कोरोना : इंदौर में डॉक्‍टर बेटे के बाद मां की भी मौत

कोरोना से जान गंवाने वाले डॉ. शत्रुघ्न पंजवानी की मां ज्ञानीदेवी की भी मृत्यु हो गई। उनका परिवार क्वारैंटाइन होकर रह रहा था। डॉ. पंजवानी देश के पहले डॉक्‍टर हैं जिनकी कोरोना संक्रमण के कारण जान गई है।

Publish: Apr 17, 2020, 04:39 AM IST

Dr. Panjvani, indore
Dr. Panjvani, indore

कोरोना के प्रकोप से सबसे ज्यादा प्रभावित शहरों में शामिल इंदौर में 696 कोरोना पॉजिटिव मरीज हो गए हैं। यहां अब तक 39 लोगों की संक्रमण से मृत्‍यु हो गई है। छह दिन पहले कोरोना से जान गंवाने वाले डॉ. शत्रुघ्न पंजवानी की मां ज्ञानीदेवी की भी देर रात मृत्यु हो गई। डॉ. पंजवानी की मृत्यु के बाद परिवार क्वारैंटाइन होकर रह रहा था। ज्ञानीदेवी की सैंपल रिपोर्ट अभी नहीं आई है। डॉ. पंजवानी देश के पहले डॉक्‍टर हैं जिनकी कोरोना संक्रमण के कारण जान गई है।

स्‍वास्‍थ्‍य विभाग के अनुसार बुधवार रात तक इंदौर में 586 संक्रमित लोग थे। गुरूवार सुबह दिल्ली से आई रिपोर्ट में 110 लोग पॉजिटिव पाए गए। इस तबह अब कुल मिलाकर शहर में कुल 696 संक्रमित हो चुके हैं। 37 लोग स्वस्थ होने पर घर भेज दिए गए।

11 बाहरी मरीजों की मिला कर इंदौर में 707

इंदौर में बाहर से आए 11 लोगों को एक होटल में क्वारैंटाइन किया गया है। इनकी इंदौर में हुई जांच पॉजिटिव पाई गई है। इन्हें इंदौर में ही गिना जाएगा। इस तरह से अब कुल आंकड़ा बढ़कर 707 हो गया है।

क्वारैंटाइन से भागे आठ में से पांच लोग कोरोना पॉजिटिव

बुधवार को एबी रोड स्थित किंग्स पार्क गार्डन में क्वारैंटाइन किए गए अब्दुल कलाम, रहीम इस्लाम, अब्दुल्ला खान, शब्बीर अमीर हुसैन, मुंशी रहीम सैफुद्दीन, सुभान और सलीम भाग निकले। सभी के परिवार में कोरोना पॉजिटिव आए थे। सुबह के वक्त स्वास्थ्य विभाग के अमले ने होटल आकर बता दिया कि 10 लोग पॉजिटिव आए हैं। सभी को अगले 14 दिन देखरेख में रहना होगा। इसी डर से आठ लोग दीवार फांदकर भाग निकले। इनमें से तीन को एमजी रोड पुलिस ने छत्री की पुलिया के समीप पकड़ा। तीनों पश्चिम बंगाल से यहां मजदूरी करने आए थे।