CM शिवराज के पैर में घुसा सरिया, घायल हुए मुख्यमंत्री, उत्तराखंड दौरा रद्द

बूथ विस्तारक अभियान में शामिल होने के लिए इंदौर पहुंचे थे मुख्यमंत्री, इसी दौरान पैर में घुसा लोहे की सरिया, चलने में हैं असमर्थ

Updated: Jan 31, 2022, 07:49 AM IST

भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान दुर्घटना के शिकार हो गए हैं। मुख्यमंत्री के पैर में लोहे का सरिया घुसने की खबर है। रिपोर्ट्स के मुताबिक यह हादसा तब हुआ जब वे बूथ विस्तारक अभियान के तहत अपने गृह जिला सीहोर गए हुए थे।

जानकारी के मुताबिक रविवार को सीहोर में सीएम शिवराज के पैर में लोहे का सरिया घुस गया। इस दौरान उनके काफिले में मौजूद एंबुलेंस के स्टाफ ने उन्हें तुरंत प्राथमिक उपचार दिया। उनके बाएं पैर में पट्टी बांधी गई है। पैर में चोट लगने के बाद सीएम चल पाने में असमर्थ हैं और उन्होंने अपना उत्तराखंड दौरा भी रद्द कर दिया है।

यह भी पढ़ें: गौरक्षक ही बने भक्षक, BJP नेता की गौशाला में सैंकड़ों मृत गायें, मारकर हड्डियां बेचने की आशंका

बताया जा रहा है कि सीएम शिवराज रविवार शाम करीब साढ़े सात बजे शाहगंज क्षेत्र में महेश पटेल के पुत्र के निधन पर ग्राम नारायणपुर में पुष्पांजलि अर्पित करने गए थे। यहां प्रथम तल पर दिवंगत की तस्वीर रखी हुई थी। सीएम जब सीढ़ी से वहां जा रहे थे, तभी उनका पैर रोशनी के लिए खुली हुई जाल में फंस गया। जिससे उनके पैर में सरिया लग गया।

रविवार देर शाम हो हुई इस घटना के बाद सोमवार सुबह से उनकी तस्वीर वायरल हो रही है। बता दें कि इसके पहले भी मुख्यमंत्री हादसे के शिकार हो चुके हैं। सन 1998-99 में जब वे सांसद थे तब वे सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इस दौरान उनका शरीर कई जगह फ्रैक्चर हो गया था। प्रदेश के तत्कालीन मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने इसे गंभीरता से लेते हुए शिवराज सिंह चौहान की मदद की थी।