बघेल ने शिवराज सिंह चौहान को पीछे छोड़ा

महत्वपूर्ण फैसलों ने chhattisgarh CM भूपेश बघेल को जनता की संतुष्टि के पैमाने पर देश में दूसरे नम्बर का मुख्यमंत्री बना दिया है।

Publish: Jun 04, 2020, 01:02 AM IST

देश के सर्वश्रेष्‍ठ मुख्‍यमंत्री दौड़ में छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने मध्‍य प्रदेश के मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को पीछे छोड़ दिया है। छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल को मुख्यमंत्रियों की लिस्ट में सेकेंड रैंक मिली है। बघेल को 81.06 फीसदी लोग पसंद करते हैं। वहीं ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक को पहला स्थान मिला है। जबकि शिवराज सिंह चौहान 12 वें नंबर पर हैं। देशभर के नेताओं की लोकप्रियता को लेकर किए गए इस सर्वे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले लीडर हैं।

निजी एजेंसी -वोटर स्टेट ऑफ़ द नेशन 2020 ने देश के नेताओं की लोकप्रियता पर यह सर्वे किया है। सर्वे में छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल को किसान हितैषी फैसलों जैसे किसानों की कर्ज माफी, आदिवासियों की जमीन वापसी, धान का 2500 रुपए न्यूनतम समर्थन मूल्य करना जैसे कई महत्वपूर्ण फैसलों के कारण जनता की संतुष्टि के पैमाने पर देश में दूसरे नम्बर का मुख्यमंत्री बना दिया है। भारतीय जनता पार्टी शासित राज्यों की लिस्ट में मध्यप्रदेश मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को 12वीं रैंक से ही संतुष्ट होना पड़ा है। इस सर्वे में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को 76.52 परसेंट लोगों ने पसंद किया । वहीं, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की लोकप्रियता रेटिंग 65.61 फीसदी रही है। सबसे कम लोकप्रिय मुख्यमंत्रियों में पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह का नाम है जिन्हें केवल 27.51 प्रतिशत लोगों का ही समर्थन मिला है।