इंदौर : 6 घंटे में 6 मौत, अस्पताल का लाइसेंस निरस्त 

इंदौर की गोकुलदास अस्पताल में बड़ी लापरवाही के चलते प्रशासन ने अस्पताल का लाइसेंस अस्थाई रुप से रद्द का दिया है।

Publish: May 09, 2020, 03:01 AM IST

Photo courtesy : navjivanindia
Photo courtesy : navjivanindia

इंदौर की गोकुलदास अस्पताल में बड़ी लापरवाही के चलते प्रशासन ने अस्पताल का लाइसेंस अस्थाई रुप से रद्द का दिया है। बता दें कि कोरोना संदिग्धों के इलाज के लिए चिह्नित येलो श्रेणी के गोकुलदास अस्पताल में गुरुवार को 6 घंटे 6 मरीजों की मौत हो गई थी। इसके बाद मरीजों परिजनों ने अस्पताल में हंगामा किया। चंद घंटों के अंदर हुई 6 मौतों ने हॉस्पिटल प्रबंधन पर कई सवाल खड़े किए। मृतकों के परिजनों ने आरोप लगाया कि येलो कैटेगरी से ग्रीन में आने की जल्दी में अस्पताल में लापरवाही बरती जा रही है।

Click  कोरोना इलाज के नाम पर लूट

एक युवती ने अस्पताल प्रबंधन की लापरवाहियों को उजागर करता एक वीडियो बनाया। जो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। खबर लगते ही बीजेपी सांसद शंकर लालवानी ने मामले में कलेक्टर मनीष सिंह से मामले की जांच करने की बात की । कलेक्टर ने मामले की जांच की ज़िम्मेदारी तीन सदस्यीय टीम को दी।

कलेक्टर के मुताबिक, अस्पताल का लाइसेंस फिलहाल अस्थाई तौर पर निरस्त कर दिया है। यहां भर्ती मरीजों को मेडिकल कॉलेज के अस्पतालों में शिफ्ट किया जा रहा है। जांच में यदि प्रबंधन दोषी मिला तो गोकुलदास अस्पताल का लाइसेंस स्थाई रूप से निरस्त कर अस्पताल सील कर दिया जाएगा।