NASA : स्पेस की सुगंध वाला परफ्यूम

आम लोगों तक अंतरिक्ष की खुशबू पहुंचाने के लिए नासा ने EAU DE SPACE नामक परफ्यूम तैयार किया

Publish: Jul 01, 2020, 03:34 AM IST

पृथ्वी के आउटर स्पेस यानि अंतरिक्ष की खुशबू कैसी होती है? इससे अब आम जनता भी रूबरू हो पाएगी। नासा ने अंतरिक्ष में रहने वाली एक विशेष तरह की खुशबू का ईजाद कर लिया है।  नासा की  विशेष तरह की परफ्यूम तैयार से लोग अब अंतरिक्ष की गंंध अपने आसपास पाएंगे।

पिछले बारह वर्षों से जारी था परफ्यूम बनाने का मिशन 
नासा ने आम लोगों तक अंतरिक्ष की खुशबू पहुंचाने के लिए EAU DE SPACE नामक परफ्यूम तैयार किया है। नासा ने इस परफ्यूम को ओमेगा सामग्री के संस्थापक और केमिस्ट स्टीव पियर्स के सहयोग से तैयार किया है। इस परफ्यूम को बनाने में तकरीबन बारह साल का समय लग गया। आंतरिक की खुशबू से युक्त परफ्यूम बनाने की खोज और उसकी तैयारी 2008 से ही शुरू कर दी गई थी।

परफ्यूम बनाने में अंतरिक्ष यात्रियों की मदद ली गई 
2008 में अपनी जिज्ञासावश स्टीव पियर्स ने नासा ने संपर्क साधा। इसके बाद पियर्स ने अंतरिक्ष यात्रियों से बातचीत की जिससे अंतरिक्ष में मौजूद खुशबू का पता लगाया जा सके। परफ्यूम की खुशबू को यथावत बनाए रखने के लिए हर विषय पर बारीकी से अपनी नज़र रखी। विशेषकर पियर्स ने उस दौरान अंतरिक्ष यात्रियों से लगातार बातचीत की। जिसके बाद ही अंतरिक्ष की खुशबू आम लोगों तक मुहैया कराने का यह लक्ष्य संभव हो पाया।

कैसी होती है अंतरिक्ष में खुशबू ? 
हर किसी के मन में यह जिज्ञासा घर कर चुकी है कि आखिर अंतरिक्ष में मौजूद यह खुशबू कैसी होती है? अंतरिक्ष यात्री और अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन के पूर्व निवासी पैगी व्हिटसन ने सीएनएन को इस बारे में जानकारी दी थी। 2002 में व्हिटसन ने सीएनएन को दिए अपने साक्षात्कार में बताया था कि अंतरिक्ष के आउटर स्पेस में खुशबू स्मोकी और कड़वी क़िस्म की होती है। यह कमोबेश बंदूक से निकलने वाली गोली के बाद आने वाली बारूद की खुशबू जैसी ही होती है।