Russia Ukraine War Live: पीएम मोदी ने बुलाई उच्चस्तरीय बैठक, यूक्रेन में फंसे छात्रों को निकालने पर ज़ोर

रूस और यूक्रेन युद्ध के बीच युद्ध का आज छठवां दिन है, रूसी आक्रमण के कारण यूक्रेन में हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं

Updated: Mar 01, 2022 01:07 PM IST

नई दिल्ली। रूस और यूक्रेन के बीच भयावह युद्ध अब भी जारी है। यूक्रेन पर हुए रूसी हमले का आज छठवां दिन है। लेकिन इन दोनों देशों के बीच अब तक युद्ध विराम को लेकर सहमति नहीं बन पाई है

Live Updates

कीव की ओर बढ़ रहा है रूसी बख्तरबंद गाड़ियां का काफिला

नई दिल्ली। यूक्रेन की राजधानी कीव की ओर रूसी बख्तरबंद गाड़ियों का काफिला बढ़ रहा है। सैटेलाइट तस्वीरों में रूसी सेना को कीव की ओर बढ़ते देखा गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक रूसी सेना कीव को चारों ओर से घेरने के बाद अब राजधानी पर आक्रमण की तैयारी कर रही है। 

प्रधानमंत्री मोदी ने बुलाई हाई लेवल मीटिंग

प्रधानमंत्री मोदी ने बुलाई हाई लेवल मीटिंग

भारतीय छात्र नवीन की मौत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उच्चस्तरीय बैठक बुलाई है। इस बैठक में यूक्रेन में फंसे दस हजार छात्रों को जल्द से जल्द वापस लाने पर चर्चा हो रही है। इस वक्त भारत के लगभग दस हजार छात्र यूक्रेन के भीतर फंसे हुए हैं।

UNSC से रूस को बाहर करने की मांग

UNSC से रूस को बाहर करने की मांग

यूक्रेन पर रूसी हमले के बीच अब यूएनएससी से रूस को बेदखल करने की मांग उठने लगी है। ब्रिटेन ने रूस को यूएनएससी से बाहर करने की मांग की है।

यूक्रेनी राष्ट्रपति ने किया जंग जारी रखने का एलान

यूक्रेनी राष्ट्रपति ने किया जंग जारी रखने का एलान

यूक्रेनी राष्ट्रपति व्लोदीमीर जेलेंस्की ने रूस के खिलाफ जंग को जारी रखने का एलान किया है। जेलेंस्की ने कहा है कि रूस के खिलाफ हमारी लड़ाई जारी रहेगी। हमें कोई नहीं तोड़ सकता।

नवीन के पिता से प्रधानमंत्री मोदी ने की बात

रूसी हमले में मारे गए भारतीय छात्र के पिता से प्रधानमंत्री मोदी ने बात की है। चुनावी रैली से आने के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने दौरान नवीन के पिता से की बात की। यूक्रेन के खारकिव शहर में रूसी बमबारी के दौरान कर्नाटक के रहने वाले छात्र नवीन की मौत हो गई। इस सिलसिले में विदेश मंत्रालय ने यूक्रेन और रूस के राजदूतों को तलब किया है।

विदेश मंत्रालय पहुंचे यूक्रेन के राजदूत

रूस के खारकिव में भारतीय छात्र की मौत के बाद यूक्रेन के भारत में दूत विदेश मंत्रालय के दफ्तर पहुंचे हैं। खारकिव में बमबारी के दौरान कर्नाटक के रहने वाले नवीन नामक छात्र की मौत हो गई है।

रूसी हमले में भारतीय छात्र की मौत

रूसी हमले में भारतीय छात्र की मौत

यूक्रेन के खारकिव में भारतीय छात्र की मौत हो गई है। मृतक छात्र का नाम नवीन बताया जा रहा है। वह कर्नाटक का रहने वाला था और एमबीबीएस के चौथे वर्ष का छात्र था। खुद विदेश मंत्रालय की ओर से छात्र की मौत की पुष्टि की गई है।

खारकिव में बमबारी तेज़, सेंट्रल स्क्वायर हुआ खाक

यूक्रेन के खारकिव शहर में रूसी आक्रमणकारियों का तांडव जारी है। रूसी हमलवार लगातार खारकिव में मिसाइल दाग रहे हैं। मिसाइल से किए हमले में खारकिव का सेंट्रल स्क्वायर भी जलकर खाक हो गया है।

