Russia Ukraine War: रूसी हमले में अब तक 137 यूक्रेनी लोगों की मौत

रूस और यूक्रेन के बीच जंग की शुरुआत हो चुकी है, रूसी सेना ने यूक्रेन में अपनी चौतरफ़ा सैन्य कार्रवाई शुरू कर दी है.. ताबड़तोड़ हवाई हमलों के अलावा यूक्रेन की तीन दिशाओं से रूसी सेना ने घुसपैठ कर ली है

Updated: Feb 25, 2022 01:40 AM IST

नई दिल्ली। तमाम धमकियों के बाद आज रूस ने आखिरकार यूक्रेन पर हमला बोल ही दिया। रूस ने यूक्रेन में अपनी सैन्य कार्रवाई का एलान करते हुए यूक्रेन में गोलीबारी की शुरुआत कर दी। रूसी द्वारा जंग के एलान के बाद संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद द्वारा इमरजेंसी मीटिंग बुलाई गई है।

Live Updates

रूसी हमले की ओबामा ने की निंदा, रूस के आक्रमण को बताया यूरोप की सुरक्षा के लिए घातक

रूसी हमले की ओबामा ने की निंदा, रूस के आक्रमण को बताया यूरोप की सुरक्षा के लिए घातक

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा ने रूसी आक्रमण की निंदा की है। ओबामा ने इस संबंध में बयान जारी करते हुए रूसी आक्रमण को यूरोप की सुरक्षा के लिए घातक करार दिया है। ओबामा ने यूक्रेन का समर्थन करते हुए कहा है कि रूस ने यूक्रेन पर इसलिए हमला नहीं किया क्योंकि यूक्रेन रूस के लिए सुरक्षा के लिहाज से खतरा पैदा किया था। बल्कि रूस के हमले की वजह यूक्रेन का संप्रभुता और लोकतंत्र की राह चुनी।

यूक्रेन के Chernobyl न्यूक्लियर प्लांट पर रूस का कब्जा

यूक्रेन के Chernobyl न्यूक्लियर प्लांट पर अब रूस का कब्जा हो गया है। Chenobyl प्लांट पर रूस के कब्जे ने युद्ध के और भयावह होने की आशंका बढ़ दी है। यह प्लांट परमाणु कचरे का स्टोरेज सेंटर है। रूस ने अब तक यूक्रेन के 83 सैन्य ठिकानों को तबाह कर दिया है। जिसमें 11 एयरबेस भी शामिल हैं।

रूस को गंभीर परिणाम भुगतने होंगे: बाइडेन

रूस को गंभीर परिणाम भुगतने होंगे: बाइडेन

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन लगातार रूस को चेतावनी दे रहे हैं। जो बाइडेन ने कहा है कि यूक्रेन पर हमला करना रूस को बहुत महंगा पड़ने वाला है। रूस को आर्थिक पाबंदियां सहित कई नुकसान झेलने पड़ेंगे। 

पूरी दुनिया ने हमें अकेला छोड़ दिया

पूरी दुनिया ने हमें अकेला छोड़ दिया

यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की ने रूसी हमले के जवाब में पश्चिमी देशों द्वारा कोई ठोस सहायता न मिलने की निंदा की। जेलेंस्की ने कहा कि इस युद्ध में यूक्रेन अकेला पड़ गया है।

यूक्रेनी नागरिकों की शहादत हमेशा याद रखी जाएगी

रूसी हमले के पहले दिन यूक्रेन के कुल 137 लोगों की मौत हुई। जबकि 316 लोग घायल हो गए।  यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने रूसी हमले में मारे गए लोगों की शहादत को हमेशा याद रखा जाएगा। जेलेंस्की ने कहा कि जिन्होंने यूक्रेन के लिए अपनी जान दी, उन्हें हमेशा याद रखा जाएगा।

प्रधानमंत्री मोदी ने की पुतिन से बात, शांति की अपील

प्रधानमंत्री मोदी ने की पुतिन से बात, शांति की अपील

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से बात कर ली है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रूसी राष्ट्रपति से शांति की अपील की है। इसके साथ ही प्रधानमंत्री मोदी ने यूक्रेन में फंसे भारतीय नागरिकों के बारे में भी चिंता व्यक्त की। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत यूक्रेन में फंसे भारतीय नागरिकों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक रूसी राष्ट्रपति ने प्रधानमंत्री की इस बात पर सहमति प्रदान की और दोनों नेताओं के बीच इस बात पर एकमत हुए कि दोनों देशों के राजनयिक दल सामयिक हितों के मुद्दे पर नियमति संपर्क बनाए रखेंगे। 

भारतीय छात्रा ने मोदी सरकार पर निकाला गुस्सा, राहुल गांधी बोले छात्रों की सुरक्षा सर्वोपरि

भारतीय छात्रा ने मोदी सरकार पर निकाला गुस्सा, राहुल गांधी बोले छात्रों की सुरक्षा सर्वोपरि

यूक्रेन संकट के बीच सबसे अधिक चिंता यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्रों को लेकर है। करीब बीस हजार से ज्यादा छात्र यूक्रेन में फंसे हुए हैं। यूक्रेन में पढ़ने वाली एक छात्रा ने मोदी सरकार के रवैए पर अपना गुस्सा निकाला है। राहुल गांधी ने छात्रा के वीडियो को साझा करते हुए कहा है कि यूक्रेन में फंसे भारतीयों की सुरक्षा सर्वोपरि है। भारत सरकार को जल्द से जल्द इन छात्रों की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करनी चाहिए। 

मेडिकल की छात्रा ने वीडियो में कहा है कि यूक्रेन में हालात बेहद बदतर हैं। लेकिन भारतीय दूतावास की ओर से उन्हें किसी तरह की सहायता नहीं मिल रही है। कई छात्र युद्ध के बीच यूक्रेन में फंस गए हैं। छात्रा ने यूक्रेन संकट के बीच मोदी सरकार के उदासीन रवैए पर भी जमकर अपना गुस्सा जाहिर किया। 

