बिना इंजन कवर के उड़ी एलायंस एयर, 70 यात्रियों की जान के ख़तरे के बीच भुज में लैंडिंग

मुंबई से टेक-ऑफ के दौरान 70 यात्रियों के साथ उड़ी फ्लाइट का इंजन कवर गिरा..बमुश्किमल भुज में हुई फ्लाइट की सुरक्षित लैंडिंग, DGCA मामले की जांच में जुटा

Updated: Jul 22, 2022, 02:07 AM IST

Photo Courtesy: Ndtv
Photo Courtesy: Ndtv

मुंबई। मुंबई एयरपोर्ट से गुजरात के भुज के लिए रवाना हुई एलायंस एयर की फ्लाइट में बड़ी लापरवाही देखने को मिली। 70 यात्रियों को लेकर फ्लाइट ने बिना इंजन कवर के उड़ान भरी। फ्लाइट रनवे पर ही गिर गई। राहत की बात है कि इससे विमान को ज्यादा नुकसान नहीं हुआ। जिसके बाद फ्लाइट को रवाना किया गया और भुज में उसकी सुरक्षित लैंडिंग हुई।

विमान में लापरवाही के इस मामले के डायरेक्टर जनरल ऑफ सिविल एविएशन (DGCA) देख रहा है। इस घटना के बारे में कहा जा रहा है कि उड़ान भरते समय इंजन कवर गिर जाने से हादसा हुआ। टेक ऑफ के समय मॉनिटर करने वाले एयर ट्रैफिक कंट्रोल की तरफ से इसे लेकर एलर्ट किया गया था, जिसके बाद फ्लाइट का इंजन कवर रनवे पर मिला है।

और पढ़ें: राजपुर में किसानों का हल्लाबोल, सिंचाई के लिए पानी नहीं मिलने से नाराज किसानों ने दफ्तर पर जड़ा ताला

मुंबई से भुज जा रही एलायंस एयर एटीआर 72-600 विमान में उड़ान के समय 70 यात्री सवार थे, जिसमें 4 क्रू मेंबर और एक एयरक्राफ्ट मेंटिनेंस इंजीनियर भी था। राहत की बात है कि इस घटना में किसी को कोई नुकसान नहीं हुआ है। बुधवार सुबह भुज फ्लाइट की सुरक्षित लैंडिग हुई। विमानन निगरानी संस्था नागर विमानन महानिदेशालय इस लापरवाही की जांच कर रहा है।

विमानन विशेषज्ञ इंजन कवर गिरने की घटना को मेंटेनेस विभाग की लापरवाही मान रहे हैं। रखरखाव ठीक से नहीं होने की वजह से यह कवर गिरा है। कवर का लॉक ठीक ठंग से नहीं लगा रहा होगा, जिसकी वजह से वह काउल के अलग हो गया। इसकी वजह से बड़ा हादसा भी हो सकता था। वहीं चालक दल से अपेक्षा की जाती है कि टेक ऑफ से पहले इंजन काउल चेक किया जाए।