तीसरी तिमाही में 3 फीसदी घटी देश की GDP ग्रोथ, अक्टूबर-दिसंबर में 2021 में 5.4 फीसदी पर लगा ब्रेक

दिसंबर तिमाही में भारत का ग्रोथ रेट 5.4 फीसदी रहा. यह बाजार के अनुमान से कम है, जनवरी में इंडस्ट्रियल ग्रोथ रेट में भी गिरावट आई है

Updated: Feb 28, 2022, 01:36 PM IST

नई दिल्ली। अक्टूबर-दिसंबर तिमाही के सकल घरेलू उत्पाद (GDP) के आधिकारिक आंकड़े जारी कर दिए गए हैं। इस तिमाही के दौरान भारत की जीडीपी ग्रोथ 5.4 फीसदी रही जो पिछली तिमाही के मुकाबले 3 फीसदी कम है। इससे पहले जुलाई-सितंबर 2021 में जीडीपी ग्रोथ 8.4 फीसदी रही थी। राष्ट्रीय सांख्यकी कार्यालय (NSO) ने सोमवार को GDP ग्रोथ का ताजा आंकड़ा जारी किया है।

बाजार के अनुमान से तीसरी तिमाही का ग्रोथ कम है। अक्टूबर-दिसंबर में 5.9 फीसदी के अनुमान था। इस तिमाही में ग्रोथ की रफ्तार बेहद सुस्त हुई है। अब चौथी तिमाही में भी इकोनॉमी पर कच्चे तेल की कीमतों में बढ़त और यूक्रेन-रूस के टकराव का असर दिख सकता है। इसके चलते अनुमान लगाया जा रहा है कि जनवरी-मार्च के बीच भी इकोनॉमी की रफ्तार धीमी ही रहेगी।

यह भी पढ़ें: Russia Ukraine War Live: अब तक 5 लाख से अधिक लोगों ने छोड़ा यूक्रेन

दूसरी तिमाही में अर्थव्यवस्था में सुधार का सबसे बड़ा कारण लो बेस था। हालांकि खपत और निवेश में भी सुधार आया था। वैक्सीनेशन, कम ब्याज दरों की वजह से सेंटिमेंट में सुधार दिखा था। जो इस तिमाही में देखने को नहीं मिला। बता दें कि ठीक एक साल पहले अक्टूबर से दिसंबर 2020 के दौरान कोरोना महामारी के असर के कारण GDP की ग्रोथ रेट महज 0.4% रही थी। 

जीडीपी के आंकड़ों से पहले घरेलू शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव रहा। हालांकि, कारोबार के अंत में रिकवरी आ गई। तीस शेयरों पर आधारित सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 1,025 अंक से अधिक लुढ़ककर 54,833.50 अंक तक आ गया था, बाद में तेजी लौटी और अंत में यह 388.76 अंक यानी 0.70 प्रतिशत की बढ़त के साथ 56,247.28 अंक पर बंद हुआ। इसी प्रकार नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 135.50 अंक यानी 0.81 प्रतिशत की बढ़त के साथ 16,793.90 अंक पर बंद हुआ।