OTT पर धकधक गर्ल की धमाकेदार एंट्री, माधुरी दीक्षित की सीरीज The Fame Game का ट्रेलर आउट

नेट फ्लिक्स की सीरीज फेमगेम से डिजिटल डेब्यू कर रहीं माधुरी दीक्षित, 25 फरवरी से स्ट्रीम होगी वेब सीरीज, ट्रेलर देख फैंस की बढ़ी बेचैनी,कहां गायब हुई सुपर स्टार

Updated: Feb 10, 2022, 08:43 AM IST

Photo Courtesy: instagram
Photo Courtesy: instagram

माधुरी दीक्षित की पहली वेब सीरीज फेम गेम का ट्रेलर आते ही ट्रेंड कर रहा है। यह पहला मौका है जब माधुरी दीक्षित किसी OTT प्लेटफार्म पर नजर आने वाली हैं। वे नेट फ्लिक्स की वेब सीरीज द फेम गेम से डेब्यू कर रही हैं। यह एक लेडी सुपर स्टार की लाइफ पर बेस्ड स्टोरी है। इस सीरीज में वो अनामिका आनंद का किरदार निभा रही हैं, जो बॉलीवुड की सुपर सितारा है। ट्रेलर में दिखाया गया है अनामिका दो दिन से मिसिंग है। पुलिस और घरवाले उसे खोजने में लगे हैं। आखिर वे क्यों और कैसे गायब हुई इसका खुलासा तो सीरीज के रिलीज पर ही चलेगा। माधुरी ने इस ट्रेलर को अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।

फेम गेम के जरिए दिखाने की कोशिश की गई है कि सिनेमा के बड़े पर्दे पर परफेक्ट लाइफ और आदर्श किरदार निभाने वाली अभिनेत्रियों के पर्दे के पीछे की लाइफ कितनी उलझी हुई होती है।

और पढ़ें: कहां बन रहा है दुनिया का सबसे विशालकाय घंटा, क्या है इसकी खूबियां, जानें यहां

माधुरी दीक्षित पहली बार नेटफ्लिक्स के लिए काम कर रही हैं। सोशल मीडिया पर माधुरी दीक्षित की पर्फार्मेंस की तारीफ हो रही है। धक-धक गर्ल के फैंस उनके कम बैक से खासे उत्साहित हैं। द फेम गेम में एक्ट्रेस स्टारडम के पीछे का काला सच दिखाने जा रही हैं।

द फेम गेम में माधुरी दीक्षित के साथ संजय कपूर और मानव कौल भी नजर आ रहे हैं। यह 25 फरवरी को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। 2.10 मिनट का ट्रेलर बेहद दमदार है, जिसमें माधुरी ने किरदार में जान डाल दी है। इससे पहले माधुरी आलिया भट्ट और वरुध धवन के साथ फिल्म कलंक में नजर आई थीं।