Russia Ukraine War Live: एक हफ्ते में तीन बार हुई जेलेंस्की की हत्या की कोशिश, रूस के जासूसों ने किया नाकाम

रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध का आज 9वां दिन है, दोनों देशों के बीच युद्ध ने बड़ा मानवीय संकट पैदा किया है, यूक्रेन से लाखों लोग विस्थापित होने पर मजबूर हुए हैं

Updated: Mar 04, 2022 09:57 AM IST

नई दिल्ली। रूस और यूक्रेन के बीच पिछले नौ दिनों से युद्ध जारी है। युद्ध की वजह से यूक्रेन के भीतर भयावह तबाही मची हुई है। यूक्रेन से लाखों लोग विस्थापित होने पर मजबूर हुए हैं।

एक हफ्ते में तीन बार रची गई जेलेंस्की की हत्या की साजिश

एक हफ्ते में तीन बार रची गई जेलेंस्की की हत्या की साजिश

ब्रिटेन के एक अखबार ने अपनी रिपोर्ट में दावा किया है कि पिछले एक हफ्ते में यूक्रेनी राष्ट्रपति की हत्या करने की कुल तीन बार साजिश रची गई। लेकिन रूस के जासूसों ने ही रूस की साजिशों को नाकाम कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक रूस में कुछ लोग पुतिन की योजना को सफल नहीं होना दे चाहते, इसलिए उन्होंने हत्या को अंजाम देने से पहले ही यूक्रेन के अधिकारियों तक रूसी मंसूबों की जानकारी पहुंचा दी।

जपोरिजिया न्यूक्लियर प्लांट पर रूस का पूरी तरह से कब्ज़ा, यूक्रेन में दहशत

जपोरिजिया न्यूक्लियर प्लांट पर रूस का पूरी तरह से कब्ज़ा, यूक्रेन में दहशत

लगातार बमबारी के बाद रूस जपरीजिया न्यूक्लियर प्लांट पर कब्जा करने में कामयाब हो गया है। अब इस न्यूक्लियर प्लांट पर रूस का पूरी तरह से नियंत्रण है। न्यूक्लियर प्लांट के रूस के नियंत्रण में आने के बाद यूक्रेन में दहशत बढ़ गई है। यूक्रेनी राष्ट्रपति ने यूरोपीय देशों से कार्रवाई करने की मांग की है। राष्ट्रपति जेलेंस्की ने कहा है कि कम से कम अब तो यूरोप को जाग जाना चाहिए।

खेरसन के टीवी टावर पर रूस का कब्ज़ा

रूसी आक्रमणकारियों ने खेरसन के टीवी टावर पर अपना कब्जा जमा लिया है। वहीं रूस में मार्शल लॉ लागू होने की संभावना जताई जा रही है।

जेपरोजिया परमाणु संयंत्र पर बमबारी तेज़

जेपरोजिया परमाणु संयंत्र पर बमबारी तेज़

यूक्रेन में स्थित यूरोप के सबसे बड़े परमाणु संयंत्र पर रूसी आक्रमणकारियों ने हमला तेज कर दिया है। जेपोरिजिया परमाणु संयंत्र पर लगातार बमबारी हो रही है। यूक्रेन ने परमाणु संयंत्र पर हो रहे हमले के प्रति चिंता जाहिर की है। यूक्रेन के विदेश मंत्री ने इस बमबारी को रोकने का आह्वान किया है। विदेश मंत्री ने आशंका व्यक्त करते हुए कहा है कि अगर यह परमाणु संयंत्र उड़ा तो यह चेरनोबिल हादसे से दस गुना बड़ा हादसा होगा।

रूस का दावा, 3 हजार से अधिक भारतीय छात्रों को यूक्रेन ने बनाया बंधक

रूस का दावा, 3 हजार से अधिक भारतीय छात्रों को यूक्रेन ने बनाया बंधक

रूस ने एक बार फिर यूक्रेन सैनिकों द्वारा भारतीय छात्रों को बंधक बनाए जाने का दावा किया है। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा है कि यूक्रेन के खारकिव शहर में भारत के तीन हजार से अधिक छात्रों को बंधक बनाया गया है। हालांकि भारत ने इस दावे का खण्डन किया है। इससे पहले भी रूस की तरफ से भारतीय छात्रों को बंधक बनाए जाने का दावा किया गया था। रूस ने दावा किया था कि यूक्रेनी सेना भारतीय छात्रों को अपने ढाल के तौर पर इस्तेमाल कर रही है।

ब्रिटेन ने UNSC की आपात बैठक बुलाई

ब्रिटेन ने UNSC की आपात बैठक बुलाई

यूरोप के सबसे बड़े न्यूक्लियर प्लांट पर रूसी कब्जे के बाद हालात और बिगड़ गए हैं। रूस को रोकने के लिए ब्रिटेन ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की आपात बैठक बुलाने के आह्वान किया है।

यूरोप के सबसे बड़े न्यूक्लियर प्लांट पर रूस का कब्ज़ा

यूरोप के सबसे बड़े न्यूक्लियर प्लांट पर अब रूस का कब्ज़ा हो गया है। रूसी आक्रमणकारियों ने यूक्रेन के जापुरीझझिया न्यूक्लियर प्लांट और उसके आसपास के क्षेत्रों को अपने कब्जे में ले लिया है। हर बीतते पल के साथ यूक्रेन की संप्रभुता पर खतरा मंडरा रहा है। लेकिन इसके बावजूद यूक्रेन के सैनिक रूस का डटकर मुकाबला कर रहे हैं।

कीव में भारतीय छात्र को लगी गोली, अस्पताल ले जाया गया

कीव में भारतीय छात्र को लगी गोली, अस्पताल ले जाया गया

कीव में भारतीय छात्र को गोली लग गई है। पोलैंड में मौजूद केंद्रीय राज्य मंत्री वीके सिंह ने छात्र के गोली लगने की बात की पुष्टि की है। कीव से निकलते समय छात्र को गोली लग गई। जिसके बाद आनन फानन में उसे वापस कीव के अस्पताल ले जाया गया।

रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध में कर्नाटक के रहने वाले नवीन शेखरप्पा नामक छात्र की मौत हो गई थी। नवीन खारकिव में रूसी बमबारी का शिकार हो गया था। इसके बाद एक अन्य छात्र की ब्रेन हैमरेज की वजह से यूक्रेन में मौत हो गई। मृतक छात्र चंदन जिंदल पंजाब के बरनाला का रहने वाला था।