प्रतिबंध बरकरार रहा तो क्रैश कर देंगे इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन, रूस की खुली धमकी

रूसी अंतरिक्ष एजेंसी रोस्कोस्मोस के डायरेक्टर जनरल दिमित्री रोगोजिन ने गुस्से का इजहार करते हुए चेताया है कि यदि रूस पर प्रतिबंध बरकरार रहा तो इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन क्रैश हो सकता है

Updated: Mar 12, 2022, 08:37 AM IST

मॉस्को। रूस द्वारा यूक्रेन पर किए हमले के जवाब में अमेरिका समेत अन्य पश्चिमी देशों ने रूस पर प्रतिबंधों की बौछार कर दी है। यहां तक कि अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने रूस के ऊपर अंतरिक्ष के क्षेत्र में भी नए प्रतिबंधों का ऐलान किया है। बाइडेन के मुताबिक अमेरिकी प्रतिबंधों के कारण रूसी एयरोस्पेस इंडस्ट्री को भारी नुकसान होने वाला है। इन प्रतिबंधों से भड़के रूस ने अब खुली धमकी दी है कि यदि प्रतिबंध बरकरार रहा तो हम इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन को क्रैश कर देंगे।

रूसी स्पेस एजेंसी रोसकॉसमॉस के डायरेक्टर दिमित्रि रोगोजिन ने शनिवार को एक बार फिर से धमकी भरे अंदाज में अमेरिकी प्रतिबंधों के बुरे परिणामों को लेकर गंभीर चेतावनी दी है। उन्होंने कहा है कि यदि पश्चिमी देश हमारे ऊपर प्रतिबंध जारी रखते हैं तो हम अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन को क्रैश कर देंगे। रोगिजिन ने कहा कि अंतरिक्ष स्टेशन को अनियंत्रित होकर डिऑर्बिट होने और इसे अमेरिका और यूरोप पर गिरने से कौन रोक सकता है?'

यह भी पढ़ें: बाइडेन ने पुतिन को दी धमकी, रूस अमेरिका में जंग छिड़ गई तो होगा तीसरा विश्व युद्ध

रोगोजिन लगातार कहते रहे हैं की रूस अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन को बर्बाद कर देगा। इसके पहले वे कह चुके हैं कि रूस के ऊपर से चक्कर नहीं लगाता, इसलिए वह तो निश्चिंत हैं, लेकिन 500 टन के ढांचे को गिराने के विकल्प के रूप में भारत और चीन भी हो सकता है। बता दें कि स्पेस स्टेशन रूसी इंजन से संचालित होता इसलिए रूस प्रतिबंध हटाने का दबाव बना रहा है। अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर चार अमेरिकी, दो रूसी और एक अन्य यूरोपीय अंतरिक्ष यात्री मौजूद हैं।