खेल से फिटनेस रहेगी बरकरार, टेनिस, हॉकी फुटबॉल हैं फिट रहने के शानदार तरीके

अगर आप ट्रेडमिल और बोरिंग जिम रुटीन से तंग आ गए हैं तो स्पोर्ट्स आपको हेल्दी रखने का बेहतर ऑप्शन हो सकते हैं, ये आपको शारीरिक और मानसिक रूप से भी आप फिट रखेंगे

Updated: Jan 31, 2022, 11:31 AM IST

Photo Courtesy: live mint
Photo Courtesy: live mint

कोरोना काल में लोगों का घरों से निकलना सीमित हो गया है, इसका असर उनकी सेहत पर पड़ा है। फिटनेस की कमी की वजह से मोटापा बढ़ता जा रहा है। लोग घंटों मोबाइल और लैपटॉप के सामने वक्त बिताते हैं। लेकिन अगर आप सेहतमंद औऱ चुस्त दुरुस्त रहना चाहते हैं तो खेलों को अपने रूटीन में शामिल कर सकते हैं। खेल हमारे जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा होते हैं, वे हमें शारीरिक के साथ-साथ मानसिक रूप से भी फिट रखते हैं। हेल्दी लाइफ स्टाइल के लिए जरूरी है कि हम अपने डेली रुटीन में फिजिकल एक्टिविटी को शामिल करें। खेल और व्यायाम हर उम्र के लोगों के लिए जरूरी हैं। इससे शरीर को निरोग रखने और मन प्रसन्न करने में मदद मिलती है। इससे बच्चों का मानसिक विकास होता है, और बड़ों का दिमाग हमेशा एक्टिव बना रह सकता है, याददाश्त तेज होती है। खेलों से जुड़े लोग अपनी रुचि, आनंद और क्षमता की वजह से मोटिवेट होते हैं। जबकि जिम और फिटनेस गतिविधियों से जुड़े लोग बॉडी के लुक्स औऱ स्ट्रेंथ से मोटिवेटेड होते हैं।

अमेरिकन साइकोलॉजिकल एसोसिएशन का दावा है कि रेग्यूलर फिजिकल एक्टिविटी से हाई ब्लड प्रेशर, हार्ट डिजीज, लिवर कैंसर या मधुमेह का खतरा कम किया जा सकता है। इससे तनाव, चिंता और अवसाद में भी कमी आती है। इसके लिए आउटडोर में खेले जाने वाले कई खेलों को महत्वपूर्ण माना गया है। इनमें हॉकी, फुटबॉल, टेनिस, बैडमिंटन और रग्बी शामिल हैं। ये खेल लोगों में कॉम्पटीशन की भावना पैदा करते हैं। साथ ही मिलजुलकर काम करने, सौहार्द और सामाजिक संपर्क के साथ-साथ एक बेहतरीन एक्सरसाइज के लिए भी जिम्मेदार होते हैं। ये खेल हमारी सुरक्षा भी सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करते हैं। हॉकी, फुटबॉल, बास्केटबॉल के खेल में खिलाड़ी मैदान के एक छोर से दूसरे छोर तक तेजी से दौड़ता है जिससे तेजी से सांस लेता है, इससे फेफड़ों की एक्सरसाइज होती है। वहीं बास्केटबॉल और फ़ुटबॉल की ही तरह हाई इंटेंसिटी वाला गेम हैं। यह एक बेहरीन कार्डियो एक्सरसाइज भी है।

फुटबॉल देश-दुनिया पसंदीदा खेल है। इसे साल के किसी भी समय और किसी भी मौसम हो खेला जा सकता है। फुटबॉल एक बेहतरीन एनारोबिक एक्सरसाइज है, इसमें आप शॉर्ट बर्स्ट में बहुत ज्यादा तीव्रता से काम करते हैं। खेल बंद करने के बंद करने के बाद भी फैट बर्न होता रहता है। फैट बर्न से वेट आसानी से कम वजन कम करने का एक अच्छा तरीका है। यही बात टेनिस पर भी लागू होती है।खिलाडी टेनिस लेकर कोर्ट को कवर करने की कवायद करता है। अगर कोई व्यक्ति हफ्ते में 4-6 घंटे का टेनिस रुटीन बना ले तो उसका वजन और फिटनेस के स्तर को बनाए रखने के लिए पर्याप्त है। रोजाना टेनिस खेलने से मानसिक रूप से फिट रहने में मदद मिलती है, हड्डियों और जोड़ मजबूत होते हैं। शरीर में ऊर्जा का स्तर बढ़ता है। बॉडी का पोस्चर, सांस, ब्लड सर्कुलेशन और इम्यूनिटी में सुधार होता है। यह मूल रूप से, आपके जीवन की गुणवत्ता में सुधार करता है।

 और पढ़ें: स्वाद और सेहत से भरपूर है गाजर चुकंदर की कांजी, वेट लॉस के साथ इम्यूनिटी भी करती है बूस्ट

भले ही भारतमें रग्बी का ज्यादा प्रचलन  नहीं है, लेकिन युवा, विशेषकर महिलाएं इसे खेल रही हैं। कोरोना महामारी ने भारत में रग्बी को बुरी तरह प्रभावित किया है। रग्बी एक ऐसा खेल है जिसमें शॉर्ट बर्स्ट में बहुत सारे फास्ट स्प्रिंट शामिल हैं। इससे स्ट्रैंथ भी बढ़ती है।