शिल्पा को आया अपने बच्चों पर प्यार, सोशल मीडिया पर लिखा दिल को छू लेने वाला नोट

शिल्पा शेट्टी ने वियान और समीशा का एक सुपर क्यूट फोटो किया शेयर, बच्चों को बताया दिल का टुकड़ा, फैंस ने बरसाया प्यार

Publish: Jan 08, 2022, 09:16 AM IST

Photo Courtesy: instagram
Photo Courtesy: instagram

बॉलीवुड दीवा शिल्पा शेट्टी जितनी बेहतरीन एक्ट्रेस हैं, उतनी अच्छी मां भी हैं। ने अपनी करियर के साथ-साथ बच्चों का भी खूब ख्याल रखती हैं। अक्सर पर्सनल लाइफ से जुड़ी फोटोज शेयर करती रहती हैं। वे प्रोफेशन और फैमिली दोनों में बैलेंस बनाकर चलती हैं।

हाल ही में एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर दोनों बच्चों वियान और समीशा की फोटो शेयर की है। जिसमें मां के साथ दोनों बच्चों की काफी अच्छी बॉन्डिंग नजर आ रही है। शिल्पा अपने बच्चों के साथ काफी प्यारा रिश्ता शेयर करती हैं।

 

अपनी लेटेस्ट इंस्टा पोस्ट में शिल्पा ने अपने बच्चों के प्यार और विश्वास के साथ साल की शुरुआत करने की इच्छा जताई है। वे लिखती है कि दोनों बच्चे उनके लिए सबकुछ हैं। शिल्पा अपनी फैमिली और बच्चों से बेहद प्यार करती हैं। शिल्पा के दोनों बच्चे भी अपनी सुपर मॉम से बेहद प्यार करते हैं। फोटो में वियान और समीशा मैचिंग ड्रेस में दिखाई दे रहे हैं।

समीशा और वियान की ये फोटो सुपर क्यूट लग रही है। जिसपर उन्होंने कैप्शन दिया है कि "पिछल साल हम सभी के लिए एक रोलर कोस्टर की सवारी रहा है। लेकिन अब वह सब भूलकर वे अपनी लाइफ में मिली ब्लेसिंग्स को गले लगाना चाहती है। बच्चों को उन्होंने दिल का टुकड़ा बताते हुए हार्ट और एक बुरी नजर वाला इमोजी शेयर किया है। शिल्पा की इस पोस्ट को लोग पसंद कर रहे हैं। बच्चों के लिए प्यार बरसा रहे हैं। वहीं कई लोगों ने राज कुंद्रा को लेकर कमेंट किया है। अश्लील फिल्म मामले में राज इनदिनों जमानत पर हैं, लेकिन वे पब्लिक में नहीं आते हैं, वैसे नए साल के मौके पर राज और शिल्पा शिर्डी के साईं मंदिर में दर्शन करने पहुंचे थे।

 

शिल्पा ने पिछले साल फिल्मों में कम बैक किया है। शिल्पा शेट्टी परेश रावल के साथ हंगामा 2 में नजर आई थीं, जिसमें मिज़ान जाफ़री और प्रणिता सुभाष भी थे। हंगामा 2 डिज्नी+हॉटस्टार पर रिलीज हुई थी। वहीं टीवी रियलिटी शो सुपर डांसर चैप्टर 4 में जज हैं। जिसमें कोरियोग्राफर गीता कपूर और फिल्म मेकर अनुराग बसु भी हैं।