BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भोपाल पहुंचे, कैबिनेट बैठक में होंगे शामिल, कार्यसमिति की भी लेंगे मीटिंग

स्टेट हैंगर पर ढोल नगाड़ों के बीच किया गया नड्डा का स्वागत, सीएम शिवराज ने की अगवानी, शाम तक भोपाल रहेंगे बीजेपी अध्यक्ष, फिर जबलपुर के लिए होंगे रवाना

Updated: Jun 01, 2022, 07:05 AM IST

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा बुधवार से तीन दिवसीय मध्य प्रदेश के तीन दिवसीय दौरे पर हैं। बुधवार सुबह करीब 10 बजे राजधानी भोपाल स्थित भोज विमानतल पर पहुंचे नड्डा का जोरदार स्वागत। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, समेत कई मंत्रियों ने अगवानी की।

जानकारी के मुताबिक नड्‌डा शिवराज सरकार के मंत्रिमंडल की बैठक में शामिल होंगे। इस दौरान वे मंत्रियों से फीडबैक लेंगे। वहीं मोतीलाल नेहरू स्टेडियम पहुंचकर प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में भाग लेंगे। इसमें प्रदेश पदाधिकारी, प्रदेश कार्य समिति, प्रदेश के मोर्चा अध्यक्ष, पदाधिकारी, जिलाध्यक्ष समेत पार्टी से जुड़े अन्य पदाधिकारी मौजूद रहेंगे। 

यहां वे पार्टी नेताओं को पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूती देने का मंत्र देंगे। दरअसल, 'बूथ जीता तो चुनाव जीता', माइक्रो मैनेजमेंट फॉर्मूले के तहत बीजेपी चुनावी स्ट्रैटेजी अपना रही है। इसलिए प्रदेश के बूथ की कमजोरी को दूर करने की प्लानिंग तैयार कर इम्प्लीमेन्ट करने पर फोकस रहेगा। यहां से शाम 5 बजे नड्डा जबलपुर के लिए रवाना होंगे।

भोपाल में शहर में होने वाले कार्यक्रम के चलते ट्रैफिक पुलिस ने ट्रैफिक प्लान जारी किया है। बुधवार को दोपहर 11 बजे से ट्रैफिक डायवर्ट रहेगा। पुलिस के मुताबिक, ईदगाह हिल्स गुरुद्वारा और शहीद स्मारक में होेने वाले कार्यक्रम के दौरान सुबह 11 से दोपहर 1 बजे के बीच लालघाटी से जीएडी चौराहा पर का रास्ता डायवर्ट रहेगा।

इसी तरह प्रदेश भाजपा कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मानसरोवर तिराहे से सात नंबर चौराहा की ओर दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक यातायात पूर्णत: बंद रहेगा। साथ ही ओल्ड कैम्पियन स्कूल से 7 नंबर चौराहा की ओर आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। वहीं, ईदगाह हिल्स गुरुद्वारा एवं शहीद स्मारक कार्यक्रम के दौरान सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक लालघाटी से जीएडी चौराहा, वीवीआईपी गेस्ट हाउस कैंसर अस्पताल, ईदगाह हिल्स मार्ग, बाबेअली स्टेडियम से कर्बला पंप हाउस मार्ग पर अत्यधिक दबाव रहेगा। इसी तरह डीबी मॉल तिराहे से जेल मुख्यालय रोटरी होकर कंट्रोल रूम तिराहे की तरफ जाने वाला ट्रैफिक आवश्यकतानुसार दोपहर 2 बजे परिवर्तित रहेगा।