देशद्रोह के आरोप में यूक्रेनी वार्ता दल के सदस्य डेनिस क्रीव की हत्या 

रूस- यूक्रेन वार्ता को लगा झटका, यूक्रेन की सेना ने अपने ही देश के वार्ताकार को देशद्रोह के आरोप में मारी गोली 

Updated: Mar 06, 2022, 08:27 AM IST


नई दिल्ली। रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच बेलारूस और रूस की सीमा पर चल रही वार्ता को बड़ा झटका लगा है। यूक्रेन की सेना ने यूक्रेनी वार्ता दल के सदस्य डेनिस क्रीव की देशद्रोह के कथित आरोप पर गोली मारकर हत्या कर दी है। डेनिस क्रीव रूस के साथ चल रही बातचीत में यूक्रेनी वार्ता दल के प्रमुख सदस्य थे। मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि क्रीव पर देशद्रोह का संदेह था। देशद्रोह के संदेह में ही यूक्रेनी सेना ने अपने ही वार्ताकार की गोली मारकर हत्या कर दी।

दरअसल. युद्ध के इस माहौल में दोनों देशों के बीच असुरक्षा, संदेह और विश्वास की कमी साफ़ दिखाई दे रही है। हालांकि, क्रीव पर लगे देशद्रोह के आरोपों की पुष्टि नहीं हुई थी। 
रूस ने दवा किया है कि यूक्रेन के वार्ताकार क्रीव ने दोनों देशों के बीच चल रही वार्ता को तर्कसंगत रूप से नहीं संभाला इसलिए यूक्रेन की सेना ने उनकी गोली मारकर हत्या कर दी।

उधर, यूक्रेन के रक्षा मंत्रालय ने अपने फेसबुक पोस्ट में क्रीव के मौत की पुष्टि की है लेकिन साथ ही यह दावा किया है कि यूक्रेन के लिए वह एक ख़ुफ़िया ऑपरेटर था जो अपना कर्तव्य निभाते हुए मारा गया।

क्रीव की हत्या के बाद दोनों देशों के बीच चल रही बातचीत को बड़ा झटका लगने की आशंका व्यक्त की जा रही है। क्रीव यूक्रेन के पूर्व राष्ट्रपति विक्टर यानुकोविच के सहयोगी थे।  मीडिया रिपोर्ट के अनुसार यूक्रेन की सेना ने क्रीव को गिरफ्तारी के दौरान गोली मार कर उनकी हत्या कर दी। इस बीच यूक्रेन और रूस के बीच तीसरी वार्ता सोमवार को होने जा रही है।