अमरिंदर सिंह बरार बने पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष, हाईकमान ने युवा चेहरे को दी तवज्जो
कांग्रेस ने शनिवार को पंजाब सरकार के पूर्व मंत्री अमरिंदर सिंह राजा को प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष और प्रताप सिंह बाजवा को विधायक दल का नेता नियुक्त किया है

नई दिल्ली। पंजाब में मिली करारी हार के बाद कांग्रेस ने प्रदेश संगठन में बड़ा बदलाव किया है। कांग्रेस हाईकमान ने संगठन की जिम्मेदारी युवा चेहरे को सौंपी है। पंजाब सरकार के पूर्व मंत्री अमरिंदर सिंह राजा को प्रदेश कांग्रेस कमेटी (पीसीसी) का अध्यक्ष और प्रताप सिंह बाजवा को विधायक दल का नेता नियुक्त किया है।
कांग्रेस पार्टी की ओर से जारी आधिकारिक बयान के मुताबिक, भारत भूषण आशु को पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही, राजकुमार छब्बेवाल को विधायक दल का उप नेता बनाया गया है।
Hon'ble Congress President has appointed President and Working President of Punjab Pradesh Congress Committee and Leader and Deputy Leader of Punjab Congress Legislature Party, as follows, with immediate effect. pic.twitter.com/E29bkFs1B8
— INC Sandesh (@INCSandesh) April 9, 2022
चरणजीत सिंह चन्नी सरकार में परिवहन मंत्री रहे अमरिंदर सिंह राजा पार्टी के तेजतर्रार युवा नेता माने जाते हैं। वह भारतीय युवा कांग्रेस के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष बाजवा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के करीबी माने जाते हैं। कुछ सप्ताह पहले तक राज्यसभा सदस्य रहे बाजवा पंजाब की कादियान विधानसभा क्षेत्र से विधायक बने हैं।
हालिया विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को आम आदमी पार्टी से करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा था। इसके बाद सोनिया गांधी ने नवजोत सिंह सिद्धू ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था।