रतलाम से बरामद अफीम का हरियाणा से है कनेक्शन, अफीम के साथ रेलवे का TTE गिरफ्तार

GRP ने 210 ग्राम अफीम के साथ 2 लोगों को किया गिरफ्तार, रतलाम से हरियाणा सप्लाई की जाती थी अफीम, आरोपी TTE है राष्ट्रीय स्तर का पहलवान

Updated: Feb 10, 2022, 01:35 PM IST

Photo Courtesy: amar ujala
Photo Courtesy: amar ujala

रतलाम। रेलवे स्टेशन पर TTE को अफीम की तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। GRP पुलिस ने आरोपी रेल कर्मचारी के पास से 210 ग्राम अफीम बरामद की है। आरोपी के साथ उसके एक अन्य साथी को भी गिरफ्तार किया गया है। अफीम की सप्लाई रतलाम से हरियाणा की जाती थी। आरोपी रेलवे कर्मचारी का नाम संदीप जाट है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई की है।

और पढ़ें: रीवा संभाग के 130 स्कूलों की मान्यता रद्द, कहीं एक कमरे में संचालित हो रहा स्कूल, कहीं से शिक्षक नदारद

आरोपी यह अफीम हरियाणा सप्लाई करने के लिए ले जा रहा था। सूचना के आधार पर रतलाम रेल मंडल में मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों पर कार्रवाई की। आरोपी को प्लेटफार्म नंबर 4 पर पुराने माल गोदाम के पास से धराया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस NDPS के तहत केस दर्ज किया गया है।

और पढ़ें: भोपाल में बुजुर्ग ने 3 साल की बच्ची से की गंदी बात, महिलाओं की सतर्कता से टली घटना

रेलवे थाना पुलिस ने दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर 2 दिन का पुलिस रिमांड लिया है। आरोपियों से इस गैंग से जुड़े अन्य लोगों का पता लगाने के लिए पूछताछ में जुटी है। संदीप नेशनल लेवल का खिलाड़ी है, रेलवे में उसकी नौकरी खेल कोटे से लगी थी। ज्यादा पैसे कमाने के लालच में वह अफीम की तस्करी करने लगा। वर्तमान में उसकी पोस्टिंग रतलाम रेल मंडल में है। मंदसौर, रतलाम, नीमच इलाके में बड़ी मात्रा में अफीम की खेती होतीहै। आरोपी संदीप अपने साथी योगेश के माध्यम से अफीम खरीदकर हरियाणा और अन्य जगहों पर सप्लाई करता था।