क्वारैंटाइन से भागकर भोपाल आया, यहां कोरोना पॉजिटिव

लंदन से आया एक युवक भोपाल में कोरोना संक्रमित पाया गया है। यह युवक लंदन से मुंबई और वहां से इंदौर से आया था। इंदौर में उसे क्‍वारैंटाइन किया गया था। जहां से वह भाग गया था।

Publish: Apr 01, 2020, 06:56 AM IST

corona virus
corona virus

भोपाल।

मध्य प्रदेश में मंगलवार को 18 कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए हैं। अब तक 65 संक्रमित हो गए हैं। भोपाल के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में इलाज करा रहे युवक की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इस युवक को इंदौर में क्वारैंटाइन किया गया था। जहां से भागकर ये भोपाल आ गया था।  प्रदेश में संक्रमण से अब तक कुल 5 लोगों की मौत हुई है। इनमें इंदौर 3, उज्जैन 2 लोग शामिल हैं।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. सुधीर कुमार डेहरिया के अनुसाार एक युवक 20 मार्च  को लंदन से दिल्ली आया। 21 मार्च को दिल्ली से मुंबई पहुंचा। 24 मार्च को मुंबई से इंदौर आया। यहां डॉक्टरों ने उसे क्वारैंटाइन होने को कहा, लेकिन 27 मार्च को वहां से भाग निकला। वहां से बाइक से छुपते हुए गांव के रास्ते से भोपाल आ गया। यहां तीन दिन तक अवधपुरी इलाके में रहा। 30 मार्च को तबियत बिगड़ने पर युवक एक निजी अस्पताल में आकर भर्ती हुआ। स्थिति बिगड़ने पर उसे एम्स भेजा गया। अब उसकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। निजी अस्पताल में उसके संपर्क में आए डॉक्टर और स्टाफ की पहचान की जा रही है। इसके साथ ही उसके संपर्क में आए अन्य लोगों की पहचान की जा रही है। इसके साथ ही भोपाल में कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या चार हो गई है। वहीं, एम्स में ही सोामवार रात से इलाज के लिए आए एक कोरोना संदिग्ध की मौत हो गई। अभी उसकी कोरोना रिपोर्ट आना बाकी है।