भोपाल में आज सबसे गर्म दिन, पारा 44 डिग्री पार

monsonn 2020 का इंतजार, अगले पांच दिन लू का राज, मौसम विभाग जारी किया रेड अलर्ट

Publish: May 26, 2020, 03:24 AM IST

मई के आखिरी सप्‍ताह में सूरज अपनी पूरी ताकत से तप रहा है। मान्‍यतानुसार आज से नवतपे का आगाज हुआ है और पहले ही दिन राजधानी भोपाल का तापमान 44.1 डिग्री सेल्सियस हो गया है। आगे के दिनों में यह तपिश और बढ़ेगी़। यही कारण है कि मौसम विभाग ने उत्तर भारत में लू को लेकर रेड अलर्ट भी जारी किया है।

इन दिनों लगातार तापमान में वृद्धि हो रही है। इस समय देश के कई हिस्सों में भीषण गर्मी से लोग परेशान हैं। कोरोना के साथ साथ लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग की मानें तो फिलहाल लोगों को अभी गर्मी से राहत नहीं मिलने वाली है। राजधानी भोपाल में तापमान 44.1 डिग्री रिकॉर्ड किया गया है। तो वहीं प्रदेश में भीषण गर्मी पड़ने के साथ साथ राज्य के 11 ज़िलों में लू भी चली है। राज्य में जबलपुर, मुरैना, उमरिया, छतरपुर, खंडवा, दमोह और टीकमगढ़ में भी लू ने दस्तक दी है।

अभी नहीं मिलेगी राहत

भीषण गरमी के साथ लू की मार झेल रहे लोगों को अभी फिलहाल राहत मिलती नहीं दिख रही है। मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक उत्तरी व मध्य भारत में आने वाले पांच दिनों तक लू के साथ साथ गर्म हवाएं चलने के आसार हैं। ऐसे में लू से लोगों को फिलहाल निजात नहीं मिलने वाली है। गर्मी बढ़ने के साथ ही अब सभी को मानसून 2020 का इंतजार है। मौसम विभाग के अनुसार इस बार मानसून 15 जून के बाद एमपी में दस्तक देगा। 

Click  Mansoon 2020 : MP में देर से आएगा मॉनसून, साइक्लोन का रहेगा असर

इन राज्यों में जारी किया रेड अलर्ट

मौसम विभाग ने उत्तर भारत के पंजाब, हरियाणा,राजस्थान के लिए रेड अलेट जारी किया है। शनिवार को राजस्थान के पिपलानी में पारा रिकॉर्ड 46 डिग्री सेल्सियस से ज़्यादा दर्ज किया गया था। शनिवार को पिपलानी का पारा 46.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

राजस्थान - गुजरात से आ रही गर्म हवाएं

मध्य प्रदेश में राजस्थान और गुजरात से गर्म हवाएं आ रही हैं। जिसका असर प्रदेश के तापमान पर भी दिख रहा है। कम से कम अगले पांच दिनों तक प्रदेश के कुल ग्यारह ज़िलों में भीषण गर्मी पड़ने के साथ लू भी चल रही है। ऐसे में फिलहाल लोगों को गर्मी से राहत मिलने के आसार नहीं दिख रहे हैं।