US: वॉशिंगटन डीसी में म्यूजिक कॉन्सर्ट में गोलीबारी, एक पुलिसकर्मी सहित कई लोगों को मारी गई गोली
बताया जा रहा है कि गोलीबारी जूनटींथ म्यूजिक कॉन्सर्ट (Juneteenth music concert) "मोएचेला" के दौरान हुई, जिसे "वाशिंगटन डीसी की संस्कृति को बढ़ावा देने वाले महोत्सव" के रूप में जाता है।

वॉशिंगटन। अमेरिका में गोलीबारी की घटना फिर से सामने आई है। यहां अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन डीसी में एक संगीत समारोह के दौरान लोगों पर गोलीबारी की गई। जिसमें एक पुलिसकर्मी के पैर में गोली लगी है। कई लोग इस गोलीबारी में घायल हुए हैं। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के अनुसार गोलीबारी की ये घटना अमेरिकी राष्ट्रपति के निवास स्थान व्हाइट हाउस से 2 मील की दूरी पर 14वें यू स्ट्रीट पर आयोजित म्यूजिक कॉन्सर्ट के दौरान हुई।
स्थानीय अमेरिकी मीडिया के अनुसार गोलीबारी जूनटींथ म्यूजिक कॉन्सर्ट (Juneteenth music concert) मोएचेला के दौरान हुई, जिसे "वाशिंगटन डीसी की संस्कृति को बढ़ावा देने वाले महोत्सव" के रूप में जाता है। डीसी पुलिस विभाग ने एक ट्वीट में कहा, तीसरी स्ट्रीट के 4400 ब्लॉक में शूटिंग की सूचना मिली थी।
इस घटना की जानकारी डीसी पुलिस डिपार्टमेंट के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से भी दी गई।
MPD is responding to the area of 14th and U Street, NW, for a shooting incident in which multiple people have been shot, including an MPD officer. Media staging at 15th and U Street, NW. Chief Contee to provide a media briefing.
— DC Police Department (@DCPoliceDept) June 20, 2022
एक स्थानीय अमेरिकी मीडिया ने सोमवार को कहा कि एक एमपीडी अधिकारी के पैर में गोली लगने के साथ और पीड़ितों के मिलने की अपुष्ट खबरें हैं, पुलिस सभी को इलाके से बचने के लिए कह रही है। हमलावर ने म्यूजिक कॉन्सर्ट के दौरान लोगों पर गोली चला दी। वाशिंगटन के पुलिस विभाग ने बताया कि म्यूजिक कॉन्सर्ट की साइट पर तलाशी अभियान जारी है। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
अमेरिका में गोलीबारी और गन कल्चर पर चिंता व्यक्त करते हुए राष्ट्रपति जो बाइडेन कह चुके हैं हमें हमला करने वाले घातक हथियारों की खरीद पर प्रतिबंध लगाने की आवश्यकता है।
प्रेसिडेंट जो बाइडेन ने हाल ही में कहा था कि "हमें हमला करने वाले हथियारों पर प्रतिबंध लगाने की आवश्यकता है। ... अगर हम नहीं कर सकते हैं, तो हमें उन्हें 18 से 21 तक खरीदने की उम्र बढ़ानी चाहिए। उच्च क्षमता वाली बंदूकों पर प्रतिबंध लगाएं। पृष्ठभूमि की जांच को मजबूत करें। सुरक्षित भंडारण कानून और रेड फ्लैग कानून लागू करें। बंदूक निर्माताओं की देयता से उन्मुक्ति निरस्त करें,"।
यह भी पढ़ें: आपसे बड़ा देशभक्त कोई नहीं, पूरी कांग्रेस आपके साथ खड़ी है, सत्याग्रह के दौरान युवाओं से बोलीं प्रियंका गांधी
पिछले महीने 24 मई को टेक्सास के स्कूल में हुई भीषण गोलीबारी की घटना सामने आई थी। जिसमें 19 बच्चों और दो टीचर की मौत हो गई थी। बताया गया, हमलावर अचानक अपनी बंदूक लेकर मौके पर पहुंचा और उसने गोलियां चलानी शुरू कर दीं। वहां मौजूद कई लोगों को गोली लगी। बाकी लोगों ने किसी तरह अपनी जान बचाई। कुछ ही देर बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई और इस हमलावर को गोली मार दी गई।