युवा कांग्रेस के पूर्व ज़िला अध्यक्ष को सिर में मारी गोली, हालत नाज़ुक

प्रमोद अमोदे के सिर से डॉक्टरों ने गोली निकाल दी है, हालांकि अब भी वे खतरे से बाहर नहीं आ पाए हैं, उनकी हालत नाज़ुक बनी हुई है

Publish: Feb 20, 2022, 10:58 AM IST

Photo Courtesy: Lalluram
Photo Courtesy: Lalluram

बुरहानपुर। बुरहानपुर में युवा कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष प्रमोद अमोदे को सिर में गोली लगने से हड़कंप मच गया है। प्रमोद अमोदे को घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां इस वक्त उनका इलाज चल रहा है। उनकी हालत अभी नाज़ुक बनी हुई है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक शाहपुर थानाक्षेत्र में प्रमोद अमोदे को किसी अज्ञात व्यक्ति ने सिर पर गोली मार दी और वह मौके से फरार हो गया। सिर पर गोली लगने से प्रमोद अमोदे बेहोश हो गए। उन्हें आनन फानन में नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। 

अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने प्रमोद के सिर में लगी गोली को निकाल दिया। हालांकि वे अब तक खतरे से बाहर नहीं आ पाए हैं। दूसरी तरफ पुलिस प्रमोद को गोली मारने वाले व्यक्ति की तलाश में जुटी हुई है।