सीएम हाउस पहुंचे कांग्रेस के दोनों पूर्व मुख्यमंत्री, किसानों के डेलिगेशन में कमलनाथ भी हैं दिग्विजय सिंह के साथ

सीएम के साथ मिलने गए डेलिगेशन में कमलनाथ भी हैं दिग्विजय सिंह के साथ, किसानों की समस्याओं का हल निकालने को लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से हो रही है बात

Updated: Jan 23, 2022, 08:00 AM IST

भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लंबे इंतजार के बाद शुक्रवार को डूब प्रभावित किसानों से मुलाकात की। खास बात यह है कि किसानों का डेलिगेशन लेकर कांग्रेस के दोनों पूर्व मुख्यमंत्री सीएम हाउस पहुंचे। दिग्विजय सिंह के साथ कमलनाथ भी इस डेलिगेशन में शामिल हुए। 

दरअसल, पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने बीते दिनों अपनी जन जागरण यात्रा के दौरान भोपाल, राजगढ़, विदिशा और गुना जिले में टेम, पार्वती और सुठालिया सिंचाई परियोजनाओं के अंतर्गत डूब में आ रहे किसानों और पीड़ितों से मुलाकात की थी। इलाके के हजारों परिवारों की समस्या देख उन्होंने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर इसके समाधान का आश्वासन दिया था। पीड़ितों की इन समस्याओं को लेकर दिग्विजय सिंह ने पहले दो बार सरकार को चिट्ठी लिखी। फिर सुनवायी न होने पर किसानों के साथ धरने पर बैठे थे।

यह भी पढ़ें: दिग्विजय सिंह समेत 25 लोगों पर मुकदमा दर्ज, किसानों के मुद्दे पर दिया था धरना

शुक्रवार को दिग्विजय सिंह के धरने के दौरान प्रदेश की सियासत गर्म थी। इसी बीच मुख्यमंत्री शिवराज से पीसीसी चीफ कमलनाथ के मुलाकात की भी तस्वीरें सामने आई। हालांकि, कमलनाथ ने स्पष्ट किया कि यह महज एक इत्तेफाक था। कमलनाथ खुद दिग्विजय सिंह के धरने में शामिल होने भी आए थे। इसके बाद रविवार को सीएम ने किसानों के डेलिगेशन को मिलने का समय दिया। जहां किसानों को लेकर दिग्विजय सिंह और कमलनाथ दोनों पहुंचे।