CM के काफिले में शामिल होने जा रहे पुलिसकर्मी हादसे का शिकार, वाहनों की टक्कर में 6 जवान घायल

सतना के रैगांव में था CM शिवराज का कार्यक्रम, मुख्यमंत्री की सुरक्षा की जिम्मेदारी सम्हालने से पहले पुलिसकर्मियों का एक्सीडेंट, घायल पुलिसकर्मी अस्पताल में भर्ती

Updated: Jan 29, 2022, 12:08 PM IST

Photo Courtesy: naidunia
Photo Courtesy: naidunia

सतना। रैगांव विधानसभा स्थित दुर्गापुर गांव में शनिवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह का कार्यक्रम था। इस कार्यक्रम के लिए मुख्यमंत्री को सुरक्षा प्रदान करने के लिए सतना से बड़ी संख्या में पुलिस जवान भेजे गए थे। इसी पुलिस पार्टी का एक वाहन तेज रफ्तार कार से टकरा गया। टक्कर इतनी तेज थी की दोनों गाड़ियों के परखच्चे उड़ गए। इस एक्सीडेंट में छह पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। हादसा सतना से दुर्गापुर मार्ग पर रेरुआ गांव के पास हुआ। घायल पुलिसकर्मियों की हालत स्थिर है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने जिला कलेक्टर से घटना की जानकारी ली और पुलिसकर्मियों के उचित इलाज के निर्देश दिए हैं।

सतना के रैगांव पहुंचे CM शिवराज सिंह ने दुर्गापुर ग्राम की स्व सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं से मुलाकात की। सीएम ने समूह की महिलाओं के कार्यों को सराहा। उन्होंने दुर्गापुर में प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों से मुलाकात की। वहीं आजीविका मिशन से महिलाओं को मिली किराना दुकान का उद्घाटन भी किया। उन्होंने कई कल्याणकारी योजनाओं के हितग्राहियों को स्वीकृत ऋण के चेक और प्रमाण पत्र भी बांटे।सीएम ने यहां गोंड़ आदिवासी के घर खाना भी खाया।

 

और पढ़ें: सतना प्रिज्म सीमेंट फैक्ट्री में दर्दनाक हादसा, मजदूर की मौत के बाद परिजनों ने किया हंगामा

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह खजुराहो से हैलीकॉप्टर से नागौद पहुंचे थे। इसके बाद हैलीकॉप्टर से ही रैगांव क्षेत्र के दुर्गापुर ग्राम के कार्यक्रम में शामिल हुए। इसी कार्यक्रम में पुलिस पार्टी मुख्यमंत्री के सुरक्षा काफिले में शामिल होने वाली थी।