छात्रा ने कहा कि भारत सरकार को हमारी जान की जरा भी परवाह नहीं है। भारत सरकार ने हमें भारत वापस लाने के बारे में एक बार भी नहीं सोचा। जब हमें भारत वापस आना था तब टिकट के दाम अचानक बढ़ा दिए गए। अगर भारत सरकार हमें मुफ्त में नहीं ला सकती थी, तो कम से कम टिकट के दाम तो कम कर ही सकती थी? हम मिडल क्लास, लोअर मिडल क्लास से आने वाले बच्चे देश के भविष्य में अपना योगदान देने के लिए यहां पढ़ रहे हैं, लेकिन हमारी अपनी ही देश की सरकार को हमारी सुरक्षा की चिंता नहीं है।

आज रात पुतिन से बात करेंगे पीएम मोदी

आज रात पुतिन से बात करेंगे पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज रात रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से बात करेंगे। इससे पहले दिल्ली में यूक्रेन के दूत ने प्रधानमंत्री मोदी से मदद की गुहार लगाई थी। यूक्रेन के एंबेसडर ने कहा था कि प्रधानमंत्री को यूक्रेन संकट पर दखल देते हुए रूस और यूक्रेन के नेताओं से बात करनी चाहिए। 

वहीं रूस ने अब तक यूक्रेन मसले पर भारत सरकार की चुप्पी की तारीफ की है। दिल्ली में रूस के राजदूत ने कहा है कि उन्हें उम्मीद है कि मोदी सरकार भी यूक्रेन के दो विद्रोही क्षेत्रों को स्वतंत्र देश के तौर पर मान्यता देगी। दूसरी तरफ रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन पहले ही यूक्रेन के साथ जारी युद्ध में किसी भी तरह की हस्तक्षेप करने की मंशा रखने वालों को परिणाम भुगतने के लिए तैयार रहने की चेतावनी दी है। ऐसी परिस्थिति से प्रधानमंत्री मोदी और उनकी सरकार कैसे निपटेगी, इस पर सबकी नजरें बनी हुई हैं।

अब तक यूक्रेन रूस के युद्ध में 114 सैनिकों और आम नागरिकों की मौत हो चुकी है। यूक्रेन के अब तक 54 सैनिक शहीद हो चुके हैं, जबकि दस यूक्रेनी नागरिकों की मौत हो चुकी है। वहीं यूक्रेन ने भी रूस के 50 सैनिकों को मार गिराया है। 

 

यूक्रेन के 70 से ज़्यादा सैन्य ठिकानों और 11 हवाई पट्टियों को नष्ट करने का रूस ने किया दावा

पश्चिमी देशों की निंदा और पाबंदियों के बाद रूस ने यूक्रेन पर अपने हमले और तेज़ कर दिए हैं। रूस ने यूक्रेन पर ताबड़तोड़ हवाई हमले में यूक्रेन के 70 सैन्य ठिकानों को नष्ट कर दिया है। जिसमें 11 एयरफील्ड्स भी शामिल हैं। यही नहीं जमीनी सेना ने भी यूक्रेन को उत्तर दक्षिण और पूर्व से घेर लिया है। प

अमेरिका के भीतर झूठ का साम्राज्य पनप गया है: पुतिन

अमेरिका के भीतर झूठ का साम्राज्य पनप गया है: पुतिन

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने जो बाइडेन की धमकियों पर भी पलटवार किया है। पुतिन ने अमेरिका को झूठ का साम्राज्य करार देते हुए कहा है कि अमेरिका के भीतर बीते कुछ सालों में एक झूठ का साम्राज्य पनप गया है। पुतिन ने अमेरिका के सहयोगी देशों का जिक्र करते हुए कहा कि अमेरिका के सहयोगी किसी तोते की तरह उसके व्यवहार की नकल करते हैं और इसके द्वारा बनाए गए नियमों का पालन करते हैं।  

कीव के पास यूक्रेनी सेना का विमान क्रैश, 14 की मौत

कीव के पास यूक्रेनी सेना का विमान क्रैश हो गया है। इस दुर्घटना में 14 लोगों की मौत हो चुकी है।

पिछले 30 वर्षों से हमें ब्लैकमेल कर रहा है NATO: पुतिन

पिछले 30 वर्षों से हमें ब्लैकमेल कर रहा है NATO: पुतिन

यूक्रेन पर सैन्य कार्रवाई रोकने की धमकी मिलने के बाद रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन भी नाटो पर पलटवार किया है। व्लादिमीर पुतिन ने कहा है कि हम पिछले तीस वर्षों से यूरोप की सुरक्षा के मसले पर नाटो के साथ सहमति बनाने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन इन प्रयासों के बदले में हमें सिर्फ धोखे, झूठ और ब्लैकमेलिंग के अलावा कुछ नहीं मिला। 

यूक्रेन से यात्रा करने वालों को कतर के ज़रिए यात्रा करने की मिली अनुमति

कतर स्थित भारतीय दूतावास ने यूक्रेन से यात्रा करने वालों के लिए एक अहम जानकारी दी है। दूतावास ने बताया है कि भारत सरकार और नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने भारत-कतर द्विपक्षीय हवाई व्यवस्था के तहत यूक्रेन से यात्रा करने वाले यात्रियों को पारगमन द्वारा यात्रा करने की अनुमति दी है। 

 

रूस ने किए 30 से अधिक हमले

रूसी आक्रमण पर यूक्रेन ने कहा है कि रूस ने यूक्रेन पर तीस से अधिक हमले किए हैं। इसके साथ ही उसने यूक्रेन के बुनियादी रक्षा ढांचे पर भी हमला किया है।

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री का एलान, हम यूक्रेन की संप्रभुता की रक्षा करेंगे

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने यूक्रेन संकट पर एक बार फिर ब्रिटेन के रुख को स्पष्ट कर दिया है। बोरिस जॉनसन ने आश्वासन दिया है कि ब्रिटेन यूक्रेन की संप्रभुता की रक्षा करेगा। बोरिस जॉनसन ने कहा है कि यूक्रेन पर हमला लोकतंत्र पर हमला है। इस युद्ध में अब वो करेंगे जो हमें करना है।

