स्वरा भास्कर कोरोना संक्रमित, परिवार के सदस्यों की रिपोर्ट भी आई पॉजिटिव

हल्का बुखार और सिर दर्द के बाद स्वरा ने करवाया था टेस्ट, पॉजिटिव आने पर खुद को किया आइसोलेट, फैंस से की मास्क लगाने की अपील, बोलीं डबल वैक्सीनेटेड हूं जल्दी ठीक हो जाउंगी

Updated: Jan 07, 2022, 06:32 AM IST

Photo Courtesy: instagram
Photo Courtesy: instagram

बॉलीवुड की वर्सिटाइल एक्ट्रेस स्वरा भास्कर भी कोरोना की चपेट में आ गई हैं। हाल ही में उनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उन्होंने 5 जनवरी को अपना RTPCR टेस्ट करवाया था। उन्हें हल्के बुखार और सिर दर्द और स्वाद नहीं आने जैसे लक्षण थे। जिसके बाद उन्होंने डाक्टरों की सलाह पर अपना कोविड टेस्ट करवाया, उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सोशल मीडिया पर उन्होंने बताया है कि वे और उनकी फैमिली कोरोना पॉजिटिव हो गई है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Swara Bhasker (@reallyswara)

 

 स्वरा अपील की है कि उनके संपर्क में आए लोग अपना टेस्ट करवा लें। वहीं उन्होंने फैंस कहा है कि वे अपना ख्याल रखें और कोरोना से सुरक्षित रहने के लिए मास्क का उपयोग करें। अगर वैक्सीन नहीं ली है तो जल्द से जल्द लगवा लें। फिलहाल स्वरा और उनकी फैमिली क्वारंटीन में है। वे घर पर ही आइसोलेट होकर इलाज ले रही हैं। स्वरा को वैक्सीन की दोनों डोज लग चुकी हैं।

और पढ़ें: प्रेम चोपड़ा और उनकी पत्नी कोरोना संक्रमित, इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती

स्वरा ने अपनी मीडिया पोस्ट में बताया है कि वे डबल वैक्सीनेटेड हैं, इसलिए उम्मीद कर रही हैं कि जल्द ही रिकवर हो जाएंगी। महाराष्ट्र में कोरोना के केस लगातार बढ़  रहे हैं। जिसकी चपेट में फिल्मी हस्तियां भी आ रही हैं। हाल ही में  एक्टर जॉन अब्राहम और उनकी पत्नी संक्रमित हुए थे। प्रेम चोपड़ा, मृणाल ठाकुर, अलाया एफ और एकता कपूर भी कोरोना पॉजिटिव हो गई थीं।