Russia Ukraine War Live: यूरोप में पुतिन की संपत्ति को ज़ब्त करेगा यूरोपीय यूनियन

रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध जारी है, अब तक इस युद्ध में यूक्रेन के कुल 137 नागरिकों की मौत हो चुकी है, जबकि 316 लोग घायल हो चुके हैं

Updated: Feb 25, 2022 02:17 PM IST

रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध जारी है। यूक्रेनी सेना डटकर रूस के हमले का जवाब दे रही है। यूक्रेनी राष्ट्रपति ने संकट की इस घड़ी में अपने देश के लोगों से एकजुट रहने की अपील की है। 

Live Updates

रूसी राष्ट्रपति की संपत्ति जब्त करेगा यूरोपीय यूनियन

यूरोपीय यूनियन ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन पर बड़ा एक्शन लेना का मन बनाया है। यूरोपीय यूनियन, यूरोप में पुतिन की संपत्तियों को ज़ब्त करने की तैयारी कर रहा है।

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने की यूक्रेनी विदेश मंत्री से बात

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने की यूक्रेनी विदेश मंत्री से बात

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने यूक्रेनी विदेश मंत्री से फोन पर बातचीत की है। एस जयशंकर ने यूक्रेनी विदेश मंत्री को बातचीत से मसलों को सुलझाने की हिदायत दी। इसके साथ ही उन्होंने यूक्रेन में फंसे भारतीय नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित किए जाने का भी आह्वान किया।

यूरोप से कटा कीव का संपर्क

यूक्रेन की राजधानी कीव का संपर्क यूरोप से कट गया है। रूसी सेना ने कीव के एक हिस्से को अपने कब्जे में ले लिया है।

रूसी सेना को यूक्रेनी सेना ने खदेड़ा, यूक्रेन ने किया दावा

यूक्रेन के रक्षा मंत्रालय ने दावा किया है यूक्रेनी सेना ने रूसी सेना को खदेड़ दिया है। यूक्रेन के रक्षा मंत्रालय ने बेलोवोडस्क क्षेत्र में हुए युद्ध के बारे में जिक्र करते हुए कहा है कि आज, बेलोवोडस्क क्षेत्र में दोपहर के समय, यूक्रेनी सैनिकों ने रूसी आक्रमणकारियों से युद्ध किया । हमारी इकाइयों ने आक्रमणकारियों की स्थिति को तोड़ दिया और एक पलटवार के साथ अपनी सफलता को मजबूत किया। भारी नुककसान झेलने के बाद, रूसी इकाइयाँ युद्ध के मैदान से रूसी सीमा की ओर भाग रही हैं। 

 

इससे पहले यूक्रेनी रक्षा मंत्रालय ने दावा किया था आज के दिन रूस को अब तक के इतिहास का सबसे बड़ा नुकसान झेलना पड़ा है। यूक्रेन ने दावा किया था कि आज उसने रूस के एक हजार से ज्यादा सैनिकों को मार गिराया है।

बातचीत के लिए तैयार नहीं रूस, ब्लैक सी में रोमानिया के जहाज पर हमला

रूस यूक्रेन के साथ बातचीत के लिए तैयार नहीं है। उसने अब ब्लैक सी में नाटो सदस्य देश रोमानिया के एक जहाज को भी निशाना बनाया है। 

यूक्रेन का दावा, रूस ने झेला अब तक का सबसे ऐतिहासिक नुकसान

यूक्रेन के रक्षा मंत्रालय ने रूस से जारी युद्ध के बीच बड़ा दावा किया है। रक्षा मंत्रालय का दावा है कि यूक्रेन की सेना ने रूस के हज़ार से ज्यादा सैनिकों को युद्ध में मार गिराया है। रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि रूस के अस्तित्व के बाद से ही उसे इतना बड़ा नुकसान अब तक नहीं हुआ होगा। 

स्वीडन के साथ पुतिन विरोधी गठबंधन का निर्माण कर रहा है यूक्रेन

स्वीडन के साथ पुतिन विरोधी गठबंधन का निर्माण कर रहा है यूक्रेन

यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने यूक्रेन को संकट के समय सैन्य सहित तमाम सहायता मुहैया कराने के लिए स्वीडन की प्रधामंत्री का धन्यवाद किया है। यूक्रेनी राष्ट्रपति ने कहा कि स्वीडन के इस समर्थन के लिए यूक्रेन आभारी है। हम मिलकर एक पुतिन विरोधी गठबंधन का निर्माण कर रहे हैं।

