शिवराज कैबिनेट का गठन आज, कुछ को ही मिलेगा पद

मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह चौहान मंगलवार को अपने मंत्रिमंडल का विस्‍तार कर सकते हैं। मुख्यमंत्री बनने के 29 दिन बाद होने वाले इस विस्‍तार में चार से छह नेता मंत्री पद की शपथ ले सकते हैं।

Publish: Apr 21, 2020, 12:34 PM IST

मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह चौहान मंगलवार को अपने मंत्रिमंडल का विस्‍तार कर सकते हैं। मुख्यमंत्री बनने के 29 दिन बाद होने वाले इस विस्‍तार में चार से छह नेता मंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। जबकि कांग्रेस छोड़ कर भाजपा में गए  ज्‍योतिरादित्‍य सिंधिया के खेमे से ही आधा दर्जन्‍ नेता मंत्री बननेे की आस लगाए बैठे हैं। भाजपा  सेे पूर्व मंत्री डॉ. नरोत्‍तम मिश्रा, गोपाल भार्गव, भूपेंद्र सिंह तथा सिंधिया खेमे में से तुलसी सिलावट, गोविंद राजपूत और बिसालू लाल सिंह के नाम चर्चा में हैं। गौरतलब है कि शिवराज ने 23 मार्च को राजभवन में सादे समारोह में मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। कोरोना संकट को देखते हुए उन्होंने अकेले शपथ ली थी। 29 दिनों से बिना मंत्रिमंडल के ही कोरोना संकट से निपट रहे शिवराज विपक्ष के निशाने पर हैं। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कुछ दिन पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस कर आरोप लगाया था कि देश का इकलौता राज्य है, जहां कोरोना संकट में स्वास्थ्य मंत्री और गृहमंत्री नहीं है।

क्लिक : राष्‍ट्रपति जी, मप्र में असंवैधानिक सरकार...

राज्‍यसभा सदस्य विवेक तन्‍खा तो इसे असंवैधानिक सरकार बता चुके हैं। मुख्‍यमंत्री चौहान के मंत्रिमंडल में अधिकतम 34 सदस्य हो सकते हैं। माना जा रहा है कि अभी आधा दर्जन मंत्री शपथ दिलवाई जा सकती है। बाकि नेताओं को इंतजार करना होगा।