भोज यूनिवर्सिटी कैंपस में दिखी बाघ की चहलकदमी, CCTV में कैद हुई तस्वीरें

बाघ ने कुलपति के बंगले की बाउंड्री में बिताया एक घंटा, रात में घरवालों ने सुनी थी गुर्राने की आवाज, वीडियो देख उड़े होश, दिसंबर में स्वर्ण जयंति पार्क में भी आया था नजर

Updated: Feb 07, 2022, 01:52 PM IST

Photo Courtesy: instagram
Photo Courtesy: instagram

भोपाल। भोज मुक्त विश्वविद्यालय कैंपस में एक बार फिर टाइगर की चहलकदमी देखने को मिली है। कोलार स्थित भोज कैंपस में यह बाघ दिखाई दिया है। यह बाघ कुलपति के बंगले के बाहर नजर आया है। बंगले में लगे CCTV में इसकी तस्वीरें कैद हुई हैं। वीडियो में करीब एक घंटे तक नजर आया है। वहीं बाघ के foot mark भी नजर आए हैं। वन विभाग की टीम बाघ को खोजने में लगी है। भोज यूनिवर्सिटी के कुलपति जयंत सोनवलकर हैं। वे इसी कैंपस में बने बंगले में परिवार के साथ रहते हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Humsamvet (@humsamvet)

बाघ बंगले की बाउंड्रीवॉल के भीतर करीब एक घंटे तक घूमता रहा। रविवार को भी रात में भी इसका मूवमेंट दिखा। परिवार ने शनिवार रात को भी इसकी आवाज सुनी थी। घरवालों को लगा था कि बाउंड्रीवॉल के भीतर ही किसी के गुर्राने की आवाज सुनाई दी। जिससे कुलपति और उनका परिवार घबरा गया। जिसके बाद ही वन विभाग को खबर दी गई। मौके पर पहुंची टीम ने पहले इसके फुटप्रिंट को तेंदुए का समझा था। लेकिन बाद में वीडियो सामने आने पर बाघ होने की पुष्टि हुई है। कुलपति के बंगले में 2 CCTV  लगे हैं। आज फुटेज चेक करने पर मामले का पता चला।  

और पढ़ें: देर से खाना परोसने से नाराज पति ने पत्नी का गला दबाया, खेत में शव छोड़कर हुआ फरार

भोज कैंपस 25 एकड़ में फैला है। जनवरी 2020 और दिसंबर 2021 में भी बाघ का मूवमेंट देखने को मिला है। 25 दिसंबर 2021 को यूनिवर्सिटी के ठीक सामने स्वर्ण जयंती पार्क में तेंदुए का मूवमेंट देखने को मिला था। भोज विश्वविद्यालय के पास ही कलियासोत नदी है। वहीं पास में ही वाल्मी की पहाड़ी भी है। भोपाल का केरवा और कलियासोत इलाका बाघ इलाका माना जाता है।