क्या आप ट्राय करना चाहेंगे मसाला डोसा आइस्क्रीम, अजीब रेसेपी देख फूटा फूड लवर्स का गुस्सा

अपने पसंदीदा डोसा और आइस्क्रीम की फ्यूजन रसेपी देख बोले नेटिजन्स, ये बेमेल कॉम्बिनेशन देखकर मेरा दिल बैठ गया, एक ने लिखा आइसक्रीम का ये हाल करने वाले को दी जाएगी कड़ी सजा

Updated: Jan 18, 2022, 11:24 AM IST

Photo Courtesy: Instagram
Photo Courtesy: Instagram

इनदिनों फ्यूजन फ़ूड का चलन जोरों पर है। खाने में प्रयोगवादी लोग अच्छे खासे पकवान में तरह-तरह के ट्विस्ट और टर्न्स करके उन्हें परोसते हैं। कई बार तो यह अच्छा बन जाता है, तो कभी ऐसा जिसकी कल्पना भी नहीं की जा सकती है। इनदिनों दिल्ली का एक फूड ब्लागर सुर्खियों में है। जिसने मसाला डोसा आइस्क्रीम बनाई है। जिसे लेकर लोग कई तरह के मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं। लोगों ने तो यहां तक कह दिया है कि उनके प्रिय डोसे और आइस्क्रीम का यह हाल करनेवाले को कड़ी-से कड़ी सजा दी जाएगी। वहीं लोगों ने मजे लेते हुए लिखा है कि क्या बनाने वाले को इस गलती की माफी नहीं मिलेगी। क्या मुआवजा ले देकर मामला रफा दफा हो सकता है।

इस विचित्र रेसेपी को दिल्ली के एक फूड ब्लागर से इंस्टाग्राम पर शेयर किय है, जिसे देखकर लोगों ने अपना माथा पीट लिया। वीडियो में देखा जा सकता है कि शेफ एक ठंडी सतह पर पहले मसाला दोसा के कुछ टुकड़े डालता है। फिर उसमें आईसक्रीम मिलता है। फिर दोनों को साथ में मैश करता है। फिर उस पेस्ट को उसी ठंडे तवे पर फैला देता है। फिर उसे करीने से रोल के जैसे खुरच लेता है। बाद में इन छोटे-छोटे रोल्स को एक प्लेट सर्व करता है। इतना ही नहीं इसके उपर मसाला डोसा का मसाला और साउथ इंडियन चटनी डलाकर परोसता है। अब इसे देखकर लोगों का मन खराब हो रहा है। वहीं कई लोगों ने एक बार ट्राय करने लायक बताया है।   

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by RJ Rohan (@radiokarohan)

इस डोसा से पहले सोशल मीडिया पर गोलगप्पा चाउमिन वायरल हुई थी, लखनऊ के एक शेफ ने गोलगप्पे पर चाउमिन, दही, टूटी फ्रूटी डालकर सर्व किया था। इसे भी नेटिजन्स ने सिरे से नकार दिया था।