यूक्रेन के Odessa में 18 लोगों की मौत

यूक्रेन के Odessa में 18 लोगों की मौत

न्यूज़ एजेंसी AFP ने दावा किया है कि यूक्रेन के Odessa में रूसी हमले के कारण 18 लोगों की मौत हुई है। Odessa ब्लैक सी के किनारे बसा शहर है। इस शहर में भी भारत के कई छात्र मेडिकल की पढ़ाई करते हैं। 

इससे पहले रूसी हमले में यूक्रेन के 40 से ज्यादा सैनिकों के शहीद होने और दस यूक्रेनी नागरिकों के मारे जाने की पुष्टि हो चुकी है।

छात्रों को वापस लाने के लिए हर संभव उपाय कर रही है सरकार: राजनाथ सिंह

छात्रों को वापस लाने के लिए हर संभव उपाय कर रही है सरकार: राजनाथ सिंह

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्रों को लेकर बड़ा बयान दिया है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्रों को वापस लाने के लिए केंद्र सरकार हर संभव उपाय कर रही है। 

भारतीय दूतावास भी छात्रों की सुरक्षित भारत वापसी के लिए लगातार प्रयास कर रहा है। भारतीय दूतावास ने यूक्रेन में फंसे तमाम नागरिकों के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए हैं। वहीं प्रधानमंत्री मोदी भी यूक्रेन मसले पर हाई लेवल मीटिंग करने वाले हैं।

NATO ने तैनात किए 100 जंगी जहाज, रूस को सैन्य कार्रवाई रोकने का सुनाया फरमान

NATO ने तैनात किए 100 जंगी जहाज, रूस को सैन्य कार्रवाई रोकने का सुनाया फरमान

यूक्रेन पर रूसी हमले के बाद नाटो ने भी अपने तेवर कड़े कर लिए हैं। नाटो सदस्य देशों ने रूस को तत्काल ही सैन्य कार्रवाई रोकने का फरमान सुनाते हुए कहा है कि अगर रूस ने अपनी सैन्य कार्रवाई नहीं रोकी तो उसे आर्थिक और राजनीतिक तौर पर गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक नाटो ने अपने सौ जंगी जहाज भी तैनात कर दिए हैं।

यूक्रेन संकट पर उच्च स्तरीय बैठक करेंगे पीएम मोदी

यूक्रेन संकट पर उच्च स्तरीय बैठक करेंगे पीएम मोदी

प्रधानमंत्री मोदी ने यूक्रेन संकट पर उच्च स्तरीय बैठक बुलाई है। हर बीतते पल के साथ यूक्रेन में हालात बिगड़ते जा रहे हैं, वहीं रूस ने यह जाहिर कर दिया है कि वह अब किसी भी कीमत पर अपने कदम पीछे नहीं हटाएगा। यूक्रेन में हजारों भारतीय छात्र फंसे हुए हैं। इस बीच प्रधानमंत्री मोदी ने एक हाई लेवल बैठक करने का फैसला किया है।

इससे पहले भारत में यूक्रेन के दूत ने प्रधानमंत्री से मदद की गुहार लगाई थी। यूक्रेनी राजदूत ने कहा था कि प्रधानमंत्री मोदी को रूस और यूक्रेन के साथ बातचीत करनी चाहिए। यूक्रेनी राजदूत ने प्रधानमंत्री मोदी से हस्तक्षेप करने की मांग करते हुए कहा था कि उन्हें उम्मीद है कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन प्रधानमंत्री मोदी की बात मान जाएंगे। 

वहीं दूसरी तरफ रूसी राजदूत ने यूक्रेन मसले पर भारत के अब तक के निष्पक्ष रुख की सराहना की है। रूसी राजदूत ने कहा है कि उन्हें उम्मीद है कि भारत रूस की तरह ही यूक्रेन के विद्रोही क्षेत्रों को स्वतंत्र देश के तौर पर मान्यता देगा। खुद रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यह स्पष्ट किया है कि जो कोई भी बीच में आएगा, उसे गंभीर परिणाम भुगतने पड़ेंगे।

बॉम्ब शेल्टर्स में जाएं भारतीय छात्र, भारतीय दूतावास ने कीव में फंसे छात्रों से की अपील

यूक्रेन की राजधानी कीव में फंसे भारतीय छात्रों के लिए दूतावास ने नई एडवाइजरी जारी की है। दूतावास ने ऐसे छात्र जिनके पास रहने के लिए कोई जगह नहीं है, उन्हें बॉम्ब शेल्टर्स में जाने की अपील की है। दूतावास ने बॉम्ब शेल्टर्स की लोकेशन साझा करते हुए छात्रों को बताया है कि ये अधिकतर शेल्टर्स अंडरग्राउड मेट्रो के भीतर हैं। 

काश यह फुर्ती पहले दिखाई होती, विदेश मंत्रालय के कंट्रोल रूम के विस्तार पर बोले विवेक तन्खा

काश यह फुर्ती पहले दिखाई होती, विदेश मंत्रालय के कंट्रोल रूम के विस्तार पर बोले विवेक तन्खा

यूक्रेन संकट के बीच विदेश मंत्रालय ने आखिरकार फुर्ती दिखाना शुरू किया है। विदेश मंत्रालय ने यूक्रेन में फंसे भारतीयों तक सहायता पहुंचाने के लिए अपने कंट्रोल रूम का विस्तार किया है। इस पर कांग्रेस नेता व राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा ने कहा है कि काश यह फुर्ती पहले दिखा दी होती तो इस संकट को टाला जा सकता था। 

कांग्रेस नेता ने कहा कि काश यह फुर्ती कम से कम एक या दो हफ्ते पहले दिखाई देती। इतना संकट टाला जा सकता था।अगर अमेरिका अपने नागरिकों को संघर्ष क्षेत्र से हटाती है, तो हम क्यों नहीं? सिंधिया जी को इस बात के लिए धन्यवाद कि उन्होंने कम से कम जवाब तो दिया। 

