सुर्खियों में डांसिंग दादी का गंगूबाई स्टाइल, आलिया भट्ट के ढोलिडा गाने पर जमकर लगाए ठुमके

रविबाला शर्मा ने देसी अंदाज में किया डांस, गंगूबाई फिल्म के गाने पर दी परफॉरमेंस, एक्सप्रेशन देख फैंस बोले दादी ने लूट ली महफिल

Publish: Feb 16, 2022, 10:23 AM IST

Photo Courtesy: free pres
Photo Courtesy: free pres

रविबाला शर्मा सोशल मीडिया में डांसिंग दादी के नाम से फेमस हैं। 63 वर्षीय दादी के डांस स्टेप्स और मूव्स देख हर कोई हैरान है। वे यंग डांसर्स को कॉम्पटीशन देती नजर आती हैं। वे अक्सर अपने डांस वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करती हैं। अब उन्होंने आलिया कि फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी के ढोलिडा गाने पर डांस किया है। यह डांस और इस पर दादी की गजब की परफार्मेंस इंटरनेट पर तहलका मचा रही है।

अब आलिया और डांसिंग दादी रविबाला के डांस की तुलना की जा रही है। दादी ने डांस में गजब के एक्सप्रेशन दिए हैं। डांसिंग दादी के फैंस इस डांस को लाइक और शेयर कर रहे है। इस पर उन्हें बड़े अच्छे रिएक्शन्स मिल रहे हैं। वीडियो में रविबाला शर्मा गुजराती पैटर्न की नारंगी और पीले रंग की साड़ी पहने हैं। गोल्ड ज्वैलरी के साथ माथे पर बड़ी सी बिन्दी और बालों में गजरा लगाए दिखाई दे रही हैं।

सोशल मीडिया पर डांसिंग दादी के नाम से जानी जाने वाली रविबाला को डांस करने का शौक बचपन से ही था। लेकिन उनके पिताजी को डांस नहीं पसंद था। उनके पिता संगीतज्ञ थे उन्होंने संगीत की शिक्षा अपने पिताजी से ली है। वे हरमोनियम, तबला और सितार बजाने में महारत रखती हैं। उन्हें डांस का बेहद शौक था, लेकिन घर के माहौल की वजह से इसकी कोई ट्रेनिंग नहीं ली। वे कथक के बेसिक जानती हैं। ढोलिडा के  पहले वे अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा द राइजिंग के गाने बलम सामे पर भी परफार्म कर चुकी हैं। इसे भी फैंस ने काफी पसंद किया था।

रविबाला 27 साल तक सरकारी स्कूल में म्यूजिक टीचर रही हैं। 2019 में वे सरकारी नौकरी से रिटायर हो गई। फिर अपने बेटे के कहने पर उन्होंने अपने शौक को पूरा करना शुरू किया। वे एक रियालिटी शो में माधुरी दीक्षित के साथ भी परफार्म कर चुकी हैं। आलिया की फिल्म गंगूबाई 25 फरवरी को रिलीज़ होने वाली है, हाल ही में इसका पहला गाना रिलीज हुआ था।