रतन टाटा ने किया एयर इंडिया के यात्रियों का स्वागत, बोले यात्रियों की पहली पसंद बनना हमारा लक्ष्य

रतन टाटा ने कहा कि टाटा ग्रुप एयर इंडिया के साथ काम करने को लेकर काफी उत्साहित है, यात्रियों की पहली चॉइस बनना ही हमारा लक्ष्य है

Updated: Feb 02, 2022, 09:39 AM IST

Photo Courtesy: Business Standard
Photo Courtesy: Business Standard

नई दिल्ली। एयर इंडिया का दोबारा मालिकाना हक मिलने के बाद टाटा ग्रुप के चेयरमैन रतन टाटा ने एयर इंडिया के यात्रियों का स्वागत किया है। रतन टाटा ने एयर इंडिया के यात्रियों के लिए अपना एक संदेश जारी किया है। जिसे खुद एयर इंडिया के ट्विटर हैंडल से साझा किया गया है। रतन टाटा ने कहा है कि यात्रियों की पहली चॉइस बनना ही हमारा लक्ष्य है। 

रतन टाटा ने अपने संदेश में कहा है कि टाटा ग्रुप एयर इंडिया के नए ग्राहकों का स्वागत करता है। और टाटा ग्रुप यात्रियों की सुविधा के मामले में एयर इंडिया को यात्रियों की ए लाइनर चॉइस बनाने के लिए उत्सुक है। 

पिछले गुरुवार को भारत सरकार ने एयर इंडिया को टाटा ग्रुप के हवाले कर दिया। पिछले साल अक्टूबर महीने में एयर इंडिया की नीलामी हुई थी। जिसमें टाटा ग्रुप ने एयर इंडिया के लिए सबसे अधिक 18 हजार करोड़ रुपए की बोली लगाई थी। जिसके बाद से ही हैंडओवर की प्रक्रिया जारी थी। जिसे बीते हफ्ते अंजाम दे दिया गया। 

2007 में इंडियन एयर लाइंस में एयर इंडिया का विलय हुआ था। एयर इंडिया लगातार घाटे में चल रही थी। मोदी सरकार आने के बाद एयर इंडिया और घाटे में चली गई। पिछले साल के अगस्त महीने तक एयर इंडिया पर 61,562 करोड़ का बकाया था।

भारत सरकार ने एयर इंडिया को बेचने का फैसला किया। जिसे टाटा समूह ने खरीद लिया। टाटा समूह 18 हजार करोड़ में से सरकार को 2,700 करोड़ रुपए देगी। जबकि एयरलाइन पर बकाया 15, 300 रुपए के कर्ज की देनदारी लेगी।