किसने बनाया गुलाब जामुन का पकौड़ा, नेटिजन्स बोले क्या अब धरती छोड़ने का वक्त आ गया

गुलाब जामुन का पकौड़ा बनाने वाले पर फूटा लोगों का गुस्सा, बोले ये हाथ हमें दे दो शेफ, किसी ने बताया गुलाब जामुन और पकौड़ों का अपमान

Updated: Jan 24, 2022, 01:25 PM IST

Photo Courtesy: Instagram
Photo Courtesy: Instagram

खानपान के शौकीन लोग कई तरह के प्रयोग करते हैं। लेकिन कई बार ये प्रयोग जानलेवा हो जाता है। इनदिनों एक फूड ब्लागर ने गुलाब जामुन के पकौड़े क्या बनाए, लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। लोग इस वीडियो पर तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा है कि ऐसा करने वाले को भगवान तो माफ कर सकता है, लेकिन मैं कतई नहीं करूंगा। एक यूजर लिखते हैं कि इसे ऐसे कोई कैसे खा सकता है। एक यूजर ने इसे पकोड़े और गुलाब जामुन का भी अपमान है।   

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Bhawna (@delhi_tummy)

  इंटरनेट पर वायरल गुलाब जामुन के पकौड़े का वीडियो देख एक अन्य यूजर कहते है कि यह पृथ्वी छोड़ने का समय है।सोशल मीडिया पर कई तरह के अजीबोगरीब फूड कॉम्बिनेशन देखने को मिलते हैं। इस गुलाब जामुन पकोड़े की रेसेपी फूड ब्लॉगर ने इंस्टाग्राम पर शेयर की है। delhi_tummy नाम की आईडी से इसे शेयर किया गया है। जिसमें बेसन के घोल में चाशनी समेत गुलाब जामुन डाला जाता है।

वीडियो में वेंडर ने गुलाब जामुन का पूरा डिब्बा बेसन के घोल में डाल दिया। फिर बैटर से निकाल कर गर्मागर्म तेल में तल लिया। इस रेसेपी को खाने वाले भी इसे पूरा खाने की हिम्मत नहीं जुटा पाए। और इस गुलाब जामुन पकौड़े के खिलाफ मोर्चा खोल दिया।   इससे पहले मसाला डोसा आइस्क्रीम और चाउमिन गोलगप्पा की रेसेपी भी वायरल हो चुकी है। जिस पर भी कई तरह के मजेदार रिएक्शन देखने को मिले थे।