इंदौर में लता मंगेशकर के नाम पर स्थापित होगी संगीत अकादमी, सीएम शिवराज का एलान

इसके साथ ही लता मंगेशकर के नाम से संगीत महाविद्यालय और संगीत संग्रहालय की भी स्थापना होगी, वहीं लता जी की प्रतिमा भी स्थापित की जाएगी

Updated: Feb 07, 2022, 06:41 AM IST

Photo Courtesy: Twitter
Photo Courtesy: Twitter

भोपाल। स्वर कोकिला लता मंगेशकर के निधन के बाद सबकी आंखें नम हैं। इंदौर में जन्मी लता मंगेशकर के नाम पर संगीत अकादमी स्थापित करने का फैसला लिया गया है। इसकी जानकारी खुद प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किया है। 

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ऐलान किया है कि इंदौर में लता मंगेशकर के नाम पर संगीत अकादमी स्थापित की जाएगी। इसके अलावा उनके नाम पर संगीत महाविद्यालय और संगीत संग्रहालय की स्थापना होगी। वहीं उनकी एक प्रतिमा को भी स्थापित करने का निर्णय लिया गया है। 

रविवार को बॉलीवुड की महशूर गायिका रहीं लता मंगेशकर का 92 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। लता मंगेशकर करीब एक महीने से आईसीयू में भर्ती थीं। उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 

लता मंगेशकर के निधन के बाद उनका अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया गया। मुंबई के शिवाजी पार्क में उनकी अंतिम यात्रा में शामिल होने के लिए फिल्मी दुनिया और राजनीतिक जगत की तमाम हस्तियां पहुंची। एनसीपी प्रमुख शरद पवार, सीएम उद्धव ठाकरे और बॉलीविड सुपरस्टार शाहरुख खान भी वहां उपस्थित रहे।