नीमच में पेड़ पर लटका प्रेमी जोड़ा, खुदकुशी से पहले बोले हमें साथ में ही जलाना

नीमच के रामपुरा थाना क्षेत्र का मामला, प्रेमी जोड़े ने पेड़ पर रस्सी ले लटकर दी जान

Publish: Mar 04, 2022, 11:57 AM IST

नीमच। नीमच में शुक्रवार को एक प्रेमी जोड़े ने पेड़ पर रस्सी से लटकर जान दे दी। खुदकुशी करने से पहले प्रेमी जोड़े ने बकायदा एक वीडियो भी बनाया। जिसमें प्रेमी जोड़े ने मौत के बाद दोनों का एक साथ ही दाह संस्कार करने की अपील की। 

यह घटना नीमच के रामपुरा थाना क्षेत्र की है। डायली गांव में शुक्रवार दोपहर को पेड़ पर एक युवक और युवती की लाश लटकी हुई मिली। दोनों के गले में रस्सी का फंदा फंसा हुआ था। पेड़ पर शवों को लटका देख स्थानीय लोगों ने तत्काल ही पुलिस को फोन किया। 

मौके पर पहुंच कर पुलिस ने दोनों शवों को तत्काल ही पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हालांकि पुलिस को दोनों के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। लेकिन प्रेमी जोड़े ने आत्महत्या से पहले अपना एक वीडियो सोशल मीडिया पर डाल दिया था, जिसमें उन्होंने कहा था कि मरने के बाद हम दोनों को साथ में ही जलाना। इसके अलावा दोनों ने मृत्यु के बाद परिवार वालों को आपस में न लड़ने की भी अपील की। 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक युवती के घर वालों ने एक दिन पहले ही युवती के अपहरण का मामला पुलिस में दर्ज कराया था। इसके ठीक एक दिन बाद ही युवती की लाश उसके प्रेमी के साथ पेड़ पर लटकी मिली। आत्महत्या के पीछे वजह यह बताई जा रही है कि युवक युवती इस बात से डरे हुए थे कि उनके परिजन दोनों की साथ में शादी नहीं होने देंगे।