इंदौर में लूट के बाद व्यापारी की पत्नी की हत्या, घर से लाखों का माल लेकर चंपत हुए लुटेरे

इंदौर के किराना व्यापारी के घर में बदमाशों ने बोला धावा, महिला के विरोध करने पर गला रेतकर उतारा मौत के घाट, 25 हजार कैश और सोने के गहने पर साफ किया हाथ, CCTV में कैद तस्वीर

Updated: Jan 29, 2022, 12:32 PM IST

Photo Courtesy: jagran
Photo Courtesy: jagran

इंदौर। जिले के देपालपुर में लूट के बाद एक महिला की हत्या का मामला सामने आया है। लुटेरे देर रात किराना व्यापारी के घर में चोरी की नीयत से घुसे थे। घर पर व्यापारी की पत्नी अकेली थी। उसका पति किसी काम से देपालपुर से बाहर गया था। महिला के विरोध करने पर लुटेरों ने गला रेतकर हत्या उसकी कर दी। आरोपी घर की तिजोरी में रखा 25 हजार कैश और सोने के कंगन और मगंलसूत्र लेकर चंपत हो गए। महिला की खून से सनी लाश बरामद हुई है।

घटना का पता महिला के पति के लौटने पर हुआ। पुलिस इलाके के CCTV खंगालने में लगी है। इसमें संदिग्ध तस्वीर कैद हुई है। लेकिन साफ चेहरा नहीं नजर आ रहा है।

और पढ़ें: CM के काफिले में शामिल होने जा रहे पुलिसकर्मी हादसे का शिकार, वाहनों की टक्कर में 6 जवान घायल

देपालपुर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार महिला का नाम दाखाबाई था। वह अपने पति के साथ बेटमा रोड पर रहती थी। महिला पति से साथ घर में अकेली रहती थी उनकी तीन बेटियां है जिनकी शादी हो चुकी है। घर पर ही किराना दुकान है। शुक्रवार देर शाम महिला के पति किसी काम से बाहर गए थे। महिला अकेली थी। देर रात पति के लौटने पर मामले का खुलासा हुआ।  पति की शिकायत पर पुलिस मौके पर पहुंची औऱ मामले की जांच शुरू की।