मजदूर से सुपर मॉडल बने केरल के मम्मिक्का, फोटोग्राफर ने बना दिया रातों रात स्टार

एक स्थानीय फोटोग्राफर ने मजदूर के टैलेंट को पहचाना और एड का ऑफर दिया, मेकओवर के जरिए बदला मम्मिक्का का लुक, सूट-बूट और चश्मे में दिखा गजब का स्वैग

Updated: Feb 15, 2022, 11:23 AM IST

Photo Courtesy: instagram
Photo Courtesy: instagram

केरल के कोझीकोड शहर के मम्मिक्का रातों-रात फेमस हो गए हैं। कल तक जो लोग उन्हें महज दिहाड़ी मजदूर समझ कर उनसे किनारा कर लेते थे, वे आज उनसे नजदीकियां बढ़ा रहे हैं। और हो भी क्यों ना मम्मिक्का अब एक फेमस मॉडल बन गए हैं। पुरानी सी मैली लुंगी और बिना प्रेस का कमीज पहनने वाले मम्मिक्का का मेकओवर एक फेमस फोटोग्राफर ने किया है। मम्मिक्का को फोटोग्राफर ने अपने एक प्रोजेक्ट के लिए चुना और उनका सुपर ग्लैमरस मेकओवर किया। जो इनदिनों इंटरनेट पर धमाल मचाए हुए है।

मम्मिक्का ने एक स्थानीय फर्म के एड किया है। जिसमें वे सूट-बूट पहने, चश्मा लगाए वॉक करते दिखाई दे रहे हैं। एक फोटो में वे हाथ में एक आईपैड लेकर पोज देते दिखाई दे रहे हैं। उनका ये लुक प्रोफेशनल मॉडल को कांटे की टक्कर दे रहा है। मम्मिक्का को हर कोई तारीफ कर रहा है, वे भी अपनी इस सफलता से बेहद खुश हैं। उनका कहना है कि काम मिलने पर वे मॉडलिंग करते रहेंगे।

फोटोग्राफर शारिक वायलिल की पारखी नजरों ने 60 वर्षीय मम्मिक्का का टैलेंट पहचाना। उन्हें अपने एक प्रोजेक्ट के लिए मॉडल बना लिया। मम्मिक्का का लुक काफी हद तक एक्टर विनायकन से मिलता जुलता है। मम्मिक्का का मेकओवर मेकअप आर्टिस्ट मजनस  ने किया है। इनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर लोगों को खूब पसंद आ रही हैं। फैंस मम्मिक्का के स्वैग की तारीफ कर रहे हैं। मजनस के साथ मेकओवर में आशिक फुआद और शबीब वायलिल का भी महत्वपूर्ण योगदान है।

और पढ़ें: मोहब्बत की निशानी से गुलजार हुई वादियां, कश्मीर में बने स्नो ताजमहल देखने उमड़े पर्यटक

जिस दिहाड़ी मजदूर से लोग बात तक नहीं करते थे, अब वे मम्मिक्का अपने गांव के स्टार बन गये हैं। लोग उनके साथ सेल्फी ले रहे हैं। अब उन्होंने इंस्टाग्राम अकाउंट खोल लिया है, अब तक उनके करीब 1700 से ज्यादा फॉलोअर्स बन गए हैं।