Pakistan PM इमरान खान ने लॉकडाउन को बताया बड़ी गलती

पाकिस्‍तान में लॉकडाउन के बावजूद नहीं थमे कोरोना के मामले, 72,000 पार हुए मरीज

Publish: Jun 03, 2020, 02:36 AM IST

Photo courtesy : hindustan times
Photo courtesy : hindustan times

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने coronavisus infection रोकने के लिए देश में लागू लॉकडाउन को एक बड़ी गलती बताया है। उनका कहना है कि इस लॉकडाउन से देश की माली हालत और खराब हो गई है। उन्होंने एक बार फिर दोहराया कि वह शुरू से ही लॉकडाउन के खिलाफ थे। इमरान खान ने कहा कि लॉकडाउन से केवल कोरोना संक्रमण की रफ्तार में कमी आई है। इससे संक्रमण रुका नहीं है। इसके मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। लॉकडाउन के कारण देश की आर्थिक गतिविधियां रुकने से देश की माली हालत खराब हो गई है।

सोमवार को प्रधानमंत्री इमरान खान राष्ट्रीय समन्वय समिति की बैठक में शामिल हुए थे। जिसमें कोरोना के बढ़ते खतरों से निपटने पर विचार विमर्श हुआ। पाकिस्तानी प्रधानमंत्री ने कहा कि इस लॉकडाउन से देश के करीब 150 मिलियन लोगों को आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आपको बता दें कि पाकिस्तान की जनसंख्या करीब 220 मिलियन है। पाकिस्तान में सोमवार को 2,964 नए कोरोना पाजिटिव मरीजों के साथ 72,460 का आंकड़ा पार कर लिया है। वहीं, देश में इस बीमारी से मरने वालों की संख्या अब 1,543 तक पहुंच गई है। वहीं,  26,083 मरीज ठीक हो गए हैं।

पाकिस्‍तान में अब तक 5,61,136 टेस्ट हुए हैं। पाकिस्तान के राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा मंत्रालय मंत्रालय के अनुसार, सिंध में सबसे अधिक 28,245 मामले, पाकिस्तान के पंजाब में 26,240, खैबर-पख्तूनख्वा में 10,027, बलूचिस्तान में 4,393, इस्लामाबाद में 2,589, गिलगित-बाल्टिस्तान में 711 और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में 255 मामले सामने आए हैं।