सीएम शिवराज ने महिला पुलिसकर्मियों को भेंट किए दो पहिया वाहन, हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

सीएम शिवराज ने स्मार्ट सिटी पार्क में ऊर्जा महिला हेल्प डेस्क की सौ पुलिसकर्मियों के समक्ष स्कूटी वितरित की, सीएम ने खुद हरी झंडी दिखाकर उन्हें रवाना किया, अभी 600 अन्य महिला पुलिसकर्मियों को स्कूटी दी जानी है

Publish: Mar 08, 2022, 07:51 AM IST

भोपाल। महिला दिवस के अवसर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने महिला पुलिसकर्मियों को दो पहिया वाहन भेंट किया। कुल 100 महिला पुलिसकर्मियों को उन्होंने स्कूटी भेंट की। जिसके बाद खुद हरी झंडा दिखाकर सीएम ने महिला पुलिसकर्मियों को रवाना किया। 

मंगलवार दोपहर को सीएम शिवराज ने स्मार्ट सिटी पार्क में ऊर्जा महिला हेल्प डेस्क की पुलिसकर्मियों के बीच सौ वाहन वितरित किए। जिसके बाद उन्होंने वाहनों को हरी झंडी दिखाई। सीएम शिवराज ने कहा कि यह वाहन महिला पुलिसकर्मियों को इस उद्देश्य से दिए जा रहे हैं, ताकि वे प्रदेश की माताओं और बहनों तक तत्काल ही पहुंच कर उनकी मदद कर सकें। 

सीएम शिवराज ने कहा कि अभी 600 अन्य वाहनों को भी महिला पुलिसकर्मियों को दिया जाना है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के 700 थानों में ऊर्जा महिला हेल्प डेस्क बनाई गई है। अगले चरण में वे 600 महिलाओं को वाहन उपलब्ध कराएंगे। 

सीएम शिवराज ने नारी शक्ति का उल्लेख करते हुए कहा कि हमारी बेटियां आज हर क्षेत्र में कीर्तिमान स्थापित कर रही हैं। पुलिस सेवा में भी बेटियां काफी आगे बढ़ रही हैं। अब यह बेटियां पीड़िता तक तुरंत ही पहुंच कर उनकी सहायता कर पाएंगी।