यूक्रेन पर आक्रमण के खिलाफ सड़कों पर उतरे रूसी नागरिक, 1700 से अधिक प्रदर्शनकारी हिरासत में

सेंट पीटर्सबर्ग के साथ साथ रूस में कई जगहों पर युद्ध के खिलाफ प्रदर्शन हो रहे हैं, प्रदर्शन को दबाने के लिए रूसी पुलिस प्रदर्शनकारियों को सलाखों के पीछे डाल रही है

Publish: Feb 25, 2022, 06:34 AM IST

Photo Courtesy: Amar Ujala
Photo Courtesy: Amar Ujala

नई दिल्ली। यूक्रेन के खिलाफ छेड़े गए युद्ध का रूस के भीतर ही विरोध शुरू हो गया है। रूस के नागरिकों ने अपनी ही सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। प्रदर्शनकारी लगातार युद्ध को समाप्त करने की मांग कर रहे हैं। 

सेंट पीटर्सबर्ग के साथ साथ रूस के दर्जनों शहरों में हजारों नागरिक प्रदर्शन कर रहे हैं। इस प्रदर्शन को दबाने के लिए रूसी पुलिस प्रदर्शनकारियों को जेल में कैद करने की शुरुआत कर दी है। अब तक 1700 से अधिक प्रदर्शनकारियों को सलाखों के पीछे कैद किया जा चुका है। 

युद्ध के खिलाफ अपने ही देश की सरकार के खिलाफ रूसी नागरिकों की तारीफ हो रही है। सोशल मीडिया पर एक यूजर ने कहा कि इन प्रदर्शनकारियों की तारीफ होनी चाहिए जो संकीर्ण राष्ट्रवाद को त्यागकर मानवता की रक्षा के लिए सड़कों पर उतर आए हैं। 

यह भी पढ़ें : Russia Ukraine War Live: रूस ने दागी मिसाइल, कीव में घुसे रूसी सैनिक

रूस के अलावा दुनिया भर के कई हिस्सों में यूक्रेन पर हुए हमले का विरोध हो रहा है। स्पेन, जर्मनी, जापान, अमेरिका सहित कई देशों में लोग यूक्रेन के समर्थन में सड़क पर उतर आए हैं। कई जगहों पर रूसी दूतावास के बाहर प्रदर्शन हो रहे हैं और लोग तत्काल ही रूस को यूक्रेन के साथ युद्ध को विराम देने की मांग कर रहे हैं।