रोमानिया के लिए भारत से उड़ान भरेंगे दो विमान

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक भारत से आज दो विमान रोमानिया के लिए उड़ान भरेंगे। जबकि कल हंगरी के लिए एक विमान उड़ान भरेगा। यूक्रेन में फंसे भारतीय नागरिकों को सुरक्षित वापसी के लिए भारतीय दूतावास जुटा हुआ है। 

 

चीनी राष्ट्रपति ने पुतिन से की बात

चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से बात की है। रिपोर्ट्स के मुताबिक जिनपिंग ने पुतिन से युद्ध पर विराम लगाने और यूक्रेन के साथ बातचीत के ज़रिए मसले का हल निकालने का आह्वान किया है। वहीं दावे के मुताबिक पुतिन ने भी कहा है कि रूस यूक्रेन के साथ बातचीत करने के लिए तैयार है।

यूक्रेन ने भेजा रूस को भेजा रूस को बातचीत का प्रस्ताव

यूक्रेन रूस से बातचीत के लिए तैयार हो गया है। यह दावा रूसी न्यूज एजेंसी तास ने किया है। तास के मुताबिक यूक्रेनी राष्ट्रपति ने रूस को बातचीत का ऑफर भेजा है। हालांकि रूसी विदेश मंत्री ने अबसे कुछ ही देर पहले कहा है कि रूस यूक्रेन से सिर्फ एक शर्त पर बात करेगा। अगर यूक्रेन अपने हथियार डाल देता है तो रूस बातचीत करेगा।

यूक्रेन अपने लोगों के लिए संघर्ष जारी रखेगा: जेलेंस्की

यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की ने कहा है कि यूक्रेन अपने लोगों के लिए संघर्ष को जारी रखेगा। यूक्रेनी राष्ट्रपति ने कहा कि आज सुबह 10:30 बजे चेर्निहाइव, होस्टोमेल और मेलिटोपोल के प्रवेश द्वारों पर भारी लड़ाई हुई। लोगों की जानें गई। यूक्रेन अपने लोगों के लिए लड़ता रहेगा। 

 

243 सैनिकों और एक मरीन ब्रिगेड ने किया सरेंडर: रूस

243 सैनिकों और एक मरीन ब्रिगेड ने किया सरेंडर: रूस

यूक्रेन से जारी युद्ध के बीच रूस की तरफ से बड़ा दावा किया गया है। रूस के रक्षा मंत्रालय ने दावा किया है कि रूसी सेना के सामने 243 यूक्रेनी सैनिकों ने घुटने टेक दिए हैं। रक्षा मंत्रालय के मुताबिक इन सैनिकों के अलावा एक मरीन ब्रिगेड ने भी सरेंडर कर दिया है। 

इससे पहले रूसी विदेश मंत्री ने कहा था कि अगर यूक्रेन अपने हथियार डाल देता है तो रूस यूक्रेन के साथ बातचीत करने के लिए तैयार है। वहीं रूस ने यह उम्मीद जताई है कि रूस संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में रूस का समर्थन करेगा। 

 

पश्चिमी देशों पर भी प्रतिबंध लगाएगा रूस: क्रेमलिन

मॉस्को स्थित क्रेमलिन ने पश्चिम देशों के ऊपर जवाबी कार्रवाई करने की चेतावनी दी है। क्रेमलिन के प्रवक्ता Dmitry Peskov ने कहा है कि प्रतिबंध लगाए जाने के बदले में रूस भी पश्चिमी देशों पर कड़े प्रतिबंध लगाएगा। दूसरी तरफ यूरोपीय यूनियन ने भी जल्द ही रूस पर कड़े प्रतिबंध बढ़ाने के एलान किया है।

 

यूक्रेन अगर हथियार डाल दे तो हम बात करने के लिए तैयार: रूस

रूसी विदेश मंत्री ने यूक्रेन में जारी युद्ध की समाप्ति के लिए यूक्रेन को सरेंडर करने के लिए कहा है। रूसी विदेश मंत्री ने कहा है कि अगर यूक्रेन अपने हथियार डाल देता है तो रूस बातचीत के लिए तैयार है।

रूस के विदेश मंत्री ने कहा, रूस यूक्रेन को अत्याचार से मुक्ति दिलाना चाहता है

रूस के विदेश मंत्री लावरोव ने कहा है कि रूस यूक्रेन को अत्याचार से मुक्ति दिलाना चाहता है। रूसी विदेश मंत्री के इस बयान से साफ है कि तमाम प्रतिबंधों के बावजूद रूस यूक्रेन पर कब्जा करने की अपनी मंशा से पीछे नहीं हटा है।

