नो पार्किंग में गाड़ी खड़ी करने को लेकर हुए विवाद में चली गोलियां, सरकारी डॉक्टर का पिता घायल

मुरैना में डॉक्टर के क्लीनिक में घुसकर जानलेवा हमला, आधा दर्जन हथियारबंद बदमाशों ने लाठी, डंडे, हॉकी से पीटा, 4 फायर भी किए, बीच बचाव करने आए डॉक्टर के पिता को लगी गोली,

Updated: Jan 18, 2022, 09:26 AM IST

Photo Courtesy: bhaskar
Photo Courtesy: bhaskar

मुरैना। जौरा के सरकारी अस्पताल के डॉक्टर को जान से मारने की कोशिश का मामला सामना आया है। बदमाशों का निशाना चूक गया और गोली डॉक्टर के बुजुर्ग पिता को लग गई। जौरा में डॉक्टर के क्लीनिक के सामने नो पार्किंग में गाड़ी खड़ी करने को लेकर विवाद की स्थिति बन गई थी। डॉक्टर के चौकीदार ने आरोपी को गाड़ी हटाने के लिए कहा था। जो बदमाश को नागवार गुजरा। उसने अपने साथियों को बुला लिया। करीब आधा दर्जन गुंडों ने डॉक्टर राधावल्लभ शर्मा के क्लीनिक में घुसकर हमला किया। आरोपी लाठी, डंडा और हॉकी लेकर आए थे। आरोपियों ने डॉक्टर और उनके पिता से मारपीट की। इस हमले में डॉक्टर औऱ उनके पिता को गंभीर चोट आई है। जाते-जाते बदमाशों ने डॉक्टर पर 4 राउंड फायर किए। लेकिन आरोपियों को निशाना चूक गया। लेकिन एक गोली

डॉक्टर के बुजुर्ग पिता केशव प्रसाद के सिर पर लग गई। क्लीनिक में मौजूद लोगों की तत्परता से दो लोगों को पकड़ लिया गया है, अन्य बदमाश भागने में कामयाब हो गए हैं। डॉक्टर की शिकायत पर पुलिस ने दो के खिलाफ नामजद औऱ 4 अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या की कोशिश, समेत कई धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। जौरा के तिकोनियां पार्क के पास डॉक्टर का घर है वे वहीं वे क्लीनिक भी चलाते हैं। घटना सोमवार की शाम की बताई जा रही है।

और पढ़ें: छत्तीसगढ़ में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, नक्सली नेता सुधाकर हुआ ढेर

 मुख्य आरोपी मुरैना के बिलगांव का निवासी अमित शर्मा है। वहीं दूसरे की पहचान शिवम वर्मा के तौर पर हुई है। अमित अपनी टाटा इंडिगो कार लेकर आया था औऱ डॉक्टर के क्लीनिक के सामने पार्क कर दी। जब आरोपियों ने डॉक्टर पर हमला कर दिया तो वे बेटे के बचाव में खड़े होने बीच में आ गए। और एक गोली उन्हें लगी है। उनका इलाज जारी है। पुलिस ने आऱोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, आगे की कार्रवाई जारी है। घायल पिता का इलाज जारी है।