दरअसल विवेक तन्खा ने पिछले हफ्ते ही विदेश मंत्री एस जयशंकर और केंद्रीय उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से यह अपील की थी कि यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्रों को वापस लाने के लिए या तो फ्लाइट टिकट के दामों में रियायत दी जाए या छात्रों को वन टाइम फ्री टिकट दिया जाए।

यूक्रेन में भारतीय दूत की अपील, धैर्य बनाए रखें भारतीय नागरिक

भारतीय दूतावास ने रूसी हमले के बाद अब तक दो एडवाइजरी जारी की हैं। दूतावास ने यूक्रेन में फंसे नागरिकों के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए हैं और जल्द ही वैकल्पिक व्यवस्था करने का आश्वासन दिया है। इसी बीच यूक्रेन में भारतीय दूत पार्थ सत्पथी ने यूक्रेन में फंसे भारतीय नागरिकों के नाम अपना एक संदेश जारी किया है और लोगों से धैर्य बनाए रखने की अपील की है। भारतीय दूत ने लोगों से अपने स्थानों पर बने रहने की अपील की है।

रूस ने की भारत के रुख की तारीफ

भारत में रूस के दूत रोमन बाबुश्कीन ने यूक्रेन के साथ जारी युद्ध पर भारत के अब तक के रुख की सराहना की है। रूसी दूत ने कहा कि भारत ने अब तक इस पूरे मसले पर स्वतंत्र व निष्पक्ष रुख अपनाया हुआ है, जो कि काफी सराहनीय है। बाबुश्कीन ने कहा कि रूस पर लगाए प्रतिबंधों का असर भारत द्वारा खरीदे गए अन्य रक्षा उपकरणों पर नहीं होगा।

इसके साथ ही रूसी राजदूत ने पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान के रूस दौरे को लेकर कहा कि इससे भारत और रूस के संबंधों पर कोई असर नहीं पड़ेगा क्योंकि रूस पाकिस्तान से रक्षा संबंध स्थापित करने पर विचार नहीं कर रहा है। इसके साथ ही रूस का कश्मीर मसले पर यही स्टैंड है कि यह मसला दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय मसला है। हालांकि रूसी राजदूत ने यह भी कहा है कि मुझे उम्मीद है कि भारत रूस द्वारा स्वतंत्र देश घोषित किए गए यूक्रेन के दो प्रांतों को आजाद मुल्क के तौर पर मान्यता देगा।

यूक्रेनी राष्ट्रपति ने नागरिकों से की युद्ध लड़ने की अपील

यूक्रेनी राष्ट्रपति ने नागरिकों से की युद्ध लड़ने की अपील

रूसी हमले के कारण यूक्रेन में हालात बेहद खराब हैं। इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि अब खुद यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने अपने देश के नागरिकों से युद्ध में भाग लेने की अपील कर दी है। इसके साथ ही उन्होंने रूस के लोगों से भी यूक्रेन को सुरक्षित रखने की मार्मिक अपील की है। इससे पहले यूक्रेन के रक्षा मंत्री ने कहा था कि जो कोई भी नागरिक हथियार उठाने में सक्षम हों, वो इस युद्ध का हिस्सा बनें। 

जो बीच में आएगा, उसे ऐतिहासिक परिणाम भुगतने होंगे: पुतिन

जो बीच में आएगा, उसे ऐतिहासिक परिणाम भुगतने होंगे: पुतिन

यूक्रेन के साथ जारी युद्ध के बीच रूस ने किसी भी तरह के प्रतिबंधों को मानने से इनकार कर दिया है। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने एक बार फिर दुनिया भर के देशों को चेतवानी देते हुए कहा है कि कोई देश हस्तक्षेप न करे। पुतिन ने साफ शब्दों में कहा है कि जो कोई भी हस्तक्षेप करेगा, उसे ऐसे परिणाम भुगतने होंगे, जो उन्होंने इससे पहले अपने इतिहास में कभी भी नहीं भुगते होंगे।

यूक्रेन के 40 से अधिक जवान शहीद

यूक्रेन के 40 से अधिक जवान शहीद

रूसी हमले में अब तक यूक्रेन के 40 से अधिक जवान शहीद हो गए हैं। जबकि दस यूक्रेनी नागरिकों की भी रूसी हमले में मौत हुई है।

रूसी हमले में मारे गए अपने पिता के शव पर रोता युवक

रूसी हमले में मारे गए अपने पिता के शव पर रोता युवक

रूसी हमले में अब तक यूक्रेन के कम से कम सात नागरिकों की मौत हो चुकी है। यूक्रेन के chugiv शहर की एक तस्वीर वायरल हो रही है। जिसमें एक युवक अपने पिता के शव पर रोता बिलखता दिख रहा है। रूस ने पूर्वी यूक्रेन के इस शहर पर बैलिस्टिक मिसाइल दागे थे। 

यूक्रेन ने खत्म किए रूस के साथ कूटनीतिक संबंध

यूक्रेन ने खत्म किए रूस के साथ कूटनीतिक संबंध

यूक्रेन में भारी तबाही मचाने के बाद यूक्रेन ने अब रूस से अपने कूटनीतिक रिश्ते समाप्त कर लिए हैं। रूसी हमले में अब तक यूक्रेन के सात लोगों की मौत होने की पुष्टि हुई है।

यूक्रेन पर देश की जनता को संबोधित करेंगे बोरिस जॉनसन

यूक्रेन पर देश की जनता को संबोधित करेंगे बोरिस जॉनसन

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री यूक्रेन के हालात पर आज अपने देश की जनता को संबोधित करेंगे। इस पूरे मसले पर अब तक ब्रिटेन रूस के खिलाफ नज़र आया है। बोरिस जॉनसन यूक्रेन पर कड़े प्रतिबंध लगाने का एलान कर सकते हैं।

यूरोपीय देश Lithuania में लगी इमरजेंसी

यूक्रेन पर रूसी आक्रमण के बीच यूरोपीय देश लिथुआनिया में इमरजेंसी लागू कर दी गई है। लिथुआनिया के राष्ट्रपति Gitanas Nauseda ने इमरजेंसी लागू करने का एलान किया है।