कीव शहर की दहलीज पर पहुंची रूसी सेना, सरकारी क्वार्टर के पास गोलीबारी

रूस की सेना अब कीव शहर के एकदम नजदीक पहुंच गई है। काफी समय तक कीव शहर के आसपास युद्ध लड़ने के बाद अब रूस कीव शहर से महज़ तीन किलोमीटर की दूरी खड़ा है। सरकारी क्वार्टर के पास गोलीबारी भी तेज़ कर दी गई है।

 

Evacuation Route तैयार कर रहा है भारतीय दूतावास

यूक्रेन में बदतर होते हालात के बीच भारतीय दूतावास ने एक और एडवाइजरी जारी की है। भारत दूतावास ने यूक्रेन में फंसे नागरिकों को बताया है कि वह रोमानिया और हंगरी के ज़रिए Evacuation Route तैयार कर रहा है। दूतावास ने बताया है कि वह जल्द ही एक कंट्रोल रूम स्थापित करने वाला है। कंट्रोल रूम स्थापित होते ही वह हेल्पनाइन नंबर जारी करेगा। 

जंग के बीच यूक्रेन ने अपने जांबाजों का किया शुक्रिया

यूक्रेन के रक्षा मंत्री ने अपने एक बयान में कहा कि आज यूक्रेन अपने सबसे मुश्किल दौर से गुजर रहा है। पिछले तीस घंटों से रूस का आक्रमण जारी है। लेकिन ऐसे हालात में हमारे नायकों ने देश की सुरक्षा सुनिश्चित करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। यूक्रेन उनके इस हौसले को सलाम करता है।

रूस ने ब्रिटेन के फ्लाइट्स पर लगाई रोक

रूस ने भी अब प्रतिबंध लगाना शुरू कर दिया है। रूस ने ब्रिटेन और रूस के बीच सारी फ्लाइट्स पर रोक लगा दी है। रूस ने ब्रिटेन के साथ अपना एयरस्पेस बंद कर लिया है।

संकट की घड़ी में यूक्रेन को 50 मिलियन डॉलर की सहायता देगा फिनलैंड

संकट से घिरे यूक्रेन की मदद करने के लिए फिनलैंड आगे आया है। फिनलैंड ने यूक्रेन को 50 मिलियन डॉलर की सहायता देने का आश्वासन दिया है। फिनलैंड की इस मदद के लिए यूक्रेनी राष्ट्रपति ने धन्यवाद दिया है। इससे पहले वर्ल्ड बैंक भी यूक्रेन को वित्तीय सहायता देने का आश्वासन दे चुका है।

वहीं फिनलैंड के प्रधानमंत्री Sauli Niinisto ने भी यूक्रेन की सहायता करने की जानकारी साझा की है। उन्होंने यूक्रेन में रह रहे फिनलैंड के नागरिकों की सुरक्षा को लेकर भी अपनी चिंता जाहिर की है।

यूक्रेन में फंसे छात्रों को भारत लाएगी मोदी सरकार, सरकार उठाएगी फ्लाइट का खर्चा

मोदी सरकार ने यूक्रेन में फंसे भारतीय नागरिकों को वापस लाने की योजना तैयार कर ली है। प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में हुई बैठक में यह फैसला लिया गया है कि भारत सरकार अपने नागरिकों को यूक्रेन से सटे देशों में पहले लेकर जाएगी, इसके बाद भारतीय नागरिकों को स्वदेश लाया जाएगा। भारतीय नागरिकों की वापसी का खर्चा केंद्र सरकार वहन करेगी।

तालिबान ने रूस और यूक्रेन से की संयम बरतने की अपील

तालिबान ने रूस और यूक्रेन से की संयम बरतने की अपील

अफगानिस्तान की तालिबान सरकार ने रूस और यूक्रेन से संयम बरतने की अपील की है। तालिबान सरकार ने अपना एक बयान जारी करते हुए कहा है कि उसने यूक्रेन की स्थिति पर अपनी नज़र बनाई हुई है और वह आम नागरिकों की जान को लेकर चिंतित है।

