हजीरा सब्जी मंडी की शिफ्टिंग का विरोध, व्यापारियों के समर्थन में उतरी कांग्रेस को पुलिस ने किया गिरफ्तार

ग्वालियर नगर निगम ने सब्जी मंडी में चलवाई जेसीबी, व्यापारियों का समर्थन करने पर कांग्रेसियों को भेजा जेल, कांग्रेस ने सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

Updated: Jan 31, 2022, 09:15 AM IST

Photo Courtesy: Bhaskar
Photo Courtesy: Bhaskar

ग्वालियर। शहर की करीब 7 दशक पुरानी हजीरा सब्जी मंडी को शिफ्ट करने की कार्रवाई जारी है। नगर निगम और पुलिस प्रशासन ने सोमवार सुबह मंडी की दुकानों को गिराने की कार्रवाई की। नगर निगम और पुलिस प्रशासन ने मंडी में धरना दे रहे सब्जी विक्रेताओं पर सख्ती की। बलपूर्वक प्रदर्शनकारियों को मंडी से भगा दिया गया। नगर निगम ने मंडी में JCB मशीनों से तोड़फोड़ की। सब्जी मंडी में तोड़फोड का विरोध करने बड़ी संख्या में कांग्रेसी पहुंचे। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिला कांग्रेस महासचिव सुनील शर्मा की अगुआई में सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उनके साथ बड़ी संख्या में कांग्रेस जन भी मौजूद थे। कांग्रेसियों के विरोध प्रदर्शन के मद्देनजर पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। सुनील शर्मा की गिरफ्तारी के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया। पुलिस ने सभी को  गिरफ्तार कर तिघरा पुलिस ट्रेनिंग सेंटर भेज दिया। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Humsamvet (@humsamvet)

दरअसल हजीरा सब्जी मंडी से व्यापारियों को इंटक मैदान में शिफ्ट किया जा रहा है। कई व्यापारी तो इसके  लिए राजी हैं, वहीं बड़ी संख्या में व्यापारी इसके विरोध में हैं। उनका कहना है कि इससे उनकी ग्राहकी पर असर पड़ेगा। यही वजह है कि बड़ी संख्या में ठेले वाले और व्यापारी प्रशासन की इस कार्रवाई के खिलाफ हैं। सोमवार सुबह भी बड़ी संख्या में सब्जी वाले धरना देने पहुंचे थे।

और पढ़ें: नीमच में मादक पदार्थ की बड़ी खेप पकड़ाई, 6 क्विंटल डोडाचूरा, 16 किलो अफीम और 2.5 लाख रुपए कैश जब्त

यह कवायद करीब 3 सप्ताह से जारी है। इसे लेकर व्यापारियों ने केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से भी मुलाकात की थी। उन्होंने सब्जी मंडी को शिफ्ट नहीं करने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा था। सब्जी व्यापारी इंटक मैदान स्थित हॉकर्स जोन नहीं जाना चाहते हैं। वहां पर निगम प्रशासन ने सैकड़ों चबूतरों का निर्माण तो करवा दिया है, लेकिन वहां कोई सुविधा नहीं है। जिसका व्यापारी विरोध कर रहे हैं। लेकिन उनकी सुनवाई कहीं नहीं हो रही है। इसी कड़ी में व्यापारियों का साथ देने पहुंचे कांग्रेसियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।