ऑपरेशन गंगा में भारतीय वायुसेना की एंट्री, अभियान में आएगी तेज़ी

यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्रों को जल्द से जल्द भारत वापस पाने के लिए प्रधानमंत्री मोदी ने भारतीय वायुसेना से संपर्क किया है। भारतीय वायुसेना अब ऑपरेशन गंगा में शामिल होगी। यूक्रेन की सीमाओं पर भारतीय वायुसेना के c17 एयरक्राफ्ट मुस्तैद किए जाएंगे। ताकि भारतीय नागरिकों की वापसी को जल्द से जल्द सुनिश्चित किया जा सके।

जितनी जल्दी हो सके कीव छोड़ें भारतीय नागरिक: भारतीय दूतावास

जितनी जल्दी हो सके कीव छोड़ें भारतीय नागरिक: भारतीय दूतावास

रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध में यूक्रेन की राजधानी कीव में लगातार हालात बिगड़ते जा रहे हैं। भारतीय दूतावास ने कीव में फंसे छात्रों सहित तमाम भारतीय नागरिकों को जल्द से जल्द कीव छोड़ने के लिए कहा है। दूतावास ने कहा है कि तमाम नागरिक जल्द से जल्द ट्रेन या किसी भी अन्य साधन से कीव छोड़कर निकलें। 

पीएम मोदी ने की राष्ट्रपति कोविंद से मुलाकात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मुलाकात की है। प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रपति कोविंद को यूक्रेन के मौजूदा हालात और यूक्रेन में फंसे छात्रों की सुरक्षित वतन वापसी को लेकर चलाए जा रहे अभियान से अवगत कराया है।

यूरोपीय यूनियन यूक्रेन को देगा 70 फाइटर जेट

रूस के खिलाफ जंग में यूरोपीय यूनियन यूक्रेन को 70 फाइटर जेट देगा। बुलगारिया यूक्रेन को 16 Mig-29 और 14 su-25 देगा। वहीं पोलैंड 28 mig 29 देगा। जबकि स्लोवाकिया यूक्रेन को 12 Mig 29 मुहैया कराएगा।

 

यूक्रेन के मिलिट्री बेस पर हमला, 70 सैनिकों की मौत

यूक्रेन के मिलिट्री बेस पर हमला, 70 सैनिकों की मौत

रूसी आक्रमणकारियों ने खारकिव और कीव के बीच पड़ने वाले मिलिट्री बेस पर हमला किया है। इस हमले में यूक्रेन के 70 सैनिकों की मौत हो गई है।

यूक्रेन की सैन्य सहायता करने वाले देशों को रूस की धमकी, परिणाम भुगतने के लिए रहें तैयार

रूस और यूक्रेन युद्ध के बीच कई देश यूक्रेन की सैन्य सहायता कर रहे हैं। इस बीच रूस ने यूक्रेन को सैन्य सहायता मुहैया कराने वाले देशों को निकट भविष्य में गंभीर परिणाम भुगतने के लिए तैयार रहने की धमकी दी है।

यूक्रेन ने खटखटाया ICJ का दरवाज़ा

रूसी आक्रमण के छठवें दिन यूक्रेन ने इंटरनेशनल कोर्ट ऑफ जस्टिस का दरवाजा खटखटा दिया है। यूक्रेन ने कोर्ट ऑफ जस्टिस से जल्द से जल्द रूसी आक्रमण पर रोक लगाने के निर्दश देने की मांग की है।

ऑपरेशन गंगा: रोमानिया से 182 छात्रों को वापस लाया भारत

ऑपरेशन गंगा: रोमानिया से 182 छात्रों को वापस लाया भारत

रोमानिया के Bucharest से एक और भारतीय विमान आज सुबह मुंबई पहुंचा। इस विमान में भारत के 182 छात्र सवार थे।

संयुक्त राष्ट्र में बोला यूक्रेन, हम नहीं बचे तो संयुक्त राष्ट्र भी नहीं बचेगा

संयुक्त राष्ट्र जनरल असेंबली की ग्यारहवीं आपातकालीन बैठक में यूक्रेन ने आक्रमण के लिए रूस की आलोचना की। इसके साथ ही यूक्रेन ने संयुक्त राष्ट्र में साफ तौर पर कहा कि अगर यूक्रेन नहीं बचा तो संयुक्त राष्ट्र भी नहीं बचेगा। वहीं रूस ने हालात के लिए एक बार फिर यूक्रेन को जिम्मेदार ठहराया। जबकि भारत ने युद्ध को रोकने और कूटनीति के ज़रिए हल निकालने की हिदायत दी।