यूक्रेन के रक्षा मंत्री ने की नागरिकों से हथियार उठाने की अपील

लगातार बिगड़ते हालात के बीच यूक्रेन के रक्षा मंत्री ओलेक्सी रेजनिकोव ने यूक्रेन के नागरिकों से हथियार उठाने की अपील की है। रक्षा मंत्री ने यूक्रेन के नागरिकों से कहा है कि जो कोई भी व्यक्ति हथियार उठाने में सक्षम और तैयार है वह टेरिटोरियल डिफेंस फोर्स रैंक में शामिल हो सकता है।

NATO की आपातकालीन मीटिंग जारी

रूसी आक्रमण के बीच नाटो देशों के बीच इस वक्त एक आपातकालीन बैठक जारी है। नाटो संधि तहत जब भी नाटो देशों को अपनी क्षेत्रीय अखंडता पर खतरा महसूस होता है, तब नाटो सदस्य आपसी परमार्श कर सकते हैं।

यूक्रेन के दूत बोले, युद्ध को रोकने के लिए हमें भारत की मदद की दरकार

यूक्रेन के दूत बोले, युद्ध को रोकने के लिए हमें भारत की मदद की दरकार

भारत में यूक्रेन के दूत इगोर पोलिखा ने कहा है कि हमें इस युद्ध को रोकने के लिए भारत की सहायता की जरूरत है। इससे पहले उन्होंने भारतीय विदेश मंत्रालय से अपील की थी कि वह प्रधानमंत्री मोदी को रूस और यूक्रेन के नेताओं के साथ बातचीत करने के लिए कहे, ताकि इस युद्ध पर विराम लगाया जा सके।

पोलिखा ने कहा है कि मुझे नहीं पता कि पुतिन कितने देशों के नेताओं की बात मानेंगे, लेकिन मोदी जी के रूतबे को लेकर मुझे पूरा विश्वास है कि उनकी सशक्त आवाज़ पर पुतिन एक बार विचार ज़रूर करेंगे।

यूक्रेन के राष्ट्रपति ने की नागरिकों से घरों में रहने की अपील, बोले पैनिक होने की कोई जरूरत नहीं

यूक्रेन के राष्ट्रपति ने की नागरिकों से घरों में रहने की अपील, बोले पैनिक होने की कोई जरूरत नहीं

रूस के बढ़ते आक्रमण के बीच यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने नागरिकों से अपने घरों में रहने की अपील की है। यूक्रेनी राष्ट्रपति ने जनता को मार्शल लॉ लागू किए जाने की सूचना देते हुए कहा है कि पैनिक होने की कोई जरूरत नहीं है। हमारा डिफेंस सेक्टर लगातार काम कर रहा है।

यूक्रेनी राष्ट्रपति ने कहा कि उनकी अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन से अभी बात हुई है और उन्होंने भी यूक्रेन का खुले तौर पर समर्थन किया है।

क्यूबा के बाद चीन ने भी किया रूस का समर्थन, रूस पर प्रतिबंध लगाए जाने का किया विरोध

क्यूबा के बाद अब चीन ने भी रूस का समर्थन कर दिया है। चीन ने रूस पर प्रतिबंध लगाए जाने की घोषणा का विरोध करते हुए कहा है कि इससे हालात में सुधार होने के बजाय विवाद और बढ़ेगा।

भारतीय दूतावास ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर, वैकल्पिक व्यवस्था तलाश रहा दूतावास

भारतीय दूतावास ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर, वैकल्पिक व्यवस्था तलाश रहा दूतावास

भारतीय दूतावास ने यूक्रेन में फंसे नागरिकों के लिए एक और एडवाइजरी जारी की है। भारतीय दूतावास ने कहा है कि वह नागरिकों को सुरक्षित करने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की तैयारी कर रहा है। भारतीय दूतावास ने नागरिकों को अपने साथ पासपोर्ट सहित अन्य जरूरी दस्तावेज रखने के निर्देश दिए हैं। दूतावास ने कहा है कि वैकल्पिक व्यवस्था की सारी तैयारी पूरी होने के बाद नागरिकों को सूचित कर दिया जाएगा। 

कीव रेलवे स्टेशन पर मौजूद भारतीय छात्रों का दर्द, दूतावास नहीं दे रहा कोई जवाब

यूक्रेन की राजधानी कीव के रेलवे स्टेशन पर खड़े भारतीय छात्रों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें छात्र अपनी आपबीती सुना रहे हैं। छात्रों का कहना है कि भारतीय दूतावास उनके किसी भी सवाल का जवाब नहीं दे रहा है। वे दूतावास में लगातार फोन कर कर के परेशान हो चुके हैं।

यूक्रेन से नागरिकों को लाने के वैकल्पिक मार्ग ढूंढ रहा है भारत

यूक्रेन से नागरिकों को लाने के वैकल्पिक मार्ग ढूंढ रहा है भारत

मीडिया रिपोर्ट्स में सूत्रों के हवाले से दावा किया जा रहा है कि यूक्रेन में फंसे भारतीय नागरिकों को वापस लाने के लिए भारत सरकार वैकल्पिक मार्ग की तलाश कर रही है। कीव स्थित भारतीय दूतावास इस पर काम कर रहा है।

कीव में भारतीय दूतावास के बाहर खड़े भारतीय छात्र, सुरजेवाला ने की मोदी सरकार के लचर रवैए की आलोचना

कीव में भारतीय दूतावास के बाहर खड़े भारतीय छात्र, सुरजेवाला ने की मोदी सरकार के लचर रवैए की आलोचना

यूक्रेन पर रूसी हमले की वजह से यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्र काफी भयभीत हैं। यूक्रिन की राजधानी कीव में भारतीय दूतावास के बाहर सैकड़ों छात्र खड़े हैं। दूतावास के बाहर खड़े छात्रों का वीडियो साझा करते हुए कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने मोदी सरकार के लचर रवैए की आलोचना की है। 

रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि 20000 भारतीय युवा #Ukraine में ख़तरे से जूझ रहे हैं। 2000 युवा हरियाणवी हैं। पर मोदी-खट्टर सरकारों द्वारा उन्हें वापस लाना तो दूर, मेरे पत्र दिनांक 17/2/2022 तक का जबाब देना भी ज़रूरी नहीं समझा।कीव में भारतीय दूतावास के बाहर खड़े हरियाणा के  बच्चों को क्या कहेंगे मोदी-खट्टर जी?

