पूर्व मिस ग्रैंड यूक्रेन ने उठाई बंदूक, बोली जो हमसे टकराएगा चूर चूर हो जाएगा

अनास्तासिया लेना यूक्रेन की रक्षा के लिए अब सेना में शामिल हो गई हैं, उन्होंने कहा है कि जो कोई भी यूक्रेन पर कब्जा करने की नियत से आएगा वह मारा जाएगा

Publish: Feb 27, 2022, 11:31 AM IST

नई दिल्ली। यूक्रेन और रूस के बीच जारी युद्ध का आज चौथा दिन है। रूसी सेना से लड़ने के लिए यूक्रेन की कई नामचीन हस्तियां अब देश की सुरक्षा के लिए मैदान में उतर गई हैं। इसी क्रम में यूक्रेन की सबसे खूबसूरत महिला ने हथियार उठा लिए हैं। पूर्व मिस ग्रैंड यूक्रेन ने कहा है कि जो कोई भी उनके देश की तरफ बुरी नजरों से देखेगा उसे इसकी भारी कीमत चुकानी होगी। 

पूर्व मिस ग्रैंड यूक्रेन अनास्तासिया लेना अब सेना में शामिल हो गई हैं। अनास्तासिया लेना अब अपने देश की रक्षा के लिए रूसी सेना से लड़ेंगी। अनास्तासिया लेना ने इसकी सूचना अपने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें पोस्ट कर दी। जिसमें वह अपने हाथ में हथियार थामे दिख रही हैं।

अनास्तासिया लेना ने अपनी तस्वीर पोस्ट करते हुए कहा कि यूक्रेन को कब्जाने की नियत जो भी कदम रखेगा, वह मारा जाएगा।अनास्तासिया लेना ने युद्ध में यूक्रेनी सेना के जज्बे को सलाम करते हुए कहा कि हमारी सेना जिस तरह से लड़ रही है, वह काबिले तारीफ है। नाटो को तो यूक्रेन में शामिल होने के लिए अप्लाई करना चाहिए। अनास्तासिया लेना ने यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की को यूक्रेन का सच्चा और मजबूत नेता बताया।

यह भी पढ़ें : केंद्रीय मंत्री नारायण राणे के खिलाफ मुकदमा दर्ज, सुशांत राजपूत की पूर्व मैनेजर के बारे में दिया था आपत्तिजनक बयान

अनास्तासिया लेना से पहले यूक्रेन की एक महिला सांसद ने भी बंदूक के साथ अपनी तस्वीर साझा की थी। महिला सांसद ने रूस के खिलाफ जंग के मैदान में उतरने का एलान किया था।