आज यूक्रेन को उसके सहयोगियों की सबसे ज्यादा जरूरत है: यूक्रेनी राष्ट्रपति

यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने अभी अभी अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन से बात की है। यूक्रेनी और अमेरिकी राष्ट्रपति के बीच रूस द्वारा कीव पर हमला किए जाने की चर्चा हुई है। जेलेंस्की ने रूस पर प्रतिबंध कड़े करने में तेजी लाने के लिए कहा है। यूक्रेनी राष्ट्रपति ने तमाम देशों से सहयोग करने की अपील की है। उन्होंने कहा है कि आज यूक्रेन को उसके सहयोगियों की सबसे ज्यादा जरूरत है।

यूक्रेन में फंसे लोगों को भारत लाने के लिए क्या उपाय कर रहे हैं पीएम मोदी: हरीश रावत

यूक्रेन में फंसे लोगों को भारत लाने के लिए क्या उपाय कर रहे हैं पीएम मोदी: हरीश रावत

कांग्रेस नेता हरीश रावत ने कहा है कि यूक्रेन और रूस के मामले में हम केंद्र सरकार के साथ खड़े हैं, लेकिन प्रधानमंत्री मोदी को दो बातें स्पष्ट करनी होंगी। पहली बात कि अब तक हमारे लोगों को यूक्रेन से बाहर निकालने की व्यवस्था क्यों नहीं की गई। दूसरा हमारे आर्थिक हित रूस और यूक्रेन दोनों देशों से बहुत जुड़े हुए हैं। ऐसे में उसका प्रभाव हमारी अर्थव्यवस्था पर पड़ने जा रहा है उसके लिए प्रधानमंत्री के पास कौन सा आर्थिक एजेंडा है?

कीव बाहर रूस और यूक्रेन की सेनाओं में जंग जारी

यूक्रेन की राजधानी कीव के बाहर रूसी और यूक्रेनी सैनिकों के बीच युद्ध जारी है। कुछ ही देर पहले रूस ने यूक्रेन के एक आइलैंड पर भी अपना कब्जा जमा लिया है। रूस की नजरें इस वक्त यूक्रेन की राजधानी कीव को हथियाने पर है। 

यूक्रेन के आइलैंड पर रूस का कब्ज़ा, सभी 13 बॉर्डर गार्ड्स मारे गए

यूक्रेन के आइलैंड पर रूस का कब्ज़ा, सभी 13 बॉर्डर गार्ड्स मारे गए

यूक्रेन के Zmiinyi आइलैंड पर रूस ने अपना कब्जा जमा लिया है। आइलैंड के सभी 13 बॉर्डर गार्ड्स रूसी हमले में मारे गए हैं। उन्होंने रूस के आगे समर्पण करने से इनकार कर दिया, जिसके बाद सभी को मौत के घाट उतार दिया गया। यूक्रेन ने जान गंवाने वाले सभी बॉर्डर गार्ड्स को यूक्रेन के हीरो की उपाधि देने का एलान किया है। 

नाटो के पास भी न्यूक्लियर हथियार हैं, फ्रांस ने दी पुतिन को धमकी

नाटो के पास भी न्यूक्लियर हथियार हैं, फ्रांस ने दी पुतिन को धमकी

रूसी हमले के बीच राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को एक और धमकी मिली है। फ्रांस के विदेश मंत्री ने कहा है कि पुतिन यह न भूलें कि नाटो के पास भी न्यूक्लियर हथियार हैं।

नागरिकों की वतन वापसी को लेकर ओडिशा सीएम और गृह मंत्री में हुई बातचीत

नागरिकों की वतन वापसी को लेकर ओडिशा सीएम और गृह मंत्री में हुई बातचीत

ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने आज गृह मंत्री अमित शाह से बात की है। सीएम नवीन पटनायक ने यूक्रेन में फंसे नागरिकों को सुरक्षित भारत लाने को लेकर चर्चा की। जिस पर गृह मंत्री ने यह आश्वासन दिया कि भारत सरकार यूक्रेन में फंसे तमाम भारतीय नागरिकों व छात्रों को लाने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है।

यूक्रेन ने रूस के मिसाइल हमलों को किया नाकाम, कीव शहर पर हुआ था हमला

यूक्रेन ने दावा किया है कि उसने रूस के मिसाइल हमलों को नाकाम कर दिया है। यूक्रेन के विदेश मंत्री ने कहा कि रूस ने कीव शहर पर दो मिसाइल दागे थे, लेकिन यूक्रेन के एयर डिफेंस सिस्टम ने इसे नाकाम कर दिया। 