विदेश मंत्रालय ने कंट्रोल रूम का किया विस्तार, यूक्रेन में फंसे नागरिकों की लेगा सुध

यूक्रेन पर बढ़ते रूसी आक्रमण के बाद विदेश मंत्रालय सक्रिय हो गया है। विदेश मंत्रालय ने अपने कंट्रोल रूम का विस्तार कर दिया है। जो कि अब यूक्रेन में फंसे भारतीय नागरिकों से संपर्क साधेगा। 

रूस और यूक्रेन के नेताओं से बात करे भारत, भारत में यूक्रेन के दूत ने विदेश मंत्रालय से की अपील

रूस और यूक्रेन के नेताओं से बात करे भारत, भारत में यूक्रेन के दूत ने विदेश मंत्रालय से की अपील

भारत में यूक्रेन के दूत ने भारत सरकार से यूक्रेन और रूस के नेताओं से बातचीत करने की अपील की है। दूत ने भारत के विदेश मंत्रालय से यह अपील की है कि पीएम मोदी यूक्रेन और रूस के नेताओं के साथ एक उच्च स्तरीय बैठक शुरू करें।

रूस पर सबसे कठोर प्रतिबंध लगाने की तैयारी कर रहा है यूरोपीय यूनियन

यूरोपीय यूनियन रूस पर सबसे कठोर प्रतिबंध लगाने की तैयार कर रहा है। न्यूज़ एजेंसी AP ने यूरोपीय यूनियन के एक अधिकारी के हवाले से दावा किया है कि यूरोपीय संघ ने रूस पर कठोर से कठोर प्रतिबंध लगाने का आकलन किया है।

यूक्रेन बोर्ड में दाखिल हुई रूसी थल सेना

यूक्रेन की संप्रभुता पर लगातार खतरा मंडरा रहा है। रूस की थल सेना अब यूक्रेन बॉर्डर में दाखिल हो गई हैं। बख्तरबंद गाड़ियां अब यूक्रेन में प्रवेश कर रही हैं। हालांकि यूक्रेन ने यह साफ किया है कि वह रूसी आक्रमण के सामने झुकेगा नहीं।

रूस ने बिना कारण किया यूक्रेन पर हमला, यूक्रेन में ब्रिटेन की राजदूत ने की रूसी हमले की आलोचना

रूसी आक्रमण पर ब्रिटेन ने अपनी आपत्ति दर्ज कराई है। वहीं यूक्रेन में ब्रिटेन की राजदूत मेलिंडा सिमंस ने कहा है कि रूस ने यूक्रेन पर बिना किसी कारण के हमला किया है। हम एक शांतिपूर्ण देश(यूक्रेन) पर हमले की निंदा करते हैं।

क्यूबा ने रूस को दिया समर्थन, अमेरिका और नाटो की आलोचना

यूक्रेन पर किए हमले को लेकर क्यूबा ने रूस का खुले तौर पर समर्थन किया है। इसके साथ ही क्यूबा ने रूसी सीमाओं पर नाटो के विस्तार की आलोचना भी की है। वहीं दूसरी तरफ ऑस्ट्रेलिया ने रूस पर प्रतिबंध लगाने की शुरुआत कर दी है।

यूक्रेन के मारियुपोल शहर में घुसे रूसी टैंक

हवाई हमले के साथ साथ रूस टैंकों से भी यूक्रेन पर हमला कर रहा है। यूक्रेन के मारियुपोल शहर में रूसी टैंकों ने तांडव मचाना शुरू कर दिया है। यूक्रेन के कई शहरों में एयरपोर्ट को भी निशाना बनाया गया है।

लुहांस्क के दो शहरों ने किया आत्मसमर्पण

रूसी हमले के बाद यूक्रेन की संप्रभुता पर संकट के बादल मंडराने लगे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि यूक्रेन के दो शहरों ने रूसी सेना के सामने सरेंडर कर दिया है।  लुहांस्क प्रांत के दो शहरों ने अपने हथियार डाल दिए हैं।

यूक्रेन के Khariv में रूस ने शुरू की एयर स्ट्राइक

हर बीतते पल के साथ यूक्रेन पर रूस का आक्रमण भयावह रूप ले रहा है। रूस ने यूक्रेन के Khariv शहर पर एयर स्ट्राइक शुरू कर दी है। अब तक लुगांस्क प्रांत के दो शहर रूस के सामने आत्मसमर्पण कर चुके हैं।

रूसी आक्रमण में अब तक 7 लोगों की मौत, यूक्रेन का दावा

रूसी आक्रमण में अब तक सात लोगों की मौत हो चुकी है। यूक्रेन ने दावा किया है कि अब तक उसके सात लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि नौ लोग घायल हो चुके हैं। अब तक रूस की ओर से यूक्रेन के हवाई अड्डों पर आक्रमण का दावा किया गया है। वहीं यूक्रेन ने रूस के पांच विमानों को मार गिराने का दावा किया है। जबकि लुगांस्क प्रांत के दो शहर रूसी सेना के सामने सरेंडर कर चुके हैं।

अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 9 फीसदी तक गिरी रूसी करेंसी

यूक्रेन पर हमले के बाद रूसी करेंसी Ruble में भारी गिरावट दर्ज की गई है। अमेरिकी डॉलर के मुकाबले Ruble में नौ फीसदी की गिरावट हुई है।

राजधानी छोड़कर भाग रहे यूक्रेनी नागरिक, kyiv में अफरातफरी का माहौल

यूक्रेन की राजधानी kyiv में अफरातफरी का माहौल पनप गया है। रूसी हमले से भयभीत यूक्रेनी नागरिक राजधानी छोड़कर भाग रहे हैं। Kyiv की सड़कों पर भारी ट्रैफिक जाम हो गया है।

