तेजस्वी प्रकाश ने जीती बिग बॉस 15 की ट्रॉफी, प्रतीक सहजपाल को दी शिकस्त

फेमस रियालिटी शो बिग बॉस को मिला नया विनर, तेजस्वी प्रकाश ने खिताब के साथ जीती 40 लाख की राशि, तीसरी बार शमिता शेट्टी खाली हाथ शो से लौटीं घर

Updated: Jan 31, 2022, 11:36 AM IST

Photo Courtesy: instagram
Photo Courtesy: instagram

कलर्स टीवी चैनल के बहुचर्चित रियालिटी शो बिग बॉस सीजन 15 का खिताब तेजस्वी प्रकाश ने जीत लिया है। कलर्स का चेहरा रही तेजस्वी ने प्रतीक सहजपाल को कांटे की टक्कर में हराया है। प्रतीक को फर्स्ट रनर-अप में ही संतोष करना पड़ा है। तेजस्वी को बिग बॉस की ट्रॉफी समेत 40 लाख रुपए मिले हैं।

सीजन 15 में शिल्पा शेट्टी की बहन ने भी खूब सुर्खियां बटोरीं। टॉप 4 में करण कुंद्रा और निशांत भट्ट भी शामिल थे। पिछले सीजन 14 में जिस तरह राखी सावंत पैसे लेकर क्विट कर गई थीं। उसी तरह सीजन 15 में निशांत ने 10 लाख रुपए लेकर शो क्विट किया।

तेजस्वी प्रकाश कलर्स के शो स्वरागिनी में मुख्य भूमिका में थी। इसी शो से उन्हें बेहद पहचान मिली थी। वे खतरों के खिलाड़ी सीजन 10 में विनर बनने से चूक गई थीं। अब तेजस्वी ने बिगबॉस 15 का खिताब जीता है।  वहीं शिल्पा शेट्टी की बहन शमिता शेट्टी की किस्मत इस बार भी उनका साथ नहीं दे पाई। हर बार की तरह वे तीसरी बार भी विनर बनने से रह गईं। बिग बॉस की ट्रॉफी जीतने के साथ ही कलर्स के नए शो में तेजस्वी को लीड रोल मिल गया है। वे नागिन-6 में नागिन का रोल प्ले करेंगी। जिसे एकता कपूर बना रही हैं। वे लोगों को कोरोना से बचाती नजर आएंगी।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

पूरे बिग बास 15 सीजन के दौरान तेजस्वी ने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। शो में उनकी दोस्ती निशांत भट्ट से खूब जमीं। वहीं करण कुंद्रा के साथ उनका सीरियल रिलेशन देखने को मिला।

बिगबॉस का फिनाले काफी रोमांचक था, शो में दीपिका पादुकोण, शहनाज गिल ने भी शिरकत की। शो में आकर शहनाज सिद्धार्थ को याद करते हुए इमोश्नल होते नजर आईं। पिछले सीजन की विनर रुबीना दिलैक भी शो का हिस्सा बनीं।