Lockdown 4.0 : शिवराज कैबिनेट विस्तार इसी हफ्ते

coronavirus india : मंत्रियों के नामों पर सहमति बनाने के प्रयास तेज

Publish: May 18, 2020, 06:25 AM IST

मध्य प्रदेश में मंत्रिमंडल विस्तार की कवायद अब अपने अंतिम चरण में है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज सुबह भाजपा कार्यालय पहुंचकर प्रदेश अध्यक्ष  वीडी शर्मा और  संगठन मंत्री सुहास भगत से इस बारे में बंद कमरे में चर्चा की। माना जा रहा है कि आज के बाद कभी भी हाई कमान से बातचीत करके मंत्रिमंडल के नामों को फाइनल किया जा सकता है और इसी हफ्ते मध्य प्रदेश में मंत्रिमंडल का विस्तार होगा।

फिलहाल मध्य प्रदेश में हैं सिर्फ 5 मंत्री

भाजपा की सरकार बनने के बाद मचे घमासान के चलते शिवराज ने अपने मंत्रिमंडल का आकर बहुत छोटा रखा था और इसमें केवल 5 मंत्री शामिल किये गए। पूरे मंत्रिमंडल के बाद घमासान की आशंका के चलते विस्तार को अब तक टाला गया लेकिन अब सहमति बनाने की कोशिशें तेज हैं।

Click  विंध्य में बवाल ला सकता है कैबिनेट विस्तार

सिंधिया- शिवराज और हाईकमान की पसंद में बनाया जाना है संतुलन

प्रदेश में मंत्रिमंडल विस्तार में ज्योतिरादित्य सिंधिया द्वारा दिए गए नामों के साथ ही हाई कमान की पसंद और शिवराज के करीबियों की कुल संख्या मंत्रियों की संख्या से कहीं ज्यादा हो रही है। इसी के चलते सबके बीच समन्वय बनाने की चुनौती है।

Click  MP में वरिष्ठ होंगे गरिष्ठ, शिवराज की टेंशन

15 फीसदी बन सकते है मंत्री

शिवराज सिंह चौहान ने 21 अप्रैल को चौथी बार मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। जिसके करीब 29 दिन बाद उन्होंने अपने मिनी मंत्रिमंडल का गठन किया था जिसमे उन्होंने 5 मंत्रियों को स्थान दिया था। 230 विधानसभा सीटों के अनुसार 15 प्रतिशत सदस्यों को मंत्री बनाया जा सकता है इस हिसाब से प्रदेश में 35 मंत्री बन सकते है। माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री के इस मंत्रिमंडल विस्तार में 22 से 24 मंत्रियों को मौका मिल सकता है।