यूक्रेन संकट पर भारत जारी कर सकता है बयान

यूक्रेन रूस के बीच जारी जंग पर भारत ने अब तक चुप्पी साध रखी है। भारत में कई नेता मोदी सरकार की इस चुप्पी से नाखुश हैं और यूक्रेन संकट पर अपना रुख स्पष्ट करने के लिए कह रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स में सूत्रों के हवाले से बताया जा रहा है कि भारत किसी भी समय यूक्रेन संकट पर अपना रुख स्पष्ट कर सकता है।

यूक्रेन में फंसे भारतीयों के लिए भारतीय दूतावास ने जारी की एडवाइजरी, Kyiv की ओर न करें यात्रा

हर बीतते पल के साथ यूक्रेन में हालात बिगड़ रहे हैं। इस बीच भारतीय दूतावास ने यूक्रेन में फंसे भारतीयों के लिए एडवाइजरी जारी की है। भारतीय दूतावास ने अपने नागरिकों से कहीं भी यात्रा न करने और खुद को सुरक्षित जगह पर महफूज रखने की हिदायत दी है। भारतीय दूतावास ने नागरिकों को kyiv की ओर यात्रा न करने और अपने शहरों की ओर लौट जाने की अपील की है।

UN महासचिव गुटेरेस की अपील, मानवता के लिए बंद करें युद्ध

UN महासचिव गुटेरेस की अपील, मानवता के लिए बंद करें युद्ध

रूस और यूक्रेन के बीच शुरू हुए इस युद्ध ने विश्व भर की चिंता बढ़ा दी है। इस युद्ध से यूरोप में बड़े जंग की शुरुआत होने की आशंका जताई जा रही है। इसी बीच संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने दोनों देशों से युद्ध रोकने की अपील की है। उन्होंने मानवता का हवाला देते हुए यूरोप को इस सदी के सबसे भयावह युद्ध में न झोंकने की अपील की है।

बर्लिन में दिखा यूक्रेन के प्रति समर्थन, यूक्रेनी झंडे से गुलजार हुआ Brandenburg Gate

रूस के आक्रमण के बीच जर्मनी में यूक्रेन के प्रति समर्थन दिख रहा है। राजधानी बर्लिन के Brandenburg Gate को यूक्रेन के प्रति समर्थन जताने के लिए यूक्रेनी झंडे के रंगों से गुलजार किया गया है।

रूस का यूक्रेन के हवाई अड्डों पर हमला, यूक्रेन ने मार गिराए रूस के पांच विमान

रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध में दोनों देशों की तरफ से दावे शुरू हो गए हैं। यूक्रेन ने रूस के पांच विमानों और एक हेलीकॉप्टर को मार गिराने का दावा किया है। जबकि रूस का दावा है कि उसने यूक्रेन के हवाई अड्डों को नेस्तनाबूत कर दिया है।

यूक्रेन ने रूस के विमान को मार गिराया

यूक्रेन ने रूस के विमान को मार गिराया

यूक्रेन ने दावा किया है कि इस युद्ध में उसने एक रूसी विमान को मार गिराया है। यूक्रेन ने कहा है कि उसके देश पर रूस ने तीन तरफ से हमला किया है। रूस, बेलारूस और क्रीमिया बॉर्डर से यूक्रेन पर हमले किए गए हैं।

भारतीय छात्रों की ज़िंदगी खतरे में डालने का जिम्मेदार कौन, श्रीनिवास बीवी ने मोदी सरकार पर बोला हमला

भारतीय छात्रों की ज़िंदगी खतरे में डालने का जिम्मेदार कौन, श्रीनिवास बीवी ने मोदी सरकार पर बोला हमला

यूक्रेन में एयर स्पेस बंद हो चुका है। भारतीय छात्रों को यूक्रेन लेने गया एयर इंडिया के विमान को बीच रास्ते से ही वापस लौटना पड़ा है। यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी ने मोदी सरकार के लचर रवैए को लेकर निशाना साधा है। श्रीनिवास बीवी ने कहा है कि अगर एक भी जिंदगी गई तो इसका जिम्मेदार कौन होगा? 

श्रीनिवास बीवी ने कहा कि जब पूरे विश्व को पता था कि Russia- Ukraine युद्ध की कगार पर है, भारत के छात्रों की जिंदगी खतरे में है,फिर Ukraine में फंसे भारतीयों को लाने के लिए पहले प्रयास क्यों नही हुए, Air Space बंद होने के बाद आखिर कैसे छात्रों को लाया जाएगा?अगर एक भी जिंदगी गयी, तो जिम्मेदार कौन होगा?

रूसी आक्रमण पर अपनी चुप्पी तोड़े भारत: शशि थरूर

रूसी आक्रमण पर अपनी चुप्पी तोड़े भारत: शशि थरूर

रूसी आक्रमण पर कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भारत सरकार को अपनी चुप्पी तोड़ने के लिए कहा है। शशि थरूर ने कहा है कि भारत ने हमेशा से ही ऐसे हस्तक्षेप का विरोध किया है, इसलिए भारत को रूस से हमले को रोकने की मांग करनी चाहिए।

शशि थरूर ने कहा है कि अपनी सुरक्षा चिंताओं को लेकर युद्ध को जायज़ ठहराने उचित नहीं है।

यूक्रेन की मदद करेगा अमेरिका रूस पर लगाएगा प्रतिबंध: जो बाइडेन

यूक्रेन की मदद करेगा अमेरिका रूस पर लगाएगा प्रतिबंध: जो बाइडेन

रूसी हमले के बाद जो बाइडेन ने यूक्रेन को पूरा समर्थन दिया है। अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा है कि वे कल जी 7 के देशों के साथ मीटिंग करेंगे और रूस पर कड़े प्रतिबंध लगाएंगे। जो बाइडेन ने कहा है कि अमेरिकी यूक्रेन और यूक्रेनी नागरिकों को लगातार मदद मुहैया करता रहेगा। 