कीव में बिगड़े हालात, मेट्रो स्टेशन में शरण लेने पहुंचे लोग

कीव में बिगड़े हालात, मेट्रो स्टेशन में शरण लेने पहुंचे लोग

यूक्रेन की राजधानी कीव पर रूसी आक्रमण लगातार बढ़ते जा रहा है। कीव पर बढ़ते खतरे को देखते हुए कीव के रहवासियों ने अब मेट्रो स्टेशन में शरण लेना शुरू कर दिया है। कीव के मेट्रो स्टेशनों के भीतर बॉम्ब शेल्टर्स हैं। इससे पहले रूसी फौज ने कीव के पास एक हाईवे के पुल को उड़ा दिया।  

कीव पर बढ़ा खतरा, लोगों से की बॉम्ब शेल्टर्स में शरण लेने की अपील

यूक्रेन की राजधानी कीव पर रूस ने हमला तेज कर दिया है। रूस द्वारा मिसाइल दागे जाने के बाद लोगों से बॉम्ब शेल्टर्स में शरण लेने की अपील की गई है। कीव के पास Ivankiv और Dymer में यूक्रेन और रूसी सेना के बीच युद्ध जारी है।

यूक्रेन ने पुरुषों के देश छोड़ने पर लगाई रोक

यूक्रेन ने अपने देश के 18 से 60 उम्र के पुरुषों के देश छोड़ने पर रोक लगा दी है। रूस के खिलाफ जंग में मुकाबला करने के लिए यूक्रेन ने अपने दस हजार नागरिकों को राइफलें भी मुहैया करा दी हैं।

रूसी आक्रमण के विरोध में दुनिया भर में प्रदर्शन, पुतिन से की जंग रोकने की मांग

रूसी आक्रमण के विरोध में दुनिया भर में प्रदर्शन, पुतिन से की जंग रोकने की मांग

अमेरिका, रूस सहित दुनिया के कई देशों से युद्ध को रोकने की आवाजे आ रही हैं। आम नागरिकों ने अपने देशों की सड़कों पर उतरना शुरू कर दिया है। टोक्यो में रूसी एंबेसी के सामने लोगों रूस के हमले का विरोध किया। Los Angeles में लोग यूक्रेन के झंडों के साथ सड़कों पर नज़र आए। 

न्यूज़ीलैंड और कनाडा ने भी लगाए रूस पर प्रतिबंध

रूस के आक्रमण के बाद दुनिया भर के तमाम देशों ने रूस पर कड़े प्रतिबंध लगाने का एलान करना शुरू कर दिया है। न्यूजीलैंड ने यात्रा और व्यापार सहित कई प्रतिबंधों को लागू करने का एलान किया है। जबकि कनाडा ने भी रूस के सिक्योरिटी काउंसिल के सदस्यों पर प्रतिबंध लगाया है, जिसमें रक्षा मंत्री, वित्त मंत्री, और न्याय मंत्री पर प्रतिबंध शामिल हैं। पीएम जस्टिन ट्रूडो ने 58 इंडिविजुअल के साथ साथ रूसी बैंकों पर भी प्रतिबंध लगाने का एलान किया है।

कीव छोड़कर नहीं जाएंगे यूक्रेनी राष्ट्रपति

कीव छोड़कर नहीं जाएंगे यूक्रेनी राष्ट्रपति

कीव में एक के बाद एक हो रहे हमले के बाद यूक्रेनी राष्ट्रपति व्लोदीमीर जेलेनस्की ने यह साफ कर दिया है कि वह किसी भी हालत में कीव को छोड़कर नहीं जाएंगे। वहीं दूसरी तरफ रूसी सैनिक कीव में दाखिल हो गए हैं। 

यूक्रेन की तरफ से लड़ेंगे पूर्व बॉक्सिंग चैंपियन

यूक्रेन के पूर्व बॉक्सिंग चैंपियन Vitali Klitschko ने कहा है कि वह अपने भाई Wladimir Klitschko के साथ यूक्रेन की सुरक्षा के लिए रूस के खिलाफ युद्ध में हिस्सा लेंगे।

ऑस्ट्रेलियाई पीएम ने रूस पर प्रतिबंध बढ़ाने का किया एलान, चीन के रवैए का किया विरोध

ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन ने रूस पर कड़े प्रतिबंध बढ़ाने का एलान किया है। इसके साथ ही ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री ने युद्ध की घड़ी में चीन के रवैए की आलोचना की है। स्कॉट मॉरिसन ने कहा कि चीन रूस के साथ व्यापार प्रतिबंधों में उस वक्त ढील दे रहा था जब रूस यूक्रेन पर हमले कर रहा था। चीन का यह रवैया अस्वीकार्य है। 

