नगर निगम का सफाई प्रभारी 10 हजार की रिश्वत लेते पकड़ाया, अपने अफसर के कहने पर ले रहा था रकम

भोपाल नगर निगम के स्वास्थ्य अधिकारी पर लगा अपने जूनियर के माध्यम से घूसखोरी का आरोप, प्लास्टिक व्यापारी से मांगे थे पैसे, लोकायुक्त की टीम ने अफसर के घर और दफ्तर पर मारा छापा, लाखों का माल बरामद

Updated: Feb 11, 2022, 06:25 AM IST

Photo Courtesy: Bhaskar
Photo Courtesy: Bhaskar

भोपाल। नगर निगम में भ्रष्टाचार का मामला सामने आया है। जोन 4 के सफाई प्रभारी को 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है। पकड़े जाने पर उसने सफाई दी है कि वह नगर निगम के जोन 5 के स्वास्थ्य अधिकारी के लिए वसूली का काम कर रहा था। भोपाल में गुरुवार रात लोकायुक्त ने सफाई प्रभारी पर कार्रवाई की है। लोकायुक्त की गिरफ्त में आए सतीश टांक का कहना है कि उसका इन पैसों से कोई लेना देना नहीं हैं।

और पढें: गुरुग्राम के एक अपार्टमेंट की छत ढहने से एक महिला की मौत, बिल्डर के खिलाफ केस दर्ज

भोपाल लोकायुक्त ने सतीश टांक को सिंधी कॉलोनी में एक प्लास्टिक व्यापारी से 10 हजार की घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। फरियादी प्लास्टिक व्यापारी पंकज खूबचंदानी ने लोकायुक्त में लिखित शिकायत की थी। जिसके बाद भोपाल लोकायुक्त की टीम ने रेलवे स्टेशन के पास योजना बद्ध तरीके से निगमकर्मी को बुलवाया और गिरफ्तार किया है। वहीं इस मामले में स्वास्थ्य अधिकारी फरार है, उसकी तलाश जारी है। शुक्रवार को लोकायुक्त की टीम ने जोन 5 के स्‍वास्‍थ्‍य अधिकारी अजय श्रवण घर समेत कई ठिकानों पर छापा मारा। स्वास्थ्य अधिकारी का फोन भी बंद आ रहा है।

 और पढें: Kamal Nath PCC Chief रहेंगे या नहीं, जानिए कब होगा फैसला 

जांच के दौरान जोन 5 का स्वास्थ्य अधिकारी अजय श्रवण दोषी पाया गया। लोकायुक्त ने स्वास्थ्य अधिकारी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। टीम ने उसके सुख सागर कॉलोनी स्थित घर और पीपुल्स मॉल वाले ठिकाने में तलाशी ली। जहां से 32 लाख 89 हजार 391 रुपये का सामान बरामद किया गया है। घर से करीब 2 लाख 28 हजार 100 रुपये कीमत के सोने-चांदी की ज्वैलरी और 12 हजार कैश मिला है। वहीं 4 बैंक खातों का खुलासा हुआ है। सिंडिकेट बैंक में एक लॉकर का भी पता चला है। जल्द ही लॉकर खुलवाने की कार्रवाई भी होगी।