आम बजट से क्या सस्ता क्या महंगा, महंगे हो जाएंगे ये सामान

मोबाइल फोन और चार्जर सस्ता हो जाएगा, छाता महंगा हो जाएगा

Updated: Feb 01, 2022, 10:01 AM IST

नई दिल्ली। वित्त मंत्री द्वारा पेश किए गए बजट से आम आदमी को राहत मिलने के आसार कम ही हैं। टैक्स पेयर्स, मध्यम वर्ग से आने वाले लोगों को इस बजट से निराशा हाथ लगी है। हालांकि कुछ सामान ऐसे हैं, जो कि इस वित्त वर्ष सस्ते हो जाएंगे। 

क्या सस्ता होगा 

- विदेशों से भारत आने वाले सामान सस्ते होंगे 

- कपड़ा और जूते चप्पल सस्ते हो जाएंगे 

- मोबाइल फोन और चार्जर सस्ता होगा 

- हीरे के गहने, जेम्स स्टोन सस्ते हो जाएंगे 

- पैकेजिंग के डिब्बे भी सस्ते दामों में मिलने के आसार हैं 

 

यह भी पढ़ें : यह बजट है एक गीला पटाखा, शशि थरूर ने पूछा आम आदमी को क्या मिला इससे

 

किन चीजों पर पड़ेगी महंगाई की मार 

- छाता, बिना बेल्डिंग वाले फ्यूल महंगे हो जाएंगे।

- कैपिटल गुड्स से आयात शुल्क की छूट हटा दी गई है। कैपिटल गुड्स पर 7.5 फीसदी का आयात शुल्क लगा दिया है।

- बिना ब्लेंडिंग वाले फ्यूल पर आगामी अक्टूबर से दो रुपए प्रति लीटर के हिसाब से एक्साइज ड्यूटी लगेगी।

- इमिटेशन ज्वेलरी के दाम बढ़ जाएंगे, केंद्र सरकार ने इन पर कस्टम ड्यूटी बढ़ाने का फैसला किया है। 

इन सबके अलावा विपक्ष अन्य मसलों पर भी केंद्र सरकार के आम बजट पर सवाल खड़े कर रहा है। केंद्र सरकार ने इनकम टैक्स स्लैब में कोई बदलाव नहीं किया है। जिससे टैक्स पेयर्स की जेब पर असर पड़ने के आसार हैं। वहीं दूसरी तरफ केंद्र सरकार ने कॉरपोरेट टैक्स को 18 फीसदी से घटाकर 15 फीसदी कर दिया है। जिसको लेकर केंद्र सरकार पर एक बार फिर कॉरपोरेट घरानों को फायदा पहुंचाने और आम आदमी के जेब पर चोट करने का आरोप लग रहा है।