कीव के नौ मंजिला इमारत में लगी आग, रूस ने दागी मिसाइल

कीव के नौ मंजिला इमारत में लगी आग, रूस ने दागी मिसाइल

यूक्रेन पर लगातार रूस के लगातार हमले जारी हैं। रूस ने यूक्रेन की राजधानी कीव में मिसाइल दागना शुरू कर दिया है। कीव की एक नौ मंजिला इमारत में आग लग गई है। यह इमारत एक आवासीय बिल्डिंग है। इसमें कई लोगों के फंसे होने की आशंका है।

यह पुतिन को सोचना है कि वह कितना नुकसान भुगतने के लिए तैयार हैं: अमेरिका

यह पुतिन को सोचना है कि वह कितना नुकसान भुगतने के लिए तैयार हैं: अमेरिका

व्हाइट हाउस के आर्थिक सलाहकार दलीप सिंह ने पत्रकार वार्ता के दौरान रूस को बड़ी चेतावनी दी है। दलीप सिंह ने रूस पर और भी कड़े प्रतिबंध लगाए जाने की चेतावनी देते हुए कहा है कि यह राष्ट्रपति पुतिन को सोचना है कि वह कितना नुकसान भुगतने के लिए तैयार हैं।

यूक्रेन की राजधानी में सुनाई दी धमाकों की गूंज

यूक्रेन की राजधानी में सुनाई दी धमाकों की गूंज

यूरोपीय यूनियन और दुनिया के कई देशों द्वारा प्रतिबंध लगाए जाने के बाद भी रूस अपने मंसूबों से पीछे हटने के मूड में नहीं दिख रहा है। यूक्रेन की राजधानी कीव में धमाकों की गूंज सुनाई दी है।

यूक्रेन ने रूस के 800 से अधिक सैनिकों को मार गिराने का किया दावा

रूस के खिलाफ जारी जंग में यूक्रेन ने बड़ा दावा किया है। यूक्रेन ने कहा है कि उसने युद्ध में अब तक रूस के आठ सौ से अधिक सैनिकों को मार गिराया है। वहीं उसने रूस के सात फाइटर जेट और 6 हेलीकॉप्टर को भी नेस्तनाबूत कर दिया है।

यूक्रेन में फंसे छात्रों को निकालने के लिए भारत सरकार का प्लान

यूक्रेन में फंसे छात्रों को निकालने के लिए भारत सरकार का प्लान

यूक्रेन में फंसे हजारों भारतीय नागरिकों को सुरक्षित वापस लाने के लिए भारत सरकार ने योजना बनाई है। भारत हंगरी, पोलैंड, स्लोवाकिया और रोमानिया के रास्ते सुरक्षित वापस निकालने की तैयारी कर रहा है। भारतीय नागरिकों की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करने के लिए भारत के विदेश मंत्री ने इन देशों को अपने समकक्षों से बात की है।

यूक्रेन की आर्थिक सहायता करेगा वर्ल्ड बैंक

रूसी हमले की वजह से यूक्रेन को बहुत नुकसान हुआ है। ऐसे में विश्व बैंक अब यूक्रेन को आर्थिक सहायता करने के लिए आगे आया है। विश्व बैंक ने अपने एक बयान में कहा है कि वह तात्कालिक रूप से यूक्रेन को वित्तीय सहायता मुहैया कराने के लिए तैयार है।

यूक्रेन से एक लाख लोग स्थापित हुए

यूक्रेन से एक लाख लोग स्थापित हुए

रूसी हमले के कारण यूक्रेन से बड़ी जनसंख्या को विस्थापित होना पड़ा है। संयुक्त राष्ट्र के मुताबिक युद्ध की वजह से यूक्रेन से एक लाख लोगों को विस्थापित होना पड़ा है।

युद्ध के खिलाफ सड़कों पर उतरे रूस के नागरिक, 1700 से अधिक लोग हिरासत में

यूक्रेन पर हुए रूसी हमले का विरोध अब खुद रूस के नागरिक के ही करने लगे हैं। सेंट पीटर्सबर्ग सहित रूस के कई शहरों में युद्ध के खिलाफ रूसी नागरिक सड़क पर उतर आए। रूसी नागरिकों ने अपने देश की ही सरकार के सैन्य कार्रवाई का विरोध किया। प्रदर्शनकारियों के बढ़ते विरोध को देख रूसी सरकार ने प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लेना शुरू कर दिया। अब तक 1700 से अधिक प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया जा चुका है।