जो बाइडेन ने कहा कि अभी उनकी यूक्रेन के राष्ट्रपति से बात हुई है। अमेरिका रूस के इस हमले की घोर निन्दा करता है। उन्होंने यूक्रेनी राष्ट्रपति को अमेरिका द्वारा उठाए जाने वाले कदमों से अवगत करा दिया है।

यूक्रेन का एयर स्पेस बंद, रास्ते से लौट रहा एयर इंडिया का विमान

रूसी हमले के बीच यूक्रेन का एयर स्पेस बंद कर दिया गया है। जिस वजह से यूक्रेन में फंसे भारतीय नागरिकों को लेने गया एयर इंडिया का विमान बीच रास्ते ही लौट रहा है।

यूक्रेन में लागू हुआ मार्शल लॉ

यूक्रेन में लागू हुआ मार्शल लॉ

रूसी हमले के बीच यूक्रेन में मार्शल लॉ लागू कर दिया गया है। यूक्रेन में जगह जगह पर धमाकों की गूंज सुनाई पड़ रही है। यूक्रेन ने साफ किया है कि वह रूसी हमले का जवाब देगा और इस लड़ाई को जीतेगा। लेकिन रक्षा क्षेत्र के कई विशेषज्ञों का मानना है कि अब यूक्रेन की स्वतंत्र पहचान बने रहने की उम्मीद कम है। क्योंकि यूक्रेन NATO का सदस्य नहीं है। ऐसे में नाटो की सेना सीधे तौर पर यूक्रेन की मदद करने नहीं आ सकती। वहीं नाटो के कई सदस्य ऐसे हैं जो रूस के साथ अच्छे संबंध बनाकर रखना चाहते हैं।

यूक्रेन के लोगों की सुरक्षा के लिए हमने छेड़ा है अभियान: रूस

यूक्रेन के लोगों की सुरक्षा के लिए हमने छेड़ा है अभियान: रूस

रूस के प्रतिनिधि ने संयुक्त राष्ट्र में रूस के मिलिट्री ऑपरेशन को लेकर कहा है कि रूस का अभियान यूक्रेन के लोगों की सुरक्षा के लिए है। रूस यूक्रेन को बरसों के नरसंहार से मुक्ति दिलाना चाहता है। रूस के प्रतिनिधि ने कहा, 'राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन द्वारा घोषित विशेष अभियान यूक्रेन के लोगों की रक्षा के लिए हैं, जो वर्षों से पीड़ित हैं। हमारा लक्ष्य यूक्रेन को नरसंहार से मुक्त करना है।'

हिटलर के हमले के समान है पुतिन का हमला: सुब्रमण्यम स्वामी

हिटलर के हमले के समान है पुतिन का हमला: सुब्रमण्यम स्वामी

रूसी हमले पर बीजेपी नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने टिप्पणी करते हुए कहा है कि पुतिन का हमला हिटलर के हमले के समान है। यह हमला 1991 के बाद के रूस के पतन के संकेत दे रहा है। 

सुब्रमण्यम स्वामी ने इस हमले की द्वितीय विश्वयुद्ध से तुलना करते हुए कहा कि रूस के व्लादिमीर पुतिन का यूक्रेन पर आक्रमण द्वितीय विश्व युद्ध में एडॉल्फ हिटलर के रूस पर आक्रमण के समान है। यह नाज़ी सेंट पीटरबर्ग और फिर डाउनहिल में फंसने जैसा होगा, और इस तरह 1991 के बाद रूस के और पतन का संकेत देगा। साइबेरिया को चीन द्वारा निगल लिया जाएगा। इंडिया?

ब्लैक सी के किनारे बसे शहर में भी रूसी धमाकों की गूंज

रूस ने यूक्रेन के कई शहरों में बमबारी शुरू कर दी है। यूक्रेन में ब्लैक सी के किनारे बसे शहर Odessa में अबसे कुछ ही देर पहले धमाकों की गूंज सुनाई दी है। धामकों की गूंज सुनते ही Odessa में लोग घरों में कैद हो गए।

हमले में यूक्रेन के एक सैनिक की मौत, 6 घायल

रूस ने अपने मिलिट्री ऑपरेशन के एलान के साथ ही यूक्रेन के विद्रोही क्षेत्रों में हमला कर दिया। डॉनेस्क और लुहांस्क में दाखिल होते ही रूसी सैनिकों की गोलीबारी शुरू हो गई। इस हमले में अब तक यूक्रेन के एक सैनिक के मारे जाने जबकि 6 सैनिकों के घायल होने की खबर है। पिछले दिनों रूस ने इन्हीं दो क्षेत्रों को स्वतंत्र देश के तौर पर मान्यता दी थी।

रूस के हमले का जवाब देगा यूक्रेन, पुतिन को रोके दुनिया

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की बैठक में यूक्रेन ने दुनिया भर के देशों से रूस को रोकने की अपील की है। यूक्रेन के विदेश मंत्री ने इमरजेंसी बैठक में कहा है कि रूस ने यूक्रेन के शांतिपूर्ण इलाकों में हमला किया है। उन्होंने कहा कि यूक्रेन रूस की कार्रवाई का जवाब देने में पीछे नहीं हटेगा। लेकिन दुनिया को पुतिन को रोकना चाहिए, क्योंकि अब कार्रवाई करने का समय है।

राजधानी में सुनी गई धमाकों की गूंज

रूस के हमले के बाद यूक्रेन की राजधानी में धमाकों की गूंज सुनाई दी है। रूस ने यूक्रेन की राजधानी समेत कई हिस्सों पर बैलेस्टिक मिसाइलों से हमला किया है।

 

रूस के हमले का अमेरिका देगा जवाब: बाइडेन

रूस के हमले का अमेरिका देगा जवाब: बाइडेन

रूस द्वारा यूक्रेन पर हमले के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन की प्रतिक्रिया आई है। जो बाइडेन ने कहा है कि यूक्रेन पर किए गए हमले से होने वाली मौतों के लिए रूस इकलौता जिम्मेदार होगा। इसके साथ ही उन्होंने कहा है कि अमेरिका और उसके सहयोगी रूस का निर्णायक तरीके